Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक बार जरूर घूमें अब तक का दूसरा सबसे बड़ा गुंबद गोल गुम्बज

एक बार जरूर घूमें अब तक का दूसरा सबसे बड़ा गुंबद गोल गुम्बज

कर्नाटक के बीजापुर में स्थित है दुनिया का दूसरा और भारत का पहला सबसे बड़ा मकबरा है। यह मकबरा गोल घुमट के नाम से भी जाना जाता है। गोल गुंबज सिर्फ एक मकबरा नहीं है क्योंकि गोल गुंबज बीते युग की कला और स्थापत्य विशेषताओं को प्रदर्शित करता है।

गोल गुम्बज का इतिहास

गोल गुम्बज मुहम्मद आदिल शाह और उनके परिवार के समाधि स्थल के लिए जाना जाता है जो कर्नाटक के बीजापुर में स्थित है। इस गोल गुम्बज को तैयार करने में लगभग 30 साल लगा था। गोल गुम्बज 1656 ईस्वी में पूर्ण रुप से बन कर तैयार हो गया था।
दरअसल मोहम्मद आदिल शाह के पिता सुल्तान इब्राहिम शाह का मकाबरा बीजापुर में खूबसूरत तरीके से और बाड़ा बना हुआ था, लेकिन मोहम्मद आदिल शाह का कहना था, कि उनकी कब्र उनके पिता सुल्तान इब्राहिम शाह की कब्र से बड़ी और खूबसूरत होनी चाहिए। तभी उन्होंने अपने जिंदा रहते इस गोल गुंबज के निर्माण के बारे में सोचा था। कर्नाटक के बीजापुर स्थित गोल गुम्बज को फ़ारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत के द्वारा डिजाईन किया गया था।

gol gumbaz

गोल गुम्बज की संरचना

गोल गुम्बज इंटरलॉकिंग टेक्नोलॉजी से तैयार हुई है। इस गोल गुम्बज की संरचना गोल होने की वजह से यहां आवाज गूंजती है। यह गोल गुम्बज 168 फीट ऊंचा है। गोल गुम्बज के चारों ओर सीढ़ियों वाला चबूतरा है और साथ ही मकबरे के ऊपरी हिस्से पर एक गलियारा भी बना हुआ है। इन सबके अलावा इस गोल गुंबाज के अंदर कई कब्र भी देखने को मिलती है।

गोल गुम्बज का समय

गोल गुम्बज सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पर्यटक के लिए खुला रहता है।

gol gumbaz

गोल गुम्बज का प्रवेश शुल्क

गोल गुम्बज में प्रवेश शुल्क देने होंगे। भारतियों को प्रवेश शुल्क के रूप में ₹20 देने होंगे और विदेशियों को प्रवेश शुल्क के रूप में ₹200 का चार्ज देना होगा। इसके अलावा 15 साल से कम उम्र के बच्चों का यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

गोल गुम्बज घूमने जाने का अच्छा समय

गोल गुंबज पूरे साल में कभी भी जाया जा सकता है। लेकिन गोल गुंबाज बरसात के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का समय यहां जाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है।

gol gumbaz

गोल गुंबज बीजापुर कर्नाटक कैसे पहुँचे

गोल गुम्बज अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से जाया जा सकता है। क्योंकि कर्नाटक में स्थित बीजापुर कर्नाटक का एक प्रमुख शहर है। और बीजापुर सड़क मार्ग हवाई जहाज या ट्रेन से भी जा सकते हैं।

More News

    Read more about: karnataka bijapur gol gumbaz
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+