Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिये करें महाभारत जैसे युद्ध के गवाह रहे हरियाणा की सैर

कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिये करें महाभारत जैसे युद्ध के गवाह रहे हरियाणा की सैर

By Staff

हरियाणा भारत का एक तेजी से विकसित होता राज्य है। यह पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में राजस्थान और उत्तर में हिमाचल प्रदेश से घिरा हुआ है। यह राज्य दिल्ली के पास में ही और दिल्ली की पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी सीमा हरियाणा से लगती है। ज्ञात हो कि इस राज्य को एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग करके बनाया गया था। यदि बात हरियाणा के पर्यटन की तो आपको बताते चलें कि दिल्ली से सटा हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध है।

Read : रोमांच को महसूस करने, नेचर को निहारने के लिए करें बैंगलोर से काबिनी की रोड ट्रिप

यहां देखने के लिए कई मनमोहक नजारे और स्थान हैं। कुरुक्षेत्र यहीं स्थित है, जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। इसके अलावा फरीदाबाद का बड़खल झील भी हरियाणा पर्यटन में खास स्थान रखती है। तो इसी क्रम में आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिये कराएंगे हरियाणा की सैर। आइये हरियाणा को निहारें कुछ चुनिंदा तस्वीरों में।

कैक्टस गार्डन

कैक्टस गार्डन

यदि आपको कैक्टस की अलग अलग प्रजातियों को देखना और समझना है तो आपको कैक्टस गार्डन अवश्य आना चाहिए।
फोटो कर्टसी - Alexandra Bandea

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स में मौजूद झील में नौकायन का मज़ा लेते पर्यटक।
फोटो कर्टसी - Haryana Tourism

पिंजौर गार्डन

पिंजौर गार्डन

पिकनिक के लिए परफेक्ट पिंजौर गार्डन, पटियाला राजवंश के शासकों द्वारा निर्मित है जो मुग़ल शैली में बना हुआ है।
फोटो कर्टसी - Shahnoor Habib Munmun

करनाल छावनी चर्च टॉवर

करनाल छावनी चर्च टॉवर

पिकनिक के लिए परफेक्ट पिंजौर गार्डन, पटियाला राजवंश के शासकों द्वारा निर्मित है जो मुग़ल शैली में बना हुआ है।
फोटो कर्टसी - Shahnoor Habib Munmun

भिंडावास पक्षी अभ्यारण्य

भिंडावास पक्षी अभ्यारण्य

पक्षियों के लिए स्वर्ग भिंडावास पक्षी अभ्यारण्य झज्जर से 15 किमी दूर है और दिल्ली से यहां पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगता है।
फोटो कर्टसी - Lip Kee Yap

फिरोज शाह महल

फिरोज शाह महल

हिसार में स्थित, फिरोज शाह का महल 1354 ई. में फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था।
फोटो कर्टसी - Vishal14k

बरसी गेट

बरसी गेट

बरसी गेट, हांसी शहर के दक्षिण में स्थित है जो हिसार से 26 किमी पूर्व में है। यह गेट शहर के लिए पांच मुख्य प्रवेश द्वार में से एक है।
फोटो कर्टसी - Hisar Tourism

बेरी मंदिर

बेरी मंदिर

बेरी मंदिर, झज्जर का एक महत्त्वपूर्ण मंदिर है जो भीमेश्वरी देवी को समर्पित है।
फोटो कर्टसी - Vinay Singh Nehra

वराह मंदिर

वराह मंदिर

भगवान विष्णु को समर्पित हरियाणा का एक प्राचीन मंदिर।
फोटो कर्टसी - Jind Tourism

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+