Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर ट्रेन हुई Delay तो भारतीय रेलवे लौटाएगी किराया, मिलेगा फ्री खाना, लागू होगी नई Policy! Details

अगर ट्रेन हुई Delay तो भारतीय रेलवे लौटाएगी किराया, मिलेगा फ्री खाना, लागू होगी नई Policy! Details

सर्दियां शुरू होते ही कोहरे का कहर भी शुरू हो जाता है। कोहरे की चपेट में सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि रेलवे सेवाएं भी आती हैं। स्टेशन पर निर्धारित समय पर यात्री पहुंच जाते हैं और उसके बाद शुरू होता है घंटों का इंतजार। खासतौर पर जिस स्टेशन से आपको ट्रेन में सवार होना है, अगर वह टर्मिनल स्टेशन नहीं हुआ तो परेशानियां और भी बड़ी हो जाती हैं।

ट्रेन एक बार लेट होती है तो बस पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता है क्योंकि ट्रेन कब आएगी इसकी जानकारी किसी के पास नहीं होती है। कई बार तो ट्रेन के स्टेशन पर यात्रियों को ऐसे ही बैठे-बैठ घंटों का समय बीता देना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसे समय के लिए ही भारतीय रेलवे ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला लिया है।

irctc new policy

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे की केटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों को विशेष सुविधा देने का फैसला लिया है। लेकिन यह सुविधा सभी ट्रेनों के यात्रियों के लिए नहीं बल्कि चुनिंदा ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार IRCTC की केटरिंग पॉलिसी में बदलाव किया जा रहा है और अगर चुनिंदा ट्रेनें निर्धारित समय से 2 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए डिले होती हैं, यात्रियों को मुफ्त में भोजन दिया जाएगा। बताया जाता है कि ट्रेन जितनी देर लेट होगी, उसके आधार पर ही यात्रियों को मुफ्त भोजन का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन कौन से ट्रेनों के यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों यानी शताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए ही IRCTC की नयी सुविधा लागू होगी।

railways new policy

ट्रेन हुई ज्यादा लेट तो रेलवे लौटाएगी किराया

अगर ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा समय के लिए लेट होती है, या किसी भी कारणवश उसके रूट में बदलाव किया जाता है, तो यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों ने जिस माध्यम से ट्रेन का टिकट बुक किया था, उसी माध्यम से वे अपना टिकट भी कैंसिल कर सकेंगे। इसके साथ ही वे पूरा रिफंड पाने के योग्य हो जाएंगे। जिन यात्रियों ने टिकट काउंटर से अपना टिकट बुक किया है, उन्हें काउंटर पर जाकर ही अपना रिफंड नगद लेना होगा।

ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मिलेगी कौन सी सुविधा -

गर्मागर्म चाय या कॉफी - यात्रा शुरू होने के साथ ही उन्हें गर्मागर्म चाय या कॉफी ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही मिलेगा बिस्कुट। यात्रियों को चाय या कॉफी का किट दिया जाएगा जिसमें चीनी, सुगर-फ्री के साथ ही मिल्क पाउडर भी होगा।

शाम को मिलेगा नाश्ता - शाम को यात्रियों को चाय के साथ मिलेगी नाश्ता। इसमें मिलेंगे ब्रेड के 4 स्लाइस (व्हाइट या फिर ब्राउन ब्रेड), मक्खन, 200 मिली फ्रुट जूस, एक कप चाय या कॉफी। इससे यात्रियों की भुख कुछ समय के लिए न सिर्फ मिटेगी बल्कि उनकी थकान दूर होगी और तरोताजा महसूस करेंगे।

लंच या फिर डिनर - रात को या फिर दोपहर के भोजन में IRCTC यात्रियों को हल्का लेकिन संतुलित भोजन देगी। इसमें चावल के साथ छोले, राजमा या फिर पीली दाल मिलेंगे। साथ में होगा चटखदार अचार का पैकेट। अगर चावल नहीं खाना चाहते तो यात्रियों को पुरियां भी परोसी जा सकती है, जिसमें 7 पुरी होगी। इसके साथ होगा अचार, मिक्स वेज, नमक और काली मिर्च पाउडर।

More News

    Read more about: railway train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+