Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Holi 2025 : ब्रज में रंगोत्सव शुरू, 40 दिनों तक कब कहां खेली जाएगी कौन सी होली? जाने पूरा शेड्यूल

Holi 2025 : ब्रज में रंगोत्सव शुरू, 40 दिनों तक कब कहां खेली जाएगी कौन सी होली? जाने पूरा शेड्यूल

पूरी दुनिया में मशहूर है ब्रज की होली। कहा भी जाता है कि रंगोत्सव के समय स्वर्ग से देवी-देवताएं भी ब्रज की धरती पर उतर आते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कोने-कोने से लाखों की संख्या में कृष्णभक्त अपने आराध्य श्रीकृष्ण व राधारानी को अपने भक्ति रंग में रंगने के लिए होली पर ब्रज पहुंचते हैं। ब्रज में होली एक दिन की नहीं बल्कि 40 दिनों का रंगोत्सव मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी के दिन हो चुकी है।

और न ही ब्रज में सिर्फ रंगों या गुलाल से होली खेली जाती है। 3 फरवरी से शुरू हुई होली में मथुरा, वृंदावन और बरसाना में लाखों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए रंगों का उत्सव मनाएंगे।

holika dahan

उत्तर प्रदेश का मथुरा, बरसाना, वृंदावन और गोकुल को ब्रजमंडल कहा जाता है। रंगोत्सव के 40 दिनों के दौरान कहीं लड्डुमार होली खेली जाती है, तो कहीं फूलों की होली खेली जाती है। कहीं लाठियों से पीटकर होली खेली जाती है। बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कान्हा जी को गुलाल का टीका लगाकर रंगोत्सव की शुरुआत की जाती है। बताया जाता है कि यह परंपरा नई नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है।

holi

बसंत पंचमी के दिन ठाकुर जी को बासंती रंग की पोशाक पहनाई जाती है। निधिवन हो या राधा वल्लभ का मंदिर अथवा वृंदावन का कोई दूसरा मंदिर, बसंत पंचमी के दिन हर जगह पर गुलाल उड़ाया जाता है, भक्त ठाकुर जी के साथ-साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

आइए आपको बताते हैं, ब्रज की होली का पूरा शेड्यूल क्या है?

  • 03 फरवरी, बसंत पंचमी को बरसाना में लाडलीजी के मंदिर में होली का डांढा गाड़ा गया।
  • 28 फरवरी, शिवरात्रि पर होली की प्रथम चौपाई लाडलीजी के मंदिर से निकाली जाएगी।
  • 07 मार्च को फाग आमंत्रण (सखियों का न्यौता) होगा, जिसमें शाम को लाडलीजी महल में लड्डूमार होली खेली जाएगी।
  • 08 मार्च को बरसाने की गलियों में खेली जाएगी लट्ठमार होली।
  • 09 मार्च को नंदगांव में खेली जाएगी लट्ठमार होली।
  • 10 मार्च को वृन्दावन की रंगभरनी होली होगी। इस दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली भी खेली जाएगी।
  • 10 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में खेली जाएगी फूलों की होली।
  • 10 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होगा हुरंगा।
braj holi
  • 11 मार्च प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में खेली जाएगी होली।
  • 11 मार्च को गोकुल के रमणरेती में होली खेली जाएगी।
  • 12 मार्च को वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली।
  • 12 मार्च को शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला होगा।
  • 13 मार्च को फालैन समेत पूरे ब्रज में किया जाएगा होलिका दहन।
  • 14 मार्च को होगी धुलहड़ी या कीचड़ वाली होली।
fulo ki holi
  • 15 मार्च को बल्देव में दाऊजी का हुरंगा।
  • 16 मार्च को होगा नंदगांव का हुरंगा।
  • 17 मार्च को गांव जाब का परंपरागत हुरंगा।
  • 18 मार्च को होगा मुखराई का चरकुला नृत्य।
  • 19 मार्च को होगा बठैन हुरंगा।
  • 20 मार्च को होगा गिडोह का हुरंगा।
  • 21 मार्च को रंग पंचमी, खायरा का हुरंगा होगा।
  • 22 मार्च को वृन्दावन में रंगनाथजी मंदिर में खेली जाएगी होली।

More News

Read more about: holi mathura vrindavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+