Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समुद्र तटों के अलावा गोवा के 6 Hidden Gems, जिनके बारे में पर्यटकों को भी नहीं होता है पता

समुद्र तटों के अलावा गोवा के 6 Hidden Gems, जिनके बारे में पर्यटकों को भी नहीं होता है पता

गोवा में घूमने जाने का मतलब लोग समुद्र तटों पर घूमना और बीच पार्टियों, कैफे और रेस्तरां में एंजॉय करना ही मानते हैं। लेकिन इन सबके अलावा भी गोवा में ऐसा कुछ है, जो काफी कुछ है जिसके बारे में काफी कम लोगों को ही पता होता है। हम यहां कुछ ऐसी जगहों या यूं कहें गोवा के Hidden Gems के बारे में आपको बताने वाले हैं, जो आपको इतिहास के करीब भी ले जाते हैं।

चुंकि इन जगहों के बारे में काफी कम लोगों को ही पता होता है, इसलिए यहां पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ भी नहीं होती है। आप आराम से इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों की सुन्दरता और इनकी खासियतों को एंजॉय कर सकते हैं।

goa hidden gems

1. कम्भर्जुआ नहर

इस जगह को कुम्भरजुआ या कुंबारजुआ भी कहा जाता है। गोवा में मंडोवी नदी के तट पर स्थित यह एक द्वीप शहर है। करीब 15 किमी लंबा यह नहर नंडोवी और जुआरी नदियों को जोड़ने का काम करता है। यह जगह गोवा में मगरमच्छों को देखने की बेस्ट जगह मानी जाती है। यह जगह पुर्तगाली और बिजापुर साम्राज्य काल में no man's land के रूप में जाना जाता था। इसलिए यहां मगरमच्छों को लगभग 100 साल पहले आक्रमणकारियों को रोकने के लिए लाया गया था।

दूरी : राजधानी पंजी से लगभग 20 किमी दूर

2. चोरला घाट

गोवा का चोरला घाट वह जगह है, जिसे मानसून के समय ही एक्सप्लोर करना चाहिए। यह वेस्टर्न घाट पर सहयाद्री पर्वतश्रृंखला का एक हिस्सा है, जो गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर मौजूद है। यह जगह अपने घने जंगलों, हरियाली, वन्य जीव और प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि यह जगह सिर्फ गोवा का ही हिस्सा नहीं है, लेकिन यह एक ऐसी जगह है जहां मानसून में गोवा जाने वाले पर्यटकों और ऑफबीट जगहों की तलाश करने वाले लोगों को बहुत पसंद आएगा।

दूरी : राजधानी पंजी से लगभग 55 किमी

waterfall goa

3. हर्वालेम झरना

जी हां, गोवा में सिर्फ दुधसागर वाटरफॉल ही नहीं है। इसके अलावा और भी कई झरने हैं जिन्हें प्रकृति का छिपा खजाना कहा जा सकता है। ऐसा ही एक झरना है हार्वालेम झरना। लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता झरना खासतौर पर मानसून के समय एक्टिव हो जाता है। यह झरना नॉर्थ गोवा में मपुसा के पास मौजूद है। यह एक ऐतिहासिक जगह है जो ब्रिटिश सरकार और राजपूतों से जुड़ा हुआ है। इस झरने के पास ही अरवलम की रॉक-कट गुफाएं और रुद्रेश्वर मंदिर भी जा सकते हैं।

दूरी : राजधानी पंजी से लगभग 32 किमी दूर

4. डॉ. सलीम अली बर्ड सेंचुअरी

मंडोवी नदी के द्वीप चोराओ में मौजूद है डॉ. सलीम अली बर्ड सेंचुअरी। यह जगह बर्ड वॉचर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस बर्ड सेंचुअरी में कई सामान्य और कई असाधारण पक्षियों व जीवों का बसेरा है। यहां आप फोटोग्राफी और बोटिंग दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं। प्राकृतिक जगह होने की वजह से मानसून में इस जगह की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है।

दूरी : राजधानी पंजी से लगभग 8 किमी दूर।

5. केरी बीच

हालांकि गोवा में बीचेज की कोई कमी नहीं है जो नाइट पार्टी, एंजॉयमेंट के लिए ही फेमस हैं। लेकिन अगर आप गोवा में ऐसे बीच की तलाश कर रहे हैं जो वास्तव में आपको प्रकृति के थोड़ा और पास लेकर जाता है, तो केरी बीच का रूख किजीए।

सफेद रेत पर जब समुद्र की लहरें आकर गिरती हैं तो वह एक अनोखा दृश्य उत्पन्न करती हैं। यहां से आप पुर्तगाली किला तेरेखोल फोर्ट भी जा सकते हैं। हर 30 मिनट पर तेरेखोल के लिए फेरी सेवा मिल जाती है। इसके अलावा केरी बीच पर कई तरह के वाटर एक्टिविटी जैसे पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग, कायाकिंग, बनाना बोट राइड भी कर सकते हैं।

दूरी : राजधानी पंजी से 46 किमी दूर।

arvalem cave

6. अर्वालेम की गुफाएं

गोवा की इन गुफाओं को पांडवों की गुफा नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इस बात के पुख्ता सबूत तो नहीं मिले कि अपने वनवास काल के दौरान पांडव इन गुफाओं में रहते थे लेकिन स्थानीय मान्यताओं में ऐसा ही माना जाता है। एक अन्य मान्यता यह कहती है कि इन गुफाओं का निर्माण 6वीं या 7वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। इन गुफाओं को अजंता और एलोरा की गुफाओं जैसा ही पुराना माना जाता है।

दूरी : राजधानी पंजी से 32 किमी दूर।

More News

    Read more about: goa travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+