Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिलॉंग में अद्भुत झीलों के नज़ारे!

शिलॉंग में अद्भुत झीलों के नज़ारे!

जब पूरा शहर ही पहाड़ों से घिरा हो और पानी के झरनों से सजा हो तो पिकनिक के लिए जगह ढूँढने में मुश्किल नही होगी। पहाड़ियों के बीच ही झील के नज़ारे भी आपको तरोताज़ा कर देंगे। सुबह हो या शाम, झील के किनारे पर बैठ झील के शांत पानी को देखना, चिड़ियों की चहचहाहट सुनना कान और आत्मा दोनों को ही शांति और आराम प्रदान करते हैं।

आइए हम आपको शिलॉंग की छुपी हुई खूबसूरती, झीलों के दर्शन करते हैं।

Umiam Lake

उमियाम झील
Image Courtesy:
R4robin

उमियाम झील:
उमियाम झील को किसी परिचय की ज़रूरत नही है क्युंकी यह ऐयरटेल 4 जी विज्ञापन के शूटिंग लोकेशन्स में से एक जगह है। शिलॉंग के प्रसिद्ध जगहों में से एक इस लेक को 'बड़ा पानी' भी कहते हैं। आपको वो एरटेल 4 जी विज्ञापन की लड़की जो नदी किनारे पर बैठी है और आदिवासियों द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य याद है? अगर याद है तो यही वह जगह है और इस सुंदर जगह में कई पानी के खेल भी आयोजित किए जाते हैं।
लोकेशन: पुलिस बाज़ार से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर।
समय: सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक।

Wards Lake

वॉर्ड्स लेक
Image Courtesy: P.Varun Teja

वॉर्ड्स लेक:
एक बार खासी कैदी ने नज़ारे को बदलने का निवेदन किया, जिसकी इच्छा पूरी की गयी और यह वॉर्ड्स लेक बनाया गया। घोड़े की नाल के आकार में बना यह झील शिलॉंग में पिकनिक करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बस राज भवन के नीचे ही बना यह झील प्रकृति के बीचोंबीच बसा लोगों के लिए एक उपहार की तरह है। रंगबिरंगी मछलियाँ, हरे भरे पेड़ पौधे और चिड़ियों की आवाज़ लोगों को अपने में खोए रखती हैं और आनंद का एहसास दिलाती हैं।
लोकेशन: पुलिस बाज़ार से 2 किलोमीटर की दूरी पर।
समय: सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक।

आपके लिए बेहतर होगा की आप कैब बुक कराकर इन दोनो जगहों की यात्रा करें।

प्रकृति प्रेमियों के लिए, शहर की हलचल से दूर ये झीलें सबसे बहतरीन जगहें हैं। इस झील का पानी और यहाँ के हरे भरे नज़ारे आपको आराम दिलाते और नयी ताज़गी से भर देते हैं।

Elephant Falls

एलिफेंट फॉल्स का सुरम्य दृश्य
Image Courtesy: Prasanta Kr Dutta

कुछ और प्रसिद्ध जगहें: शिलॉंग के प्रसिद्ध झरने।

शिलॉंग में यात्रा करने की कुछ प्रमुख जगहें:
शिलॉंग व्यू पॉइंट, एलिफेंट फॉल्स, मॉजिमब्युइन गुफ़ा, पुलिस बाज़ार, लैत्लुम कैनयन्स, मॉफ्लांग गाँव और स्प्रेड ईगल फॉल्स शिलॉंग की कुछ प्रसिद्ध जगहों में से हैं जहाँ आप जाना ना भूलें।

क्लिक: शिलॉंग कैसे पहुँचे?

Shillong

शिलॉंग में घांस के मैदान
Image Courtesy: QEDK

शिलॉंग की यात्रा करने का बेस्ट समय:
शिलॉंग की यात्रा मार्च और जून के महीने में सबसे अच्छी रहती है क्युंकी इस समय वहाँ का मौसम बहुत ही सुहाना और यात्रियों के लिए मददगार होता है।

आप अक्टूबर से फरवरी के महीने में भी यहाँ जा सकते हैं क्युंकी ये महीने बारिश के बाद के महीने होते हैं पर तब मौसम वहाँ पर ठंडा होगा।

शिलॉंग की छुपी हुई खूबसूरती का पता लगाइए और इस पहाड़ी शहर का दिल से मज़ा लीजिए।

अपने सुझाव और टिप्पणियाँ नीचे व्यक्त करें।

More News

    Read more about: shillong india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+