Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब हैदराबाद का मौसम होगा और भी सुहाना,जब आप पहुंचेगे इन खूबसूरत हिलस्टेशन पर

अब हैदराबाद का मौसम होगा और भी सुहाना,जब आप पहुंचेगे इन खूबसूरत हिलस्टेशन पर

जाने हैदराबाद के पास स्थित खूबसूरत हिलस्टेशन के बारे में...

By Namrata Shatsri

इसीलिए इस शहर को निजामों के शहर से भी जाना जाता है...सदियों से इस शहर को डायमंड और मोती के व्‍यापार और उद्योगों के लिए जाना जाता है और आज भी ये शहर अपनी इस परंपरा को बनाए रखे हुए है। इस शहर की विरासत को देखने के लिए हैदाराबाद में कई दर्शनीय स्‍थल हैं जोकि इसकी विरासत और संस्‍कृति दोनों को ही पेश करते हैं।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी के नज़दीक होने के कारण हैदराबाद का मौसम काफी उमस भरा है और गर्मियों के दौरान तो यहां चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ती है। लेकिन इस शहर के आसपास कई हिल स्‍टेशन भी हैं जहां आप हैदाराबाद की गर्मी से बच सकते हैं।

तो चलएि एक नज़र डालते हैं हैदराबार के पास स्थित लोकप्रिय हिल स्‍टेशनों के बारे में जहां आप हैदराबाद की गर्मी से तो बच ही सकते हैं साथ ही इस शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से भी थोड़ा आराम मिलेगा।

अनंतगिरी पर्वत

अनंतगिरी पर्वत

हैदराबाद से महज़ 78 किमी की दूरी पर स्थित शांतिपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र है पूर्वी घाट का अनंतगिरी पर्वत। अनंतगिरी पर्वत के आसपास कई कॉफी के बागान हैं और यहां पर ट्रैकिंग करने के इच्‍छुक लोगों के लिए भी बहुत कुछ है। अनंतगिरी पर्वत में बड़ी संख्‍या में नदियां, मौसमी झरने और कई तरह की वनस्‍पतियां हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर यह हिल स्‍टेशन घूमने के लिए सबसे बेहतर है।PC: wikimedia.org

होर्सली हिल्स

होर्सली हिल्स

इस जगह को आंध्र का ऊटी भी कहा जाता है। इस जगह को होर्सले नाम ब्रिटिश कलेक्‍टर से मिला है जिन्‍होंने इस पहाड़ी के शीर्ष पर 1870 में अपना घर बनवाया था। इस जगह से पर्वी घाट का मनोरम नज़ारा दिखाई देता है और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी किसी को भी मंत्रमुग्‍ध कर सकता है। होर्सले पर्वत उन खास जगहों में से एक है जो इंसान को प्रकृति के बेहद करीब महसूस कराता है और यहां के सौंदर्य को शब्‍दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है इसलिए आपको यहां खुद आकर अनुभव करना चाहिए।PC: rajaraman sundaram

श्रीसेलम

श्रीसेलम

अध्‍यात्‍म और प्रकृति का बेजोड़ मेल है श्रीसेलम। यहां पर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्‍योर्तिलिंगों में से एक मंदिर भी स्‍थ‍ापित है और यही वजह है कि श्रीसेलम पर्यटन के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक स्‍थल भी है। यहां पर अनेक तरह की वनस्‍पति और जीव पाए जाते हैं। यह स्‍थान घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां पर स्थित अनेक गुफा मंदिर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।

लांबासिंगी

लांबासिंगी

लांबासिंगी को आंध्र प्रदेश का कश्‍मीर कहा जाता है। ये जगह पश्चिमी घाट के खूबसूरत और घने जंगलों में स्थित है। यहां पर कई भूली-बिसरी जनजाति के लोग रहते हैं। इस स्‍थान को कॉफी के बागानों के लिए जाना जाता है और यहां पर देश की सबसे बढिया कॉफी बनाई जाती है। कॉफी पसंद करने वाले लोगों को इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

इस स्‍थान की सबसे खास बात यह है कि इस जगह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है और यहां पर कभी-कभी बर्फबारी भी होती है। हैदराबाद की गर्मी से छुटकारा पाने के लिए ये जगह बिलकुल सही है।PC:Bdmshiva

अराकु घाटी

अराकु घाटी

विशाखापट्नम की खूबसूरत अराकु घाटी, हैदराबाद शहर से काफी करीब है। ये जगह हरे-भरे वातावरण और जैव विविधता के लिए मशहूर है। अराकु घाटी घने जगलों और कॉफी के बागानों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां पर आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। अराकु घाटी में कई स्‍वदेशी प्रजातियां निवास करती हैं।

अराकु घाटी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं लेकिन यह एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है जहां आप शहरों की भागदौड़ और गर्मी से बचने के लिए छुट्टियां बिताने आ सकते हैं।PC: Imahesh3847

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+