Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत घूमते हुए इन खास लोक नृत्यों का लुत्फ जरुर उठायें

भारत घूमते हुए इन खास लोक नृत्यों का लुत्फ जरुर उठायें

By Goldi

विवधता से परिपूर्ण भारत अपनी व्यापक संस्कृति और परंपराओं के लिए विख्यात है। 29 राज्यों से परिपूर्ण इस देश में में प्रत्येक राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा है, जोकि विभिन्न कला रूपों की शैली को दर्शाते हैं, जो एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न होती है। विभिन्न राज्यों में अद्वितीय लोक नृत्य होते हैं जो आमतौर पर उस विशेष राज्य की पारंपरिक या सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इनमें से कई लोक नृत्यों का उपयोग प्राचीन युग में त्योहारों या जश्न मनाने के लिए किया जाता था। किसी राज्य की संस्कृति से रूबरू होने के लिए वहाँ की लोक नृत्य कलाओं को जानना सबसे अच्छा रहता है।

इसी क्रम में आज हम आपको भारत के कुछ खास राज्यों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो अपने विभिन्न और अनोखे नृत्य के लिए जाने जाते हैं.

बिहू, असम

बिहू, असम

Pc: Diganta Talukdar
पूर्वोत्तर भारत का प्रसिद्ध राज्य असम अपने बिहू लोक नृत्य के लिए जाना जाता है, जिसे बिहू पर्व के दौरान करने की रीत है। कहा जाता है कि, इस उर्जा से भरपूर बिहू नृत्य की थीम प्यार है। बिहू लोक नृत्य के दौरान पुरुष और महिलायें एकसाथ मिलकर पंक्ति में संगीत वाद्ययंत्रों पर नाचते हैं।

लावणी, महाराष्ट्र

लावणी, महाराष्ट्र

Pc:Devendra Makkar
लावणी महाराष्ट्र का पारंपरिक लोक नृत्य है और यह राज्य में लोक थियेटर के विकास का एक बड़ा हिस्सा रहा है। यह ऊर्जावान नृत्य रूप, ढोलकी की थाप पर किया जाता है, जो आमतौर पर प्यार और रिश्ते की कहानियों का वर्णन करता है। लावणी करते समय नृतक नौ मीटर की नौवरी साड़ी पहनकर नृत्य करते हैं, महाराष्ट्र के अलावा, यह विशेष नृत्य रूप कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में भी काफी प्रसिद्ध है।

भांगड़ा, पंजाब

भांगड़ा, पंजाब

Pc:Onef9day
भारत में कई लोक नृत्य हैं, लेकिन भांगड़ा उन सभी के सबसे लोकप्रिय और रंगीन लोक नृत्यों में से एक है। भांगड़ा की उत्पप्ति पंजाब के छोटे से गांव माझा से हुई, जिसे बैशाखी के पर्व पर किया जाता है, जो पंजाब में फसल का त्यौहार है।

भांगड़ा ज्यादातर पुरुषों द्वारा किया जाता है लेकिन कभी-कभी महिलाएं भी उत्साही और ऊर्जावान लोक नृत्य में शामिल होकर इसे एन्जॉय करती हैं। भांगड़ा को करते हुए ढोल की थाप पर ध्यान देना होता है।

घूमर, राजस्थान

घूमर, राजस्थान

Pc: Daniel Villafruela.
घूमर राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य है, इस नृत्य को महिलायों द्वारा घूंघट लगाकर और एक घुमेरदार पोशाक जिसे "घाघरा" कहते हैं, पहन कर करती हैं। घूमर आम तौर पर ख़ास मौकों, जैसे विवाह, होली, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में किया जाता है। घूमर के गाने राजसी और शाही किंवदंतियों या उनकी परम्पराओं पर केंद्रित हो सकते हैं।

छौ, पश्चिम बंगाल

छौ, पश्चिम बंगाल

Pc:Suyash Dwivedi
छौ भारत में सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय नृत्य रूपों में से एक है, खासकर पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में किया जाता है। यह नृत्य सामरिक भंगिमाओं और नृत्य का मिश्रण है। इस नृत्य को आमतौर पर 13 दिनों के वसंत त्यौहार चैत्र पर्व के दौरान किया जाता है। छौ नृत्य शैली घरेलू कोर आंदोलनों, मार्शल आर्ट्स और कई अन्य मुकाबला तकनीकों का प्रदर्शन करती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+