Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एडवेंचर से है यारी तो लद्दाख के नुब्रा घाटी में जरूर करें कैम्पिंग

एडवेंचर से है यारी तो लद्दाख के नुब्रा घाटी में जरूर करें कैम्पिंग

बाइक राइड्स हो, दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील, झील का स्वच्छ नीला पानी या फिर शानदार नजारें, लद्दाख को इन्हीं चीजों के लिए जाना जाता है। हर बाइक लवर का सपना होता है कि वह एक बार लद्दाख की रोड ट्रिप पर जरूर जाए। इन्हीं बेहद खूबसूरत नजारों में शामिल है

camping

लद्दाख की नुब्रा घाटी, जहां हर साल पर्यटक ट्रेकिंग, एडवेंचर एक्टिविटी और कैम्पिंग के लिए आते हैं। Y के आकार में बनी यह घाटी चारों तरफ से पथरीली जमीन और बर्फ से ढंके पहाड़ों से घिरी हुई है। समुद्रतल से करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नुब्रा घाटी लेह से करीब 150 किमी की दूरी पर स्थित है।

नुब्रा घाटी में कैम्पिंग

लद्दाख के नुब्रा घाटी में एंट्री सिल्क रोड की तरफ से हो सकती है। यहां लद्दाख में होने वाले बेस्ट कैम्पिंग में कुछ कैम्प्स होते हैं, जिसमें नुब्रा का ऑर्गैनिक रिट्रीक कैम्प भी शामिल है। नुब्रा घाटी में कैम्पिंग से लौटे सैलानी दावा करते हैं कि यहां कैम्पिंग और एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान जो अनुभव होता है, वैसा अनुभव और कहीं नहीं मिल सकता है। नुब्रा घाटी के कैम्प्स में आपको हर वह सुविधा उपलब्ध करवायी जाती है जिनकी आपको यहां जरुरत पड़ सकती है।

nubra valley

यहां कई लग्जरी कैम्पिंग साइट भी मौजूद है। नुब्रा घाटी में कैम्पिंग के लिए जून से सितंबर के बीच का समय बेस्ट होता है जब यहां अधिक ठंड नहीं होती है। इस समय आसमान भी साफ रहता है और मौसम काफी सुहाना। नुब्रा घाटी के सभी कैम्पिंग साइट्स पर आपको घरेलु मसालों से बने इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल खाना मिलेगा।

कैम्पिंग के अलावा दूसरे एडवेंचर एक्टिविटी

river ladakh

जांस्कर रिवर राफ्टिंग - नुब्रा घाटी के सबसे लोकप्रिय एडवेंचर एक्टिविटी में रिवर राफ्टिंग शामिल है। खास बात यह है कि जांस्कर रिवर राफ्टिंग के लिए आपको तैराकी में प्रो होने की भी जरुरत नहीं है। यह घाटी दुनिया का बेस्ट राफ्टिंग अनुभव प्रदान करती है। जांस्कर नदी हजारों फीट ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई है। इसलिए राफ्टिंग के दौरान संभव है कि आपको कुछ घुमाव और मोड़ भी मिलेगें, जो राफ्टिंग के आपके अनुभव को और भी रोमांचक बना देंगे।

नुब्रा घाटी में साइक्लिंग - जी हां, नुब्रा घाटी के प्रमुख एडवेंचर एक्टिविटी में साइक्लिंग भी शामिल है। यहां आपको लद्दाख के सबसे ऊंची पहाड़ी रेगिस्तान, नुब्रा घाटी में साइक्लिंग का अनुभव करने का मौका मिलेगा। आप चाहे तो कुछ आगे बढ़ते हुए ग्लेशियर से ढंकी नदियों के आसपास भी साइक्लिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही वरीला पास और शक्ति घाटी में भी साइक्लिंग करते हुए आप नये रास्तों की खोज में निकल सकते हैं। हां, इस दौरान ध्यान रखना होगा कि आप जिस जगह पर साइक्लिंग कर रहे हैं वहां ऑक्सिजन की मात्रा सबसे कम होती है।

Take a Poll

प्रमुख साइक्लिंग रुट्स -

  • खारदुंग-दिक्षित
  • दिक्षित - हंडर
  • खार-तुरकुट
camel of nubra

लद्दाख में कैमल सफारी -

ऊंट सिर्फ राजस्थान में थार के रेगिस्तान में ही नहीं बल्कि लेह और लद्दाख में भी आवाजाही और सामानों को ढोने का एक प्रमुख जरिया हैं। नुब्रा घाटी में कैम्पिंग के दौरान दो कुबड़ों वाले इन खास पशुओं की सवारी काफी खास होती है। जरा सोचिए, समुद्रतल से लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर दो कुबड़ों वाले ऊंटों की सवारी का अनुभव करना कितना खास होगा। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 2 घंटे की कैमल सफारी करवायी जाती है।

roads to ladakh

नुब्रा घाटी में ट्रेकिंग -

नुब्रा घाटी में कैम्पिंग का सबसे रोमांचक हिस्सा है, ट्रेकिंग। एडवेंचर के शौकिनों को यहां एक बार ट्रेकिंग जरूर करनी चाहिए। नुब्रा घाटी की ट्रेकिंग खारदुंग ला पास से होकर गुजरती है, जो समुद्रतल से 18,380 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड है। इस पास को पार करने के बाद आपको खारदुंग गांव, खालसर, और दिक्षित मॉनेस्ट्री नजर आएंगे। अगर आप आगे जाना चाहते हैं तो 2 घंटे की कैमल सफारी पर हंडर गांव ले जाता जाता है।

More News

    Read more about: india ladakh camping
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+