Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गंगासागर मेला, लोहड़ी, माघ बिहू और पतंगोत्सव : देशभर में कैसे मनायी गयी मकर संक्रांति, देखे Photos

गंगासागर मेला, लोहड़ी, माघ बिहू और पतंगोत्सव : देशभर में कैसे मनायी गयी मकर संक्रांति, देखे Photos

मकर संक्रांति का त्योहार जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के नामों से जाना जाता है। कहीं इसे दही-चुड़ा तो कहीं खिचड़ी कहा जाता है। गुजरात में उत्तरायण तो केरल में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। असम में मकर संक्रांति के दिन माघ बिहू और पंजाब में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

gangasagar

देश भर के सभी पवित्र नदियों में लोग आस्था की डूबकी लगाने के लिए इकट्ठा तो होते हैं लेकिन सबसे अधिक भीड़ पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में होती है, जहां गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी (समुद्र) का संगम होता है। इसके अलावा प्रयागराज में भी लोग भारी तादाद में तीन नदियों के पवित्र संगम में आस्था की डूबकी लगाते हैं। देशभर से मकर संक्रांति पर अलग-अलग तरह की तस्वीरें सामने आयी हैं। उनमें से कुछ चुनिंदा फोटो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

चलिए इन Photos के जरिए देख लेते हैं कि मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में कैसे मनाया गया है।

prayagraj

1. ठंड और घने कोहरे के बीच मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज संगम में आयोजित होने वाले 'माघ मेले' के दौरान गंगा में आस्था की डूबकी लगाने उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़।

patna

2. मकर संक्रांति की पूजा के बाद पटना के गंगा घाट पर पुजारी से तिलक लगवाती महिला।

mumbai marine drive

3. मुंबई के मरीन ड्राइव पर मकर संक्रांति के दिन आयोजित पतंगोत्सव में भगवान राम की फोटो वाली पतंग के साथ सेल्फी लेता एक व्यक्ति।

ayodhya sarayu

4. मकर संक्रांति के दिन अयोध्या में सरयू नदी में डूबकी लगाने पहुंचे भक्त।

sagardweep

5. पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के गंगासागर में आस्था की डूबकी लगाती महिलाएं।

lohri jammu

6. जम्मू यूनिवर्सिटी में लोहड़ी के मौके पर डांस करती छात्राएं।

pongal rice

7. बैंगलोर में पोंगल के दौरान चावल पकाती महिलाएं।

jaipur firecrackers

8. मकर संक्रांति पर जयपुर में जमकर फोड़े गये पटाखे।

jallikattu

9. मदुरै के अवनीयापुरम में पोंगल में आयोजित होने वाले 'जल्लीकट्टू' के दौरान एक बैल को नियंत्रित करने की हो रही कोशिश।

nagpur

10. नागपुर में मकर संक्रांति पर पतंगोत्सव के लिए विशालाकार पतंग ले जाता एक व्यक्ति।

magh bihu

11. असम के उत्तर पारा में माघ बिहू के दौरान मेजी परंपरा को पूरा करती एक वृद्ध महिला।

new delhi

12. नई दिल्ली के बाणसेरा में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगोत्सव का लुत्फ उठाते अतिथि।

bhopal

13. भोपाल में मकर संक्रांति पर मनाये जा रहे पतंगोत्सव में आयोजित हुए मल्लखंभ के दौरान अपनी कला प्रदर्शित करते जिमनैस्ट।

mumbai dharavi

14. मुंबई की धारावी में पोंगल त्योहार के समय चावल पकाती महिलाएं।

prayagraj

15. मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में गंगा में डूबकी लगाने के लिए इकट्ठा हुए श्रद्धालु।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+