Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब फ्री नहीं होगा वेदवन में प्रवेश, कितनी देनी होगी एंट्री फीस!

अब फ्री नहीं होगा वेदवन में प्रवेश, कितनी देनी होगी एंट्री फीस!

देश में पहला ऐसा पार्क जो वेदों की थीम पर बना है, वह है नोएडा का वेद वन पार्क। पहले इस पार्क में लोगों को कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती थी, लेकिन अब लोगों के बढ़ते भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने एंट्री फीस लगाने का फैसला लिया है। यह पार्क खुलने के बाद से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली व आसपास के दूसरे इलाकों से भी हर रोज इस विशेष पार्क में घूमने के लिए लोग आते रहते हैं।

Ved Van Noida

खास तौर पर हर रोज शाम के समय होने वाला लेजर शो पार्क में आने वाले लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

कितना होगी एंट्री फीस

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लोगों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने पार्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर करीब ₹20 एंट्री शुल्क लगाने का फैसला लिया है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि वेद वन में अगस्त से एंट्री फीस लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो वेद वन नोएडा का पहला पार्क होगा जहां प्रवेश करने के लिए एंट्री फीस देनी पड़ेगी।

ved themed park in delhi

नोएडा अथॉरिटी ने बताया है कि वे इस बारे में अभी विचार-विमर्श कर रहे हैं। बता दें, वेद वन को तैयार करने में उत्तर प्रदेश सरकार को करीब ₹30 करोड़ की लागत आयी थी। 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया था। उसके बाद से ही दिल्ली से सटे नोएडा में बना अपने आप में एकलौता यह पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है।

भीड़ से परेशान लोगों ने किया एंट्री फीस लगाने का अनुरोध

वेदवन में बढ़ती भीड़ से आसपास के लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वेदवन के आसपास के अपार्टमेंट के मालिकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और पर्याप्त पार्किंग एरिया को सुनिश्चित करने के लिए एंट्री फीस सिस्टम को लागू करने का अनुरोध किया है। बताया जाता है कि पार्क खुलने के बाद सड़क के किनारे पार्किंग की काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। सप्ताह के बाकी दिन पार्क में आने वाले लोगों की संख्या 3,000 होती है जबकि वीकेंड पर पार्क आने वाले लोगों की संख्या 8,000 तक पहुंच जाती है।

new theme park in noida ved van

इससे पूरे इलाके में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। पार्क के अंदर सिर्फ 60 वाहनों के ही पार्क करने की जगह है। वीकेंड पर आने वाले बाकी सभी वाहनों को सड़क के किनारे ही पार्क किया जाता है, जिससे लोगों को बहुत असुविधा होती है। स्थानीय अपार्टमेंट के मालिक चाहते हैं कि मरम्मत व पेड़ों की उचित देखरेख के लिए पार्क को समय-समय पर एक दिन के लिए बंद भी किया जाए।

बता दें, वेद वन भारत का पहला ऐसा थीम पार्क है जो वेदों के थीम पर बना हुआ है। यहां चारों वेदों के लिए अगल-अलग ज़ोन बनाकर उनके बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। वेदों में जिन जड़ी-बुटियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें इस पार्क में लगाया गया है। इसके अलावा सप्त ऋषियों के नाम पर भी ज़ोन बनाए गये हैं जहां उनकी मूर्तियां भी लगायी हुई हैं।

Water laser show

शाम के समय वॉटर लेज़र शो आयोजित किया जाता है जिसमें वेद और पुराणों के विषय में जानकारी दी जाती है। वेद वन में उन सभी पेड़ों को भी लगाया गया है, जिनका उपयोग धार्मिक अनुष्ठान, हवन व यज्ञ में किया जाता है। नोएडा के सेक्टर-78 में बनाया गया यह पार्क दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

More News

    Read more about: noida delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+