Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन हेरिटेज विलेज की करिए सैर... इतिहास से रूबरू कराते हैं ये गांव

भारत के इन हेरिटेज विलेज की करिए सैर... इतिहास से रूबरू कराते हैं ये गांव

भारत में घूमने के लिए वैसे तो कई जगहें हैं, लेकिन इस बार अपनी ट्रैवल लिस्ट में आप चाहे तो देश के इन हेरिजटेज विलेज की सैर कर सकते हैं। इस गांवों में आप भारतीय इतिहास को और भी करीब से जान सकेंगे।

भारत को दुनिया के पर्यटन केंद्र के रूप में देखा जाता है। यहां घूमने के लिए इतने पर्यटन स्थल है, जो शायद घूमने के लिए किसी भी पर्यटक का एक जनम भी कम पड़ जाए, यहां हर कदम पर इतिहास है तो कहीं पौराणिक कथाओं से जुड़ा रहस्य, कहीं किसी महापुरुष का जन्मस्थल तो कहीं प्राचीनता..। भारत ही एक ऐसा देश है, जहां आप सभी मौसम का एक साथ आनंद ले सकते हैं। कश्मीर में बर्फ की सफेद चादर तो उत्तराखंड के पहाड़, हिमाचल की वादियां तो केरल की हरियाली, मेघालय की बारिश तो राजस्थान सा सूखा.. यहां आपको सब कुछ देखने को मिलता है।

इसीलिए भारत सभी पर्यटकों के दिल में बसता है। ऐसे में आज हम आपके लिए भारत के हेरिटेज गांवों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप जाकर उनकी खूबसूरती को देख सकेंगे और इतना ही नहीं ये सभी गांव आपको इतिहास के करीब से दर्शन भी करवाएंगे। ये सभी गांव अपनी पुरानी संस्कृति, परम्परा व जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। ये सभी गांव अपनी पुरानी संस्कृति, परम्परा व जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। अब है न ये गांव काफी रोचक... इन गांवों की एक बार तो सैर करनी बनती है। तो आइए चलते है इन गांवों के बारे में जानते हैं और अगली ट्रिप इन्हीं गांवों की बनाते हैं...

pragpur village

भारत के हेरिटेज गांव - Heritage Village in India in Hindi

1. परागपुर या प्राग गांव, हिमाचल प्रदेश - Pragpur Village in Himachal Pradesh in Hindi

परागपुर गांव को भारत का पहला हेरिटेज गांव माना जाता है। इस गांव की स्थापना जसवां शाही परिवार की राजकुमारी प्राग देई ने 16वीं शाताब्दी में की थी, जो कांगड़ा जिले का शाही माना जाता है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। ये गांव आज भी अपनी पुरानी विरासत समेटे हुए हैं। यहां की वास्तुकला देखने के बाद आप भी इस गांव के दीवाने हो जाएंगे। यहां आज भी पुरानी विरासत की दिखाती दुकान, पत्थर की सड़क और यहां के किले जैसे घर देखने को मिलते हैं, जो इस गांव के मुख्य आकर्षण है।

pragpur village

2. गरली गांव, हिमाचल प्रदेश - Garli Village in Himachal Pradesh in Hindi

हिमाचल का दूसरा हेरिटेज विलेज गरली गांव को कहा जाता है। यहां आज भी आपको फ्यूजन आर्किटेक्चर देखने को मिलता है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों लोगों का आमगन होता है। यहां की वास्तुकला यूरोपीय शैली में है। यहां आपको पुरानी हवेलियां भी देखने को मिल जाएगी, जो प्राचीन समय में व्यापारियों के घर हुआ करती थी। यह गांव आज भी अपनी पुरानी विरासत को जिंदा रखी हुई है।

3. किसामा गांव, नागालैंड - Kisama Village in Nagaland in Hindi

नागालैंड में स्थित किसामा गांव नागा समुदाय का गांव कहा जाता है, जो अपनी संस्कृति, परम्परा व प्राचीन रीति-रिवाजों को दर्शाता है। नागालैंड में हर साल नवम्बर-दिसम्बर के महीने हार्नबिल उत्सव का मनाया जाता है, इस दौरान इस गांव को आम पर्यटक के लिए खोल दिया जाता है और ये गांव एक ओपन एयर म्यूजियम बन जाता है। ऐसे में आप इस गांव की सैर भी कर सकते हैं और यहां के हार्नबिल उत्सव का हिस्सा भी बन सकते हैं।

kisama village

4. रीक गांव, मिजोरम - Reiek Village in Mizoram in Hindi

चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ियों से घिरा मिजोरम का रीक गांव बेहद सुंदर व आकर्षक है। इस गांव से बांग्लादेश की जमीन का आराम से देखा जा सकता है। रीक गांव मिजो आदिवासी समुदाय का गण माना जाता है, जो अपनी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। इस आदिवासी गांव में सभी के घर भी अच्छे से बने हुए है, जिसमें राज्य सरकार ने काफी मदद की है। आदिवासी समुदाय को देखने व समझने के लिए ये गांव बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

5. खासी गांव, मेघालय - Khasi Village in Meghalaya in Hindi

मेघालय में स्थित खासी गांव बेहद ही खूबसूरत और प्राचीन सभ्यता को दर्शाता एक गांव है, जिसे मॉवलिंनान्ग गांव भी कहा जाता है। यह गांव एशिया का सबसे स्वच्छ गांव माना जाता है। खासी जनजातीय समूह वाले इस गांव को 'भगवान का अपना बगीचा' भी कहा जाता है। इस गांव की खासियत है कि यहां आपको एक भी पक्का मकान बना हुआ नहीं दिखाई देगा, इसके बजाय यहां के लोग बांस के बने मकान में रहना पसंद करते हैं, जो इस गांव को और भी खास बनाता है।

khasi village

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+