राजस्थान मुख्यतः अपने राजसी किलों और प्राचीन महलों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्द है, जो इस राज्य के संपन्न इतिहास और संस्कृति को बखूबी दर्शाते हैं। इन महलों और किलों के अतिरिक्त यहाँ पर और एक चीज़ है जो हमें इस राज्य की गौरवशाली अतीत की ओर ले जाती हैं, यहाँ के शॉपिंग मार्केट। यहाँ कई ऐसे शॉपिंग स्ट्रीट हैं, जहाँ आप राजस्थान की यात्रा में जाना ना भूलें।
चलिए आज हम राजस्थान के कुछ ऐसे ही प्रमुख बाज़ारों की सैर पर चलते हैं।

जोहरी बाज़ार
Image Courtesy: Travis Wise
जोहरी बाज़ार
जोहरी बाज़ार, राजस्थान के सबसे व्यस्त बाज़ारों में से एक है। यहाँ आप रास्ते के दोनों किनारों पर तरह-तरह की दुकाने लगी हुई देखेंगे। सुबह से लेकर रात तक यहाँ के रास्ते खरीददार और दुकानदारों से भरे पड़े रहते हैं। इस बाज़ार में आपको कीमती और थोड़े से कम कीमती सामान, जैसे कि कीमती पत्थर, मोती, चाँदी के गहने, और किसी भी प्रकार के कपड़े मिल जायेंगे। बाज़ार में खाने के लिए भी आपको कई लज़ीज़ व्यंजन मिलेंगे।
किशनपोल बाज़ार
अगर आप कपड़ों, लकड़ी के फर्नीचर या इस त्यौहार के मौसम में अपने घर को सजाने के लिए सजावट के सामानों की तलाश में हैं, तो यही वह जगह है जिसकी आपको तलाश है। इस बाज़ार में निर्यात के कई गुणवत्ता वाले सामान जिनमें कृत्रिम आभूषण और अन्य गिफ्ट आइटम आराम से मिल जायेंगे। जिन्हें शॉपिंग से प्यार है उनके लिए ये रंगीन बाज़ार किसी जन्नत से कम नहीं है।

नेहरू बाज़ार
Image Courtesy: Manuel Menal
नेहरू बाज़ार और बापू बाज़ार
भारत के दो प्रसिद्द नेताओं, जवाहरलाल नेहरू जी और बापूजी के नाम पर आधारित ये बाज़ार पुराने जयपुर में एक दूसरे के साथ ही स्थित हैं। यहाँ कई ऐसे बाज़ार हैं, जो आभूषणों और कपड़ों के लिए कई आकर्षक वस्तुएं बेचते हैं। ये बाज़ार ज़्यादातर शाम के समय और वीकेंड में सबसे ज़्यादा व्यस्त रहते हैं। इन बाज़ारों में सबसे खास वस्तु जो बिकती है, वो है मोजड़ी जो पैरों में पहनने के लिए एक खास तरह के जूते होते हैं। ये यहाँ की मुख्य विशेषताएं हैं जो अपने टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं। ये मोजड़ी यहाँ पर कई सारे अलग-अलग रंगों में और सबसे कम मूल्यों पर उपलब्ध हैं।
त्रिपोलिया बाज़ार
त्रिपोलिया बाज़ार राजस्थान के उन अन्य बाज़ारों में से एक है, जहाँ जाना आप बिल्कुल भी ना भूलें। मानक चौक और चोली चौपार के बीच स्थित, यह बाज़ार जयपुर में अपने ऐसे दुकानों के लिए जाना जाता है, जहाँ कई और अच्छे किस्म के आभूषण, फर्नीचर, कपड़े और बर्तन मिलते हैं। यह राजस्थान के पर्यटक स्थलों में से भी एक है।

त्रिपोलिया बाज़ार
Image Courtesy: Manuel Menal
कोटे गेट
बीकानेर में स्थित कोटे गेट बाज़ार, भारी मात्रा में खादी के उत्पादों की व्यापक संग्रह, लकड़ी और धातु के लघु चित्र, चित्रों, और राजस्थान के ऑथेंटिक नाश्तों के लिए जाना जाता है। कोटे गेट यहाँ का वह क्षेत्र भी है, जो बीकानेर के पुराने शहर और नए शहर को अलग करता है।
राजस्थान इतिहास और कला प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है और इसके साथ ही साथ शॉपिंग पसंद लोगों के लिए भी। यहाँ पहुँच आप दिल खोल कर शॉपिंग के मज़े लीजिये।
अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।
Click here to follow us on facebook.



Click it and Unblock the Notifications














