Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 तत्वों से प्रेरित है हिमाचल प्रदेश का विला 'SaffronStays - पंचतत्व', क्या है विशेषताएं और किराया!

5 तत्वों से प्रेरित है हिमाचल प्रदेश का विला 'SaffronStays - पंचतत्व', क्या है विशेषताएं और किराया!

कहा जाता है कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना होता है - जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। इन पंचतत्वों का एक व्यक्ति के जीवन में बहुत योगदान होता है। या यूं कहा जा सकता है कि जीवन के हर एक कदम पर इन पंचतत्वों की जरूरत होती है। लेकिन आपने सोचा है कि कोई आलीशान सा बंगला भी पंचतत्व से प्रेरित हो सकता है।

जी हां, हिमाचल प्रदेश में एक विला (Villa) ऐसा भी है, जिसका निर्माण पंचतत्वों से प्रेरित बताया जाता है। इस विला तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता नाव ही है। पर्यटक चाहे तो इस विला में न सिर्फ घूमने या देखने बल्कि वे इस विला में रुक भी सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मौजूद SaffronStays - पंचतत्व की। यह विला चंबा के चमेरा झील में मौजूद है। सुबह की पहली किरण के साथ नींद से जागते ही आपको एकतरफ झील का शांत पानी तो दूसरी ओर पहाड़ों का शानदार नजारा दिखाई देगा। काम की भागदौड़ के बीच अगर 1-2 दिन रिलैक्स्ड होकर आराम फरमाना चाहते हैं तो आपके लिए यह बिल्कुल सही जगह है।

SaffronStays - पंचतत्व की विशेषताएं

5 तत्वों से प्रेरित यह विला लगभग 10500 वर्गफीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विला की सबसे बड़ी विशेषता ही है कि यहां हर चीज, साज-सज्जा से लेकर निर्माण सभी में इन 5 तत्वों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। यहां मेहमानों को सिर्फ वेज भोजन ही परोसा जाता है, जो पर्यावरणबांधव बनने की कोशिशों की तरफ उठाया गया एक कदम है।

यहां आपको स्विमिंग पुल, कई तरह के इंडोर गेम्स और किताबें समेत बोनफायर जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवायी जाएगी। अगर किसी भी आम होटल के मुकाबले अपना बजट आप थोड़ा सा बढ़ा सकते हैं तो हिमाचल प्रदेश के इस अनोखे होटल-विला में आपका तहे दिल से स्वागत होगा। यहां कमरों का किराया प्रति रात लगभग ₹8000-₹8500 से शुरू होती है।

कैसे पंचतत्व से है प्रेरित?

SaffronStays - पंचतत्व के बारे में दावा किया जाता है कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश सभी तत्वों से प्रेरणा लेकर ही बना है।
पृथ्वी - स्थानीय इलाकों से लाये गये पत्थरों व लकड़ियों से विला के कई हिस्सों का निर्माण किया गया है जो इसे पहले तत्व से जोड़ती है।
जल - लेक चमेरा, जो इस विला की खुबसूरती और अनोखेपन को बढ़ाता है।

अग्नि - पहाड़ी इलाकों में आग जलाना या बोनफायर करना रोमांचक होता है, जो इसे अग्नि तत्व से भी जोड़ता है।
वायु - हिमाचल प्रदेश के चंबा की ताजी हवाएं आपको और आपकी आत्मा को ताजगी से भरने के साथ ही इसे चौथे तत्व से भी जोड़ती है।
आकाश - रात के समय आकाश में चमकते सितारों को देखना, ब्रह्मांड की खूबसूरती को महसूस करना इसे आकाश तत्व से जोड़ती है।

क्या है पंचतत्व में खास?

पंचतत्व में तीन तरह के रहने की व्यवस्थाएं हैं -
1. पृथ्वी क्षेत्र : इसमें एक बेडरुम के साथ चमेरा लेक का व्यू गेस्ट अपनी प्राइवेट बालकनी से एंजॉय कर सकते हैं। यहां से स्वीमिंग पूल वाले इलाके में आसानी से आवाजाही की जा सकती है।

2. वायु मंडल : यह 4 बेडरुम वाला विला है, जो एक परिवार के रुकने के लिए परफेक्ट है। यहां आपको कई इंडोर गेम्स, पूल टेबल और किताबें आदि भी मिलेंगी।

3. आकाश मंडल : यह 1 बेडरुम का कॉटेज है। यहां बोनफायर जैसी व्यवस्थाएं की हुई हैं। यहां खुले में बैठकर रात के समय आप आकाश और सितारों को निहार सकेंगे और सुबह अपना हेल्दी ब्रेकफास्ट एंजॉय कर सकेंगे।

कैसे पहुंचे SaffronStays - पंचतत्व?

यह विला अथवा होटल हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित तलेरू बोटिंग प्वाएंट के पास मौजूद है। तलेरू बोटिंग प्वाएंट पर पहुंचकर मेहमानों को चमेरा लेक के उस पार मौजूद होटल (लगभग 1.5 किमी) तक पहुंचाने के लिए स्पीड बोट की व्यवस्था रहती है। हर स्पीड बोट में कम से कम 8-9 मेहमान सवार हो सकते हैं और प्रति व्यक्ति किराया ₹400 लिया जाता है।

चमेरा लेक पार कर बोटिंग प्वाएंट से महज 50 मीटर की दूरी पर ही यह होटल मौजूद है। अगर आप अपनी गाड़ी से गये हैं तो उसे तालेरू बोटिंग प्वाएंट के पास पार्क कर सकते हैं जिसके लिए प्रति रात 100 रुपए प्रति वाहन किराया वसूला जाएगा।

More News

    Read more about: chamba himachal pradesh hotel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+