Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में खुला देश का सबसे विशाल चाय कैफे - नीलोफर, क्या है यहां खास और Location?

हैदराबाद में खुला देश का सबसे विशाल चाय कैफे - नीलोफर, क्या है यहां खास और Location?

हाल ही में हैदराबाद में नीलोफर कैफे (Niloufer Café) ने अपना नया आउटलेट खोला है। आप जरूर सोच रहे होंगे कि इससे पहले भी तो नीलोफर कैफे के कई आउटलेट हैदराबाद में खुल चुके हैं और यहां आए दिन कोई न कोई नया कैफे या रेस्तरां खुलता रहता है। फिर नीलोफर कैफे में खास क्या है? कुछ खास बात तो है नीलोफर कैफे के इस नए आउटलेट में, जिसकी वजह से यह खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ है।

हैदराबाद में पिछले दिनों नीलोफर कैफे का जो नया आउटलेट खुला है, उसका उद्घाटन राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीधर बाबु ने किया। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गए दावों को सच मानें तो नीलोफर कैफे का नया आउटलेट देश का सबसे विशाल चाय कैफे है। तब तो इसका चर्चाओं में छाया रहना बनता है...है न!

hyderabad niloufer cafe

हैदराबाद में खुला 9वां कैफे

नीलोफर कैफे का नया आउटलेट चाय का स्पेशलिस्ट है। यह नीलोफर कैफे का 9वां आउटलेट है, जिसका उद्घाटन पिछले बुधवार को राज्य के मंत्री ने किया। Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नए कैफे में पहले के मुकाबले बेहतर वातावरण और मेनू को तैयार किया गया है जो यहां आने वाले मेहमानों को थोड़ा अलग और हटकर अनुभव करवाएगा।

आमतौर पर कैफे में जहां कॉफी की कई वेरायटी मिलती है, वहीं नीलोफर कैफे का नया आउटलेट पूरी तरह से चाय के लिए तैयार किया गया है। इस कैफे के मेनू को भी चाय के साथ एंजॉय करने वाले स्नैक्स को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है।

कहां खुला है चाय कैफे?

हैदराबाद के हाईटेक सिटी में खुला है देश का सबसे बड़ा चाय कैफे - नीलोफर। रायदुर्गम में ऑर्बिट बिल्डिंग के टावर 2 में यह कैफे खोला गया है। बताया जाता है कि नीलोफर कैफे का आकार लगभग 40,000 वर्ग फीट है, जिसमें मेहमानों के लिए इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर ही बैठने की व्यवस्था है।

इस कैफे में एक बार में करीब 700 मेहमान बैठकर चाय, स्नैक्स और कई तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे, जिस वजह से इसे देश का सबसे बड़ा कैफे कहा जा रहा है। कैफे का तीसरा तल (2nd Floor) खास तौर पर पार्टी आदि के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं इसके आउटडोर डाइनिंग एरिया को बड़े ही आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है जो इसे फैमिली या कपल डिनर के लिए आदर्श बनाता है।

नीलोफर कैफे का मुख्य आकर्षण

देश का सबसे बड़ा चाय कैफे होना ही इसका एकमात्र आकर्षण नहीं है। नीलोफर कैफे में सजाया गया है कि एक विशाल आकार वाली केटली, जिसका वजन लगभग 2 टन बताया जाता है। इस केटली को 'नीलोफर के प्यार की केटली' (Niloufer's Kettle of Love) के नाम से लगाया गया है, जो इस कैफे की अब के सफर और इसकी समृद्धि विरासत का प्रतीक बताया जा रहा है। इसके साथ ही नीलोफर कैफे का मेनू जहां आपको किसी चाय-अड्डा वाला अनुभव करवाएगा तो वहीं यहां आपको लंच आदि के लिए बेस्ट कॉम्बो भी मिलेंगे।

इसके मेनू में कई फ्लेवर्स वाली चाय, बन मस्का, मलाई बन, कुनाफा चीजकेक आदि तो स्नैक्स के विकल्प मौजूद हैं ही, साथ में बाजरा से बने कई व्यंजन और राइस कॉम्बो को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अगर आपको हैदराबादी व्यंजनों का स्वाद चखने का मन है तब भी आप नीलोफर कैफे का रूख कर सकते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि देश के सबसे बड़े कैफे में आपको अपनी पसंद के व्यंजनों और सबसे जरूरी चाय के साथ-साथ एक अलग ही माहौल मिलेगा, जो आपको बार-बार यहां खींचकर लाएगा। नीलोफर कैफे हैदराबाद का एक ऐसा लोकेशन बनने के लिए तैयार है, जो IT केद्रों से घिरा हो। इसे खासतौर पर युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है जहां लोग चाय की चुस्कियां भरते हुए कई तरह के स्नैक्स तो ट्राई करेंगे ही। साथ में दोस्तों के साथ आउटडोर डाइनिंग एरिया में रात के समय हैदराबाद के शानदार नजारों का आनंद उठाते हुए गप्पे भी मार सकेंगे।

FAQs
देश का सबसे बड़ा कैफे कौन सा है?

देश का सबसे बड़ा कैफे हैदराबाद में नया खुला नीलोफर कैफे है, जो एक चाय कैफे है। यह लगभग 40,000 वर्ग फीट का एक विशाल कैफे है।

नीलोफर कैफे में केटली का वजन क्या है?

हैदराबाद में नीलोफर कैफे के सबसे नए आउटलेट में एक विशाल सुनहरे रंग की केटली लगायी गयी है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह 2 टन वजन की है। इसे नीलोफर कैफे की धरोहर का प्रतीक बताया जा रहा है।

हैदराबाद में नीलोफर कैफे का नया आउटलेट कहां खुला है?

हैदराबाद के हाईटेक सिटी के रायदुर्गम में ऑर्बिट बिल्डिंग के टावर 2 में नीलोफर कैफे का सबसे नया और 9वां आउटलेट खुला है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: hyderabad food tourist
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+