Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »2K16 के अंतिम महीने,दिसम्बर में इन महोत्सव के मज़े लेना मत भूलियेगा!

2K16 के अंतिम महीने,दिसम्बर में इन महोत्सव के मज़े लेना मत भूलियेगा!

दिसम्बर, 2016 के अंतिम दिनों में इन जगहों पर जा इन फेस्टिवल का हिस्सा बनिए और इनके मज़े लीजिये!

दिसम्बर,लीजिये साल का अंतिम महीना भी आ गया! तो कहाँ-कहाँ घूम आपने इस साल? कितनी नई कहानियों को जाना? कितनी संस्कृतियों से रूबरू हो उनके मज़े लिए? कितने खुशमिजाज़ चेहरों और शहरों को अपने कैमरे में कैद किया? भारत के कितने त्योहारों का जश्न मनाया?

आप सोच रहे होंगे कि हम आप से ये सारे प्रश्न क्यूँ पूछ रहे हैं, है ना! तो चलिए आपके सवालों का जवाब और हमारे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी आपको आगे मिल जायेगा, चलते हैं हम आज ऐसी ही एक सैर पर।

Hornbill Fest

Image Courtesy: Vikramjit Kakati

भारत, जो विविध संस्कृतियों का देश है, कई त्यौहार का जश्न मानाने वाला देश है, कई जगहों और विरासतों को अपने में समेटे हुए है, और कई सारी ऐसी समृद्ध परम्पराओं और क्रियाओं को समेटे हुए है जो हमारे देश और यहाँ रहने वाले लोगों को बखूबी परिभाषित करते हैं। आज हम आपके समक्ष कुछ ऐसे भारतीय महोत्सवों की सूचि लेकर आये हैं जिनका दिसम्बर, 2016 में जम कर बोलबाला होने वाला है और जिनमें खूब सारी धूम मचने वाली है।

Hornbill Fest

Image Courtesy: Lijin Alinkatharayil

हॉर्नबिल फेस्टिवल

स्थान: किसामा हेरिटेज विलेज, कोहिमा के नज़दीक,नागालैंड
महोत्सव की तारीख: 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर
कार्यक्रम: इस महोत्सव का नाम हार्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो त्योहारों का भी त्यौहार कहलाता है। राज्य की सारी प्रमुख जन जातियां इस महोत्सव में हिस्सा लेती हैं और हर रोज़ महोत्सव सुबह 9 बजे से प्रारम्भ हो जाता है। यह नागालैंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का त्यौहार है। महोत्सव में द इंटरनेशनल हॉर्नबिल रॉक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जाता है।

Sand Art Fest

Image Courtesy: Official Website

इण्डियन सैंड आर्ट फेस्टिवल

स्थान: कोणार्क
महोत्सव की तारीख: 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर
कार्यक्रम: द इंडियन सैंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन कोणार्क में ओड़िसा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन यहाँ कोणार्क डांस फेस्टिवल के साथ आयोजित किया जाता है और जैसा कि कोणार्क चंद्रभागा बीच के समीप ही है, पर्यटक अपनी यात्रा में दोनों ही जगहों की सैर कर लेते हैं। आप यहाँ कई बालू से बनी मूर्तियां देख सकते हैं जिन्हें बीच के तट पर ही बनाया जाता है।

Rann Utsav

Image Courtesy: Official Website

रण उत्सव

स्थान: कच्छ, गुजरात
महोत्सव की तारीख: नवम्बर से प्रारम्भ हो चूका है जो 2017 के फ़रवरी में ख़त्म होगा।
कार्यक्रम: रण उत्सव गुजरात के कच्छ की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है। महीनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सिर्फ देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी इसमें शामिल हो कार्यक्रम के मज़े लेने आते हैं। महोत्सव में आयोजित होने वाले कुछ कार्यक्रम हैं, घुड़ सवारी, ऊँट सफारी, पैरामोटरिंग, तीरंदाज़ी और नेट क्रिकेट। यह दिसंबर, 2016 में आयोजित होने वाले देश के मज़ेदार महोत्सवों में से एक है।

Magnetic Fields Fest

Image Courtesy: Official Website

मैग्नेटिक फ़ील्ड्स फेस्टिवल

स्थान: अलसीसर महल, शेखावती,राजस्थान
महोत्सव की तारीख: 9 दिसम्बर से 11 दिसम्बर
कार्यक्रम: यह कला, संगीत और लज़ीज़ व्यंजनों का एक विशेष महोत्सव है। यह आपको प्राचीन भारत से समकालीन भारत तक की यात्रा में, इसमें आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों जैसे; योगा शोज़,मॉडल शोज़, कला के चित्रण आदि द्वारा ले जायेगा। महोत्सव में कई खेलों का भी आयोजन किया जाता है, जैसे ट्रेज़र हंट आदि। बॉलरूम और डी जे शोज़ महोत्सव के हाइलाइट्स होते हैं, जिन्हें राजस्थान के हेरिटेज होटल में आयोजित किया जाता है।

Times Litfest

Image Courtesy: Official Website

टाइम्स लिटफेस्ट

स्थान: मेहबूब स्टूडियो, बांद्रा वेस्ट, मुम्बई
महोत्सव की तारीख: 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर
कार्यक्रम: यह एक साहित्यिक महोत्सव है जिसे मुम्बई के मेहबूब स्टूडियो में आयोजित किया जाता है। महोत्सव में कई नई किताबें लॉन्च होती हैं, विचार विमर्श किये जाते हैं और किताबों से संबंधित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस बार के लिटफेस्ट महोत्सव का विषय है, 'द मैन-वुमन थिंग' जो हाल ही में हुए अमेरिकी चुनाव से संबंधित है।

तो इस दिसम्बर आप भी इन खास महोत्सव में भाग लेना ना भूलें और इनके ज़रिये भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानिए।

"आपकी यात्रा शुभ हो!"

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें!

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+