Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिरमौर का रॉयल बैंटोनी कॉटेज : हिमाचल के शाही परिवार के छुट्टियों वाले महल में बिताएं कुछ यादगार पल

सिरमौर का रॉयल बैंटोनी कॉटेज : हिमाचल के शाही परिवार के छुट्टियों वाले महल में बिताएं कुछ यादगार पल

सर्दियों में हिमाचल प्रदेश एक हॉट डेस्टिनेशन होता है। पहाड़ों पर लोग सुकून और शांति के साथ कुछ पल बिताने के लिए आते हैं। बर्फबारी, ठिठुरती ठंड और बेड हिटर के साथ कंबल में बैठकर गर्म कॉफी की चुस्कियां भरना...। उफ...! इससे अच्छी छुट्टियां और क्या हो सकती हैं। लेकिन सोचिए...इन छुट्टियों में लग्जरी का तड़का लगाते हुए अगर किसी ऐसे पैलेस होटल में रुकने का मौका मिल जाए, तो कितना मजेदार अनुभव होगा न।

bantony cottage

आपको पता चले कि जिस कमरे में आप ठहरे हुए हैं, वह कमरा किसी जमाने में किसी महाराज का फेवरेट कमरा हुआ करता था। रॉयल वाली फीलिंग आने लगती है...है न।

इसी रॉयल फीलिंग को अनुभव करना चाहते हैं तो चले आइए हिमाचल प्रदेश के नाहन में। यहां सिरमौर रॉयल परिवार का शाही महल है, जिसे रॉयल पैलेस होटल में बदल दिया गया है। इस पैलेस होटल से महज थोड़ी दूरी पर ही मौजूद है सिरमौर रॉयल खानदान का 400 साल पुराना हेरिटेज पैलेस, जहां आप चाहे तो घुम कर भी आ सकते हैं।

तो चलिए इस शानदार रॉयल पैलेस कॉटेज के बारे में विस्तार से बताते हैं :-

पाइन जंगल के ठीक बीच में मौजूद है कॉटेज

रॉयल बैंटोनी कॉटेज हिमाचल प्रदेश के हेरिटेज शहर नाहन में पाइन के जंगलों के ठीक बीच में मौजूद है। किसी राजकुमार या राजकुमारी की तरह आप इन जंगलों में घुमना, रिल्स बनाना और फोटोसेशन भी कर सकते हैं। इस कॉटेज को सिरमौर के शाही परिवार ने तैयार करवाया था। सिरमौर के शाही परिवार ने इस कॉटेज के दरवाजे मूल रूप से 2 वजहों से मेहमानों के लिए खोल दिये थे।

पहला, यह जगह प्रकृति के इतने करीब बसा हुआ है कि यहां आपको प्रकृति का असली स्वरूप ही दिखेगा, कोई कृत्रिमता नजर नहीं आएगी। दूसर वजह है, यहां आने वाले मेहमानों को भी लग्जरी के साथ-साथ रॉयल्टी का भी खास अनुभव करवाया जा सके।

bantony cottage himachal pradesh

पास ही है 17वीं शताब्दी में बना पैलेस

रॉयल बैंटोनी कॉटेज को साल 2018 में सिरमौर के महाराज व महारानी ने तैयार करवाया था। वे 17वीं शताब्दी में बने अपने पुराने हेरिटेज सिरमौर पैलेस के पास ही छुट्टियां बिताने के लिए किसी शाही कॉटेज का निर्माण करवाना चाहते थे। बाद में सिरमौर की राजकुमारी दिव्यश्री ने इसे (बैंटोनी कॉटेज) बतौर पैलेस होटल खोलने का फैसला लिया। इस रॉयल कॉटेज में मुख्य रूप से लेखक, पेंटर, बर्डवॉचर और योगाभ्यास करने वाले लोग आते हैं। जंगल के बीच में आरामदायक कॉटेज में वे अपने काम पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रीत कर पाते हैं।

himachal pradesh cottage bantony royal

हर कमरा सुनाता है इतिहास की सुनहरी कहानियां

बैंटोनी कॉटेज का इस्तेमाल सिरमौर के महाराज छुट्टियां बिताने वाले महल के तौर पर किया करते थे। किसी राजा-महाराजा के कमरे में रुकना और उनकी हर चीज का इस्तेमाल करना, कितना मजेदार अनुभव होता होगा...है न। परंपरागत सजावट के साथ आधुनिकता का फ्यूजन बैंटोनी कॉटेज आपको रॉयलनेस का पूरा-पूरा अनुभव करवाता है। इस कॉटेज में कुल 7 बेडरूम हैं।

इनमें से प्रत्येक बेडरूम सिरमौर के सुनहरे इतिहास की कहानी सुनाता है। यहां टेबल टेनिस कोर्ट, मुवी नाइट और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने या यादगार डिनर का आयोजन करने जैसी व्यवस्थाएं भी यहां मौजूद हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने या हनीमून पर यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती है।

himachal pradesh nahan

पता और कैसे करें बुकिंग

बैंटोनी कॉटेज की बुकिंग मेकमाइट्रिप के माध्यम से की जा सकती है। इस रॉयल पैलेस कॉटेज में एक रात का किराया करीब ₹7,705 है।
पता : राजेंद्र मोहल्ला पैलेस रोड, चौगान के विपरित, नाहन, हिमाचल प्रदेश।

कैसे पहुंचे बैंटोनी कॉटेज

बैंटोनी कॉटेज हिमाचल प्रदेश के नाहन में मौजूद है। यह जगह दिल्ली से लगभग 250 किमी दूर मौजूद है, जहां तक सड़क मार्ग से पहुंचने में आपको बमुश्किल 5 घंटे का समय लग सकता है। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सलोग्रा और कानोह स्टेशन है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट है जो यहां से करीब 51 किमी दूर और शिमला एयरपोर्ट यहां से करीब 63 किमी दूर मौजूद है। दोनों एयरपोर्ट से ही नाहन के लिए आपको कैब या लोकल टैक्सी मिल जाएगी।

More News

    Read more about: himachal pradesh shimla manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+