Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के 5 कम लोकप्रिय लेकिन बेहद शानदार समुद्रतट, जहां आप भूल जाएंगे गोवा को भी

गुजरात के 5 कम लोकप्रिय लेकिन बेहद शानदार समुद्रतट, जहां आप भूल जाएंगे गोवा को भी

देश के पश्चिमी तट पर मौजूद राज्य गुजरात अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों और शानदार शहरों की वजह से ही लोकप्रिय है। गुजरात के समुद्रतटों के बारे में जब भी बात होती है, तब अक्सर लोग दम और दिऊ और मांडवी के बारे में ही बात करते हैं। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि गुजरात की प्राकृतिक धरोहर किसी का भी मन मोह लेने की क्षमता रखता है।

इसी क्रम में आज हम आपको गुजरात के कुछ ऐसे समुद्रतटों के बारे में बता रहे हैं, जो यूं तो कम लोकप्रिय हैं लेकिन जो भी लोग यहां घूमने जाते हैं, उनका कहना है कि इनकी सुन्दरता गोवा के समुद्रतटों से किसी भी स्थिति में कम नहीं है।

sea beach gujarat

1. गोपनाथ समुद्रतट

गुजरात के भावनगर जिले में मौजूद है गोपनाथ समुद्रतट। यह समुद्रतट चूना पत्थर की चट्टानों की वजह से काफी सुन्दर दिखता है। खासतौर पर यहां सूर्यास्त का नजारा बहुत ही सुन्दर और आकर्षक दिखाई देता है। समुद्रतट के पास ही गोपनाथ महादेव का मंदिर भी मौजूद है, जो इस स्थान के धार्मिक महत्व को भी बढ़ा देता है। शाम के वक्त समुद्रतट पर टहलना, सूर्यास्त का आनंद उठाना, पक्षियों को निहारना आदि कुछ ऐसी गतिविधियां हैं, जो आपके दिल को सुकून पहुंचाएंगी।

less known sea beach gujarat

2. माधवपुर समुद्रतट

यह समुद्रतट गुजरात के प्रसिद्ध शहर पोरबंदर के पास मौजूद है। समुद्र के किनारे मौजूद सुनहरे रंग के रेत इस स्थान की खुबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इस समुद्रतट का नाम राजा माधव के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही इस समुद्रतट का भी धार्मिक महत्व है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहीं वह स्थान है जहां श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी से विवाह किया था। अगर आप एक प्रकृतिप्रेमी हैं, तो माधवपुर का समुद्रतट आपके लिए एक परफेक्ट जगह है।

gujarat sea beach

3. पिंगलेश्वर समुद्रतट

गुजरात में मांडवी के पास मौजूद पिंगलेश्वर समुद्रतट को अगर Hidden Gem या छिपा हुआ खजाना कहा जाए, तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। यहां मांडवी आने वाले पर्यटक भी अक्सर घूमने आते रहते हैं। इसलिए यह समुद्रतट हमेशा भीड़-भाड़ से भरा रहता है। इस समुद्रतट के पास ही मौजूद है भगवान शिव का पिंगलेश्वर महादेव मंदिर।

समुद्रतट पर घूमने आने वाले लोग मंदिर में भगवान के दर्शन करने भी जरूर जाते हैं। इसके साथ ही यहां मछुआरे भी काफी संख्या में होते हैं। पर्यटक घंटों खड़े होकर मछली पकड़ने की उनकी कला का आनंद उठाते हैं।

bet dwarka sea beach

4. बेट द्वारका का समुद्रतट

बेट द्वारका के धार्मिक महत्व के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं होती है। बेट द्वारका एक छोटा सा द्वीप है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी स्थित थी। लेकिन इसके समुद्रतट, समुद्र का नीला पानी और तट का सुनहरा रेत एक अलग तरह की मायावी दुनिया बनाता है, जिसमें लोग अक्सर खो जाना पसंद करते हैं।

यह समुद्रतट वाटर एक्विविटी के लिए एक शानदार जगह है। यहां स्नोर्केलिंग, स्कुबा डाइविंग, डॉलफिन देखना आदि गतिविधियां होती हैं जिस वजह से पर्यटक भी बड़ी संख्या में इस समुद्रतट पर घूमने आते हैं।

pingaleshwar sea beach gujarat

5. नार्गोल समुद्रतट

अगर आप गुजरात में किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, जहां लोगों की भीड़ कम हो या आप घंटों खजुर के पेड़ों के बीच छाया में बैठकर घंटों समुद्र की आती-जाती लहरों को निहार सकें, समुद्र के लहरों की आवाजों को एंजॉय कर सकें तो नार्गोल समुद्रतट आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह जगह उन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, जिन्हें समुद्र और उसकी सुन्दरता में घंटों खोये रहना बेहद पसंद होता है।

More News

Read more about: gujarat beaches travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+