Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja 2024 : कोलकाता मेट्रो के सभी लाइन पर दुर्गा पूजा को लेकर विशेष Time Table जारी, जाने यहां

Durga Puja 2024 : कोलकाता मेट्रो के सभी लाइन पर दुर्गा पूजा को लेकर विशेष Time Table जारी, जाने यहां

कोलकाता में पूरे साल में दुर्गा पूजा का समय ही एकमात्र ऐसा समय होता है जब शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति खुद को घर में कैद रखता है। दुर्गा पूजा के दौरान लोग किसी दिन उत्तर कोलकाता तो किसी दिन दक्षिण कोलकाता के पूजा पंडालों में घूमने का प्लान बनाते हैं। सड़कों पर अत्यधिक भीड़ और कई रास्तों को बंद या वनवे कर देने की वजह से जाम की बड़ी ही विकट समस्या खड़ी हो जाती है।

ऐसी स्थिति में कोलकाता के स्थानीय निवासियों से लेकर खासतौर पर दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आने वाले पर्यटकों के लिए आवाजाही का सबसे आसान माध्यम बनता है मेट्रो। हालांकि कोलकाता मेट्रो के कई लाइन अभी भी निर्माणाधीन हैं, लेकिन जिन लाइन्स पर यात्री सेवाएं मिल रही हैं उनपर दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता मेट्रो प्रबंधन की तरफ से विशेष मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की गयी है। ये मेट्रो सेवाएं चतुर्थी यानी 6 अक्तूबर से शुरू होंगी जो विजयादशमी यानी 12 अक्तूबर तक चलेगी।

kolkata metro durga puja timetable

कौन से रंग के लाइन पर कौन सा रूट?

  • ब्लू लाइन (Blue Line) - कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर
  • ग्रीन लाइन (Green Line) - सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5
  • ग्रीन लाइन 2 (Green Line 2) - एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान
  • पर्पल लाइन (Purple Line) - जोका से माझेरहाट
  • ऑरेंज लाइन (Orange Line) - कवि सुभाष से हेमंत मुखोपाध्याय

आइए आपको बता देते हैं, कोलकाता के सभी लाइन्स पर कब कितने बजे से कितने बजे तक उपलब्ध रहेगी मेट्रो सेवा -

kolkata metro durga puja 2024
दुर्गा पूजा का दिन ब्लू लाइन मेट्रो ग्रीन लाइन मेट्रो ग्रीन लाइन 2 मेट्रो पर्पल लाइन मेट्रो ऑरेंज लाइन मेट्रो
चतुर्थी सुबह 6.50 से रात 10.40 तक सुबह 6.50 से रात 9.40 तक सुबह 7 से रात 9.54 बजे तक सुबह 8.30 से दोपहर 3.45 बजे तक सुबह 8 से रात को 8 बजे तक
पंचमी सुबह 6.50 से आधी रात 12 बजे तक सुबह 6.50 से रात 9.40 तक सुबह 7 से रात 9.54 बजे तक सुबह 8.30 से दोपहर 3.45 बजे तक सुबह 8 से रात को 8 बजे तक
षष्ठी सुबह 6.50 से आधी रात 12 बजे तक सुबह 6.50 से रात 9.40 तक सुबह 7 से रात 9.54 बजे तक सुबह 8.30 से दोपहर 3.45 बजे तक सुबह 8 से रात को 8 बजे तक
सप्तमी दोपहर 12.55 से भोर 3.45 बजे तक दोपहर 1 से रात को 11.30 बजे तक दोपहर 1.30 से रात 1.45 बजे तक बंद बंद
अष्टमी दोपहर 12.55 से भोर 3.45 बजे तक दोपहर 1 से रात को 11.30 बजे तक दोपहर 1.30 से रात 1.45 बजे तक बंद बंद
नवमी दोपहर 12.55 से भोर 3.45 बजे तक दोपहर 1 से रात को 11.30 बजे तक दोपहर 1.30 से रात 1.45 बजे तक बंद बंद
दशमी दोपहर 1 से आधी रात तक दोपहर 2 से रात को 9.45 बजे तक दोपहर 2 से रात 11.45 बजे तक बंद बंद

दुर्गा पूजा पर अगर पंडाल हॉपिंग के लिए मेट्रो से घूमने का प्लान है तो इस आर्टिकल को अभी से Save कर लें। क्योंकि जरूरत के वक्त हमेशा जरूरी चीजें गुम हो जाया करती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+