हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर में हथिनीकुंड बैरज में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के पर्यटन मंत्री कंवर पाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने हरियाणा में पर्यटन के विकास और उसकी वजह से स्थानीय युवकों को मिलने वाले रोजगार के मौके के विषय में विस्तार से चर्चा की।

उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री के साथ वाटर जेट स्कूटर बोट और मोटर बोट की सवारी भी की। उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज क्षेत्र फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकता है।
बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि पिछले कुछ समय से हरियाणा आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बैराज क्षेत्र में एक नये पार्क को तैयार किया गया है जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर 'अटल पार्क' रखा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुरुग्राम और नूह में करीब 10,000 एकड़ के क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सफारी परियोजना को शुरू करने की योजना है। सीएम ने आगे कहा कि आने वाले समय में हम कुछ और जगहों को चिन्हित कर इसी प्रकार से विकसित करेंगे। इसमे कलेसर से कालका तक के क्षेत्र को ट्रैक के रूप में विकसित करना भी शामिल है।
हॉट बलून राइडिंग
इसी दिन सुबह में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिंजौर में हॉट एयर बलून राइडिंग का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने पहली हॉट एयर बलून की सवारी का आनंद भी उठाया और इस अनुभव को बेहद अच्छा और सुरक्षित करार दिया। यह अभी दिन में एक बार सिर्फ सुबह के समय ही चलायी जा रही है।

बताया जाता है कि फिलहार 45 मिनट की राईडिंग के लिए 13000 रुपए का शुल्क रखा गया है। बकौल मुख्यमंत्री मोरनी हिल्स के बाद हथिनी कुंड ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र बनेगा। यह झील बोटिंग के लिए भी आदर्श जगह है।
हथिनी कुंड बैराज में बोटिंग
हाल ही में शुरू हुए हथिनी कुंड बैराज में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है। जानकारी के अनुसार हथिनी कुंड बैराज में जेट स्कूटर के लिए प्रति व्यक्ति 1000 रुपए का शुल्क तय किया गया है। मोटर बाइक के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क तय किया गया है।

एक मोटर बाइक में 6 से 8 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा अटल पार्क में पैडल बोट का शुल्क 100 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी है कि इन एक्टिविटीज के शुरू होने से सिर्फ पर्यटन को ही बढ़ावा नहीं मिलेगा बल्कि इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications














