Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »10 नवंबर से शुरू होने वाला है Kutch Rann Utsav, जानिए कितना होगा खर्च और कैसे बुक करें पैकेज

10 नवंबर से शुरू होने वाला है Kutch Rann Utsav, जानिए कितना होगा खर्च और कैसे बुक करें पैकेज

खुले आसमान के नीचे दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहार मनाने हैं या सफेद नमक के रेगिस्तान में ऊंटों की सवारी करनी है, तो गुजरात के कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव में पहुंच जाइए। लेकिन जल्दी किजीए कच्छ रण उत्सव के लिए टेंट की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

rann utsav

यहां आपको चांदनी रात में गुजराती स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने और रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करने का मौका मिलेगा। कच्छ का रण स्वामी विवेकानंद की वजह से भी काफी लोकप्रिय है। कहा जाता है कि शिकागो सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले स्वामीजी ने कच्छ की यात्रा की थी। रण उत्सव में हस्तशिल्प कारीगर और रेत पर कलाकारी करने वाले कारीगर भी आते हैं।

आइए आपको कच्छ रण उत्सव पैकेज के बारे में बताते हैं -

कब से कब तक चलेगा रण उत्सव

utsav

गुजरात के कच्छ में होने वाला रण उत्सव 10 नवंबर 2023 को शुरू होगा, जो अगले साल फरवरी यानी 25 फरवरी 2024 तक चलेगा। Great Rann of Kutch या kachch में रण उत्सव का आयोजन टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड (TCGL) की तरफ से टेंट सिटी में किया जाता है। शुरुआत में रण उत्सव का आयोजन महज 3 दिनों के लिए किया जाता था लेकिन अब यह उत्सव 100 दिनों तक चलता है। बताया जाता है कि इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए 20 से ज्यादा देशों से 5 लाख से भी अधिक लोग यहां आते हैं। इनके रहने की व्यवस्था टेंट में ही की जाती है जिसके लिए 9 क्लस्टर में करीब 350 टेंट बनाए जाते हैं।

क्या-क्या हैं Activities

rann utsav

रण उत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ आप यहां कई अन्य Activities में भी हिस्सा ले सकते हैं।

  • तीरंदाजी
  • शूटिंग
  • पैरामोटर
  • साइक्लिंग
  • सेजवे
  • कैरम
  • चेस
  • टेबल टेनिस
  • कैफे
  • कैरावके
  • फिश स्पा
  • बॉडी स्पा
  • शॉपिंग
  • स्मृतिवन

अपनी मनपसंद टेंट कर सकते हैं बुक

tent

कच्छ रण उत्सव में आप 6 Options में से अपनी पसंद की टेंट में बुकिंग कर सकते हैं।

1. दरबारी सूइट - 2 बेडरुम, लिविंग रुम, ड्रेसिंग रुम, प्राइवेट डाइनिंग एरिया, टी-कॉफी मेकर, नॉन एल्कॉहलिक मिनी बार
2. रजवाड़ी सूइट - लिविंग रुम, बेडरुम, ड्रेसिंग रुम, टी-कॉफी मेकर, नॉन एल्कॉहलिक मिनी बार
3. सुपर प्रीमियम टेंट - रण उत्सव के सबसे पास के टेंट, अटैच बाथरुम, डबल बेड, एसी, टी-कॉफी मेकर
4. प्रीमियम टेंट - डबल बेड, अटैच बाथरुम, एसी, टी-कॉफी मेकर
5. डिलक्स एसी स्विस कॉटेज - ट्वीन बेड, अटैच बाथरुम, एसी, टी-कॉफी मेकर
6. नॉन एसी स्विस कॉटेज - ट्वीन बेड, अटैच बाथरुम

कौन-कौन से हैं Special Dates

gujrat

10 नवंबर से 25 फरवरी के बीच पड़ने वाले त्योहारों व खास मौकों पर कच्छ रण उत्सव में विशेष आयोजन किया जाता है। इस दिन अगर आप रण उत्सव के लिए बुकिंग करते हैं तो आपको कुछ ज्यादा कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। देख लेते हैं रण उत्सव में कौन-कौन से दिन स्पेशल होंगे :

  • 10-18 नवंबर - दिवाली
  • 26 से 28 नवंबर - पूर्णिमा
  • 22 से 31 दिसंबर क्रिसमस और पूर्णिमा
  • 26-27-28 दिसंबर - पूर्णिमा
  • 24-25-26 जनवरी - पूर्णिमा
  • 23-25-25 फरवरी - पूर्णिमा

पैकेज और उनकी कीमत

टेंट किराया (1 व्यक्ति का) किराया प्रति व्यक्ति (दिवाली और पूर्णिमा)
1. सुपर प्रीमियम टेंट ₹9,600 ₹11,100
2. प्रीमियम टेंट ₹8,700 ₹10,000
3. डिलक्स एसी स्विस कॉटेज ₹7,100 ₹8,500
4. नॉन एसी स्विस कॉटेज ₹5,500 ₹6,900

दरबारी और रजवाड़ी सूइट का किराया Special दिनों में एक ही जैसा ही रहेगा।

1. दरबारी सूइट किराया (4 व्यक्ति का) ₹55,000
2. रजवाड़ी सूइट किराया (2 व्यक्ति का) ₹30,000

3 तरह के हैं पैकेज

इसके अलावा रण उत्सव के लिए 3 तरह के पैकेज भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बुक कर सकते हैं।

पैकेज कीमत
1. 3 रात/4 दिन पैकेज ₹14,500
2. 2 रात/3 दिन पैकेज ₹10,000
3. 1 रात/2 दिन पैकेज ₹5,500

कच्छ रण उत्सव की बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए आप Rann Utsav के आधिकारिक वेबसाइट rannutsav.net पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: travel gujrat kutch
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+