Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सपनों की दुनिया जैसा ही दिखता है गुड़गांव का किंगडम ऑफ ड्रीम्स, लाइव एंटरटेंमेंट का उठाएं लुत्फ

सपनों की दुनिया जैसा ही दिखता है गुड़गांव का किंगडम ऑफ ड्रीम्स, लाइव एंटरटेंमेंट का उठाएं लुत्फ

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए छुट्टी के दिनों में घूमने जाने के लिए किंगडम ऑफ ड्रीम्स से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स जिसे कल्चर गली भी कहा जाता है, एक अम्यूजमेंट पार्क है। यह एक ऐसी जगह है जहां एक ही स्थान पर आपको कम से कम 14 राज्यों की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है।

kingdom of dreams

आइए आपको किंगडम ऑफ ड्रीम्स के बारे में बताते हैं :

कल्चर गली के नाम से भी है फेमस

किंगडम ऑफ ड्रीम्स दिल्ली से करीब 15 किमी दूर एक अम्यूजमेंट पार्क है जो गुरुग्राम के सेक्टर 29 में मौजूद है। पूरी तरह से एयरकंडिशन्ड होने की वजह से यह जगह गर्मियों में चिल करने के लिए एकदम परफेक्ट है। कल्चर ऑफ ड्रीम्स में एक साथ करीब 14 राज्यों की संस्कृति देखने को मिलती है। इसी वजह से इसे कल्चर गली भी कहा जाता है।

आर्टिफिशियल गैलरी

kingdom of dreams

कल्चर गली एक एयर कंडीशन हॉल में बनाया गया है। इस हॉल में एक बार एंट्री लेने के बाद कभी लगता ही नहीं है कि आप आर्टिफिशियल किसी गैलरी में आ गये हैं। यहां की छत को नीले आसमान जैसा लुक दिया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों की परंपराओं को यहां बड़ी ही बारीकी से दिखाया जाता है। इसके नौटंकी महल में एक बार में 864 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। इस भव्य महल जैसी संरचना में देसी और विदेशी दोनों तरह की प्रस्तुतियां होती हैं।

पारंपरिक भोजन का उठाए आनंद

भारत के मिनी टूर के अलावा कल्चर गली में आप इन राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी उठा सकेंगे। यहां आपको पंजाबी खाना, राजस्थानी तड़का के साथ-साथ असम की चाय की चुस्कियां भरने का भी मौका मिलेगा।

कैसे पहुंचे और प्रवेश शुल्क

किंगडम ऑफ ड्रीम्स सप्ताह में सिर्फ सोमवार को छोड़कर हर रोज दोपहर 12 बजे से लेकर रात को 12 बजे तक खुला रहता है। यहां चलने वाले अलग-अलग शो और लाइव एंटरटेंमेंट का समय बदलता रहता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि टिकट बुक करने से पहले इनके समय के बारे में जरूर पता कर लें। किंगडम ऑफ ड्रीम्स की कल्चर गली में प्रवेश का शुल्क 600 रुपये है।

kingdom of dreams

इसके अलावा डायमंड, प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज पैकेज में टिकट का अलग-अलग शुल्क पर उपलब्ध है जो न्यूनतम 1250 रुपये से अधिकतम 4000 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। 4 फिट से छोटी लंबाई के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स दिल्ली के येलो लाइन मेट्रो के स्टेशन इफको चौक के नजदीक है। यहां तक पहुंचने के लिए आप कैब या टैक्सी भी बुक कर सकते हैं।

More News

    Read more about: gurugram delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+