Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु का एक घर जो देखते ही देखते बन गया भूतिया बंगला

बेंगलुरु का एक घर जो देखते ही देखते बन गया भूतिया बंगला

जाने बेंगलुरु के ऐसे घर के की दास्ताँ,जो देखते ही देखते भूतिया बंगले में तब्दील हो गया।

By Goldi

जब भी कोई हमसे पूछता है क्या तुम्हे डर लगता है, हम सीना चौंड़ा करके कहते हैं,नहीं तो..बता दें डर एक अनुभूति है, ये अनुभव व्यक्ति को कभी भी, किसी भी समय हो सकता है। ऐसा नहीं है कि डर को पार नहीं लगाया जा सकता। एक पुरानी कहावत है कि अपने डर को जीतकर ही व्यक्ति सफल बनता है।बहरहाल हम आपसे यहां डर पर चर्चा नहीं करेंगे बल्कि आपको डर से रू-ब-रू कराएंगे। भानगढ़ किला: देश का सबसे डरावना रहस्य

जी हां, आज मै आपको बताने जा रहीं हूं बेंगलुरु के एक ऐसे घर की दास्ताँ,जो देखते ही देखते भूतिया बंगले में तब्दील हो गया। दरअसल मै बात कर रहीं हूं,सैंट मार्क रोड पर स्थित एक घर के बारे में..जिसके बारे में आसपास के लोगो का कहना है कि,ये घर वीराना है और इसमें भूतों और प्रेत आत्माओं का डेरा है।

कहा जाता है कि सेंट मार्क्स रोड की भूतिया हवेली सन् 2014 में ही ध्वस्त हो गयी थी, पर इससे जुड़ी कहानियाँ अब तक नहीं मरी। कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़ जैसे कि रात में पियानो बजने की आवाज़, अजीब अजीब से शोर, कई अग्यात उपस्थितियाँ आदि यहाँ लोगों द्वारा अनुभव किए गये हैं। इस हवेली में एक इनवर्टेड क्रॉस और एक मूर्ति जो जीसस की लगती है, बिना सर के लगे हुए हैं।

सैंट मार्क रोड

सैंट मार्क रोड

अगर आप कभी सैंट मार्क रोड की ओर रुख करते हैं, तो वहां आपको एक विशाल घर नजर आएगा जोकि अब एक खंडहर में तबदील हो चुका है। इस घर की पार्किंग में आपको एक पुरानी कार दिखेगी जो इस घर से ज्यादा डरावनी है कहते हैं कि उस घर कि मालकिन की आत्मा आज भी इस कार में वास करती है।

 सैंट मार्क रोड

सैंट मार्क रोड

इस बंगले के आसपास रह रहे लोगो की माने तो वर्ष 2001 में इड घर में प्रभावशाली महिलाऐं डलसी और वेरा वाज़ रहती थी। साथ ही ये भी बताया जाता है कि चूंकि ये घर शहर के बीचों बीच और पॉश जगह पर था तो लैंड माफियाओं कि नज़र भी इस घर पर थी और उनलोगों ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करी कि वेरा वाज़ उस घर को बेच दें लेकिन उन्होंने नहीं बेचा।

 सैंट मार्क रोड

सैंट मार्क रोड

अतः 2001 में इन्हीं भू माफियाओं ने वेरा वाज़ की हत्या कर दी और उनकी बहन को भी कहीं गायब करा दिया।

भूतिया बंगला

भूतिया बंगला

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस घर में एक पुरानी कार भी है तो अब जब आप इस घर को गौर से देखेंगे तो ये कार हिलमैन मिंक्स जरूर आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगी।

भूतिया बंगला

भूतिया बंगला

इस घर और कार को देखने के बाद आप महसूस करेंगे कि जैसे आप कोई पुरानी हिंदी मूवी देख रहे हैं जहां एक घर और कार अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही है कि वो आपको डरा सके।

 भूतिया बंगला

भूतिया बंगला

वेरा वाज़ के पड़ोसी बताते हैं कि उन्हें अपनी गाडी से बहुत प्यार था और आज भी अक्सर रात में इस गाड़ी को अपने आप स्टार्ट होते और इसके दरवाज़े को बंद करने जैसी आवाज़ों को सुना गया है।

भूतिया बंगला

भूतिया बंगला

आज भी कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़ जैसे कि रात में पियानो बजने की आवाज़, अजीब अजीब से शोर, कई अग्यात उपस्थितियाँ आदि यहाँ लोगों द्वारा अनुभव किए गये हैं। इस हवेली में एक इनवर्टेड क्रॉस और एक मूर्ति जो जीसस की लगती है, बिना सर के लगे हुए हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+