Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड : रिफ्रेशिंग हॉलिडे के लिए बनाएं डीडीहाट का प्लान

उत्तराखंड : रिफ्रेशिंग हॉलिडे के लिए बनाएं डीडीहाट का प्लान

पिथौड़ागढ़ भारत के उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत शहर और एक बड़ा जिला है, जो कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आता है। यह पहाड़ी जिला हिमालय के सबसे पूर्वी दिशा में बसा है।

पिथौड़ागढ़ भारत के उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत शहर और एक बड़ा जिला है, जो कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आता है। यह पहाड़ी जिला हिमालय के सबसे पूर्वी दिशा में बसा है। अपनी खास भौगोलिग स्थित और विभिन्न पर्यटन आक्रषणों के लिए यह सैलाानियों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। हिमालय के पहाड़, बर्फीली चोटियां, दर्रे, घाटियां, घास के मैदान, घने जंगल, जलप्रपात, नदी, ग्लेशियर यादि इस पहाड़ी स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। प्राकृतिक रूप से यह जिला काफी ज्यादा समृद्ध है, जो एक आदर्श पारिस्थितिक विविधता को प्रदर्शित करता है। इस जिले में कई मंदिर और प्राचीन खंडहर भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार यह कभी चांद साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। घूमने-फिरने और देखने योग्य यहां बहुत से खास स्थल मौजूद हैं, जिनमें से आज हम आपको डीडीहाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह पहाड़ी स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

पिथौरागढ़ का डीडीहाट

पिथौरागढ़ का डीडीहाट

समुद्र तल से 1725 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डीडीहार पिथौरागढ़ जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस नगर का नाम कुमाऊंनी शब्द डंड से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है छोटी पहाड़ी। यह पर्यटन की दृष्टि से एक शानदार स्थल है, जहां एक यादगार अवकाश परिवार या दोस्तों के साथ बिताया जा सकता है। कुमाऊं हिमालय और घने जंगलों से घिरा यह पहाड़ी स्थल अपने मनमोहक वातावरण के बल पर दूर-दराज से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आप यहां से पंचकुला चोटी के अद्भुत दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। कैलाश मानसरोवर के रास्ते आप इस स्थल को देख सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का रोमांच भरा आनंद भी उठाया जा सकता है। आगे जानिए इस स्थल से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

आने का सही समय

आने का सही समय

डीडीहाट एक पहाड़ी स्थल है और यहां साल के किसी भी महीने आया जा सकता है, यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। लेकिन अगर आप अपने रोमांच और आनंद को दुगना करन चाहते हैं तो यहां का प्लान सितंबर से लेकर फरवरी के मध्य का बना सकते हैं। सर्दियों को दौरान यहां का अनुभव कमाल का होता है, आप कुछ नया जरूर अनुभव करेंगे।

क्यों आएं डीडीहाट ?

क्यों आएं डीडीहाट ?

डिडिहाट का भ्रमण आपके लिए कई मायनों में खास हो सकता है। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह पहाड़ी स्थल किसी जन्नत से कम नहीं है। आप यहां जी भरकर कुदरती सौंदर्यता का लुफ्त उठा सकते हैं। अगर आप रोमांच का शौक रखते हैं तो यहां आकर विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का अनुभव ले सकते हैं। आप यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिग जैसी गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। यहां कई खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जहां आप बहुत ही ज्यादा रिफ्रेशिंग अनुभव करेंगे। आप यहां कुमाऊनी संस्कृति को काफी करीब से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं। आप सिराकोट मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, जहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके अलावा आप यहां से असकोट वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का आनंद उठा सकते हैं।

आसपास के आकर्षण

आसपास के आकर्षण

डिडिहाट के निकटवर्ती स्थलों के अलावा यहां से अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां से मुनस्यारी, अबोल माऊंट, पिथौरागढ़ शहर, कौसानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि खूबसूरत स्थलों का प्लान बना सकते हैं। ये पहाड़ी स्थल अपने हिमालयी सौंदर्यता और मनमोहक वातावरण के लिए जाने जाते हैं। कुछ नया अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

डिडिहाट, पिथौरागढ़ जिले का एक लोकप्रिय प्रयनट स्थल है जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाईअड्डा पंतनगर एयरपोर्ट है, जहां से आप टैक्सी के जरिए डिडिहाट तक पहुंच सकते हैं। रेल सेवा के लिए आप टनकपुर या काठगोदाम रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से डिडिहाट राज्य के छोटे-बड़े स्थलों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+