Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ISRO की गैलरी में बैठकर देखना चाहते हैं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, जानिए कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन?

ISRO की गैलरी में बैठकर देखना चाहते हैं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, जानिए कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन?

भारत के बहुप्रतीक्षित अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। ISRO ने हाल ही में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही इसरो ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है। अगर आप इस गौरवशाली पल का साक्षी बनना चाहते हैं।

isro

अपनी आंखों से इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की गैलरी में बैठकर इस ऐतिहासिक चंद्रयान-3 को लॉन्च होता हुआ देखना चाहते हैं, तो अब आपका यह सपना भी सच हो सकता है। इसरो ने आम नागरिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित किया है।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

चंद्रयान-3 को बिल्कुल सामने से बैठकर देखने के लिए आपको इसरो द्वारा प्रदान किये गये वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद आप श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की लॉन्च व्यू गैलरी में बैठकर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखने का मौका पा सकेंगे। इसरो ने इस बाबत ट्वीटर पर सारी जानकारियां उपलब्ध करवा दी है। बता दें, इसरो चंद्रयान -3 को 14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा।

रजिस्ट्रेशन करने में ज्यादा देर ना करें। चंद्रयान-3 के व्यू गैलरी के रजिस्ट्रेशन के लिए खोला गया इसरो का विंडो किसी भी समय बंद हो सकता है।

पिछली गलतियों से इसरो ने सीखा सबक

इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने उम्मीद जतायी है कि चंद्रयान-3 को 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की जमीन पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाने का प्रयास किया जाएगा। बकौल एस. सोमनाथ इससे अंतरिक्ष के बारे में जानने व शोध कार्यों में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगेगी। इससे पहले वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 को इसरो ने लॉन्च किया था लेकिन चंद्रमा की धरती पर क्रैश लैंडिंग की वजह से चंद्रयान -2 का संपर्क इसरो से टूट गया था और इस अभियान को असफल करार दिया गया था।

chandrayaan-3

अपनी गलतियों से सबक सीखते हुए ही इसरो ने अब चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया जाता है कि चंद्रयान-2 के रास्ते से ही चंद्रयान-3 आगे बढ़ेगा क्योंकि यह रास्ता जाना-पहचाना हो गया है।

More News

Read more about: chandrayaan 3 andhra pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+