Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इसे जरुर पढ़े!

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इसे जरुर पढ़े!

हर साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। हिंदुयों के लिए अमरनाथ यात्रा अत्यंत पूजनीय है।

By Goldi

हर साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। हिंदुयों के लिए अमरनाथ यात्रा अत्यंत पूजनीय है। जिसने भी इस यात्रा के बारे में जाना या सुना है, वह कम से कम एक बार जाने की इच्छा जरूर रखता है।

अमरनाथ हिन्दी के दो शब्द "अमर" अर्थात "अनश्वर" और "नाथ" अर्थात "भगवान" को जोडने से बनता है। एक पौराणिक कथा अनुसार, जब देवी पार्वती ने भगवान शिव से अमरत्व के रहस्य को प्रकट करने के लिए कहा, जो वे उनसे लंबे समय से छुपा रहे थे। तो, यह रहस्य बताने के लिए भगवान शिव, पार्वती को हिमालय की इस गुफा में ले गए, ताकि उनका यह रहस्य कोई भी ना सुन पाए, और यहीं भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया।

अमरनाथ की अवस्थिति: अमरनाथ धाम श्रीनगर से लगभग 135 किलोमीटर दूर है। पवित्र गुफा श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 13 हज़ार फ़ीट ऊंचाई पर है। पवित्र गुफा की लंबाई (भीतरी गहराई) 19 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 11 मीटर है। इस स्थान पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

जरूरी है पंजीकरण: प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना होता है। अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा करने से जा रहे हैं..तो वहां जाने से पहले इन बातों पर जरुर ध्यान दें...

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ गुफा और वहां तक पहुँचने के रास्ते में तापमान बेहद कम रहता है..जिस कारण यात्रीगण अमरनाथ यात्रा के दौरान अपने साथ गर्म कपड़े,कम्बल,रेंकोट,मंकीकैप,वाटरप्रूफ जूते, मोज़े दस्ताने अवश्य रखें।PC:Itzseoprasoon

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान आपने साथ सर्दी,बुखार,उल्टी आदि की दवा अपने साथ जरुर रखें। साथ ही साथ में कुछ प्रोटीन युक्त चीजे भी रखना ना भूले।

PC: Dishant Patiwala

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा के दौरान महिला यात्री सलवार सूट पहनने के वजाए ट्रैकिंग सूट पहने जो उनकी इस दुर्गम यात्रा को आरामदायक बन जाएगी।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान बर्फ में धोप्प के नुकसान से बचने से लिए धूप के चश्मे और संसक्रीम का उपयोग जरुर करें।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा शुरू करने से पहले अपने आपको मोइश्चराइ करना बिल्कुल भी ना भूले।PC: Guptaele

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान गलती से भी शोर्टकट का इस्तेमाल ना करें..हमेशा ग्रुप में ही यात्रा करें।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान स्लीपर की बजाए ट्रेकिंग शूज का इस्तेमाल करें।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

संकरे रास्तों अपर घोड़े और खच्चर और यात्री सभी साथ में चलते हैं...ऐसे में ध्यान से आगे बढ़े।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान अपने साथ मास्क रखना कतई ना भूले..

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान पहाड़ी चड़ने के लिए अपने साथ एक लाठी या डंडा अवश्य रखें..जिससे आपको पहाड़ी चढने में आसानी होगी।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान आपका गला ना सूखे इसलिए कुछ टॉफी आदि अपने साथ रखें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+