Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस की छुट्टियों में IRCTC के साथ करें रन ऑफ कच्छ और धोलावीरा का शानदार अनुभव

क्रिसमस की छुट्टियों में IRCTC के साथ करें रन ऑफ कच्छ और धोलावीरा का शानदार अनुभव

धोलावीरा, जो सिर्फ गुजरात का ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। जी हां, गुजरात के कच्छ जिले में मौजूद धोलावीरा सिंधू घाटी सभ्यता से जुड़ा एक गांव है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक लगभग 5000 साल पुराने गांव धोलावीरा के साथ ही रन ऑफ कच्छ के सफेद नमक के रेगिस्तान का दीदार चांदनी रात में करना चाहते हैं तो...

salt desert

अपनी क्रिसमस की छुट्टियों का इस्तेमाल किजीए और बुक कर लिजीए IRCTC का 'धोलावीरा - एन आइलैंड बिटविन लेक ऑफ सॉल्ट' टूर पैकेज। 5 दिनों का यह टूर मुंबई से ट्रेन द्वारा करवाया जाएगा जिसमें आप डिलक्स श्रेणी में 2AC की टिकट बुक कर सकते हैं।

5 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC का 'धोलावीरा - एन आइलैंड बिटविन लेक ऑफ सॉल्ट' टूर पैकेज 5 दिन और 4 रातों का है। टूर की शुरुआत मुंबई से होगी और 5वें दिन वापस मुंबई लौटने के साथ ही टूर पूरा माना जाएगा। इस टूर की सबसे बड़ी खासियत है कि क्रिसमस और नववर्ष से ठीक पहले धोलावीरा और रन ऑफ कच्छ का यह ट्रिप आपको पूरी तरह से रिफ्रेश कर देगा।

dholavira

IRCTC के इस ट्रिप से जुड़ी अधिक जानकारी और टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com पर जा सकते हैं।

ट्रिप की तारीख

24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023

ट्रेन

  • 22955 बांद्रा-भुज सुपरफास्ट स्पेशल
  • 22956 भुज-बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल

बोर्डिंग-डिबोर्डिंग

  • बांद्रा
  • बोरिवली
  • सुरत
  • वडोदरा
rann of kutch

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

मुंबई के बांद्रा स्टेशन से बांद्रा-भुज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पर सवार।

Day 2

भुज पहुंचकर स्टेशन से धोलावीरा ले जाया जाएगा। वहां प्रवेज रिसॉर्ट में चेकइन। लंच के बाद कच्छ के सफेद रन में ले जाया जाएगा जहां शानदार सूर्यास्त का आनंद उठा सकते हैं। रात को व्हाइट रन रिसॉर्ट में ही डिनर। इसके बाद धोलावीरा रिसॉर्ट वापस लाया जाएगा। रात को धोलावीरा रिसॉर्ट में रुकना।

Day 3

ब्रेकफास्ट के बाद धोलावीरा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ले जाया जाएगा। बता दें, धोलावीरा भारत में सबसे विशाल हड़प्पा साइट में से एक है। रात को डिनर और ठहरना धोलावीरा के प्रवेज रिसॉर्ट में ही।

Day 4

सुबह मॉर्निंग टी और ब्रेकफास्ट के बाद धोलावीरा के प्रवेज रिसॉर्ट से चेकआउट। भुज के लिए प्रस्थान। रास्ते में श्री स्वामी नारायण मंदिर, आइना महल, भुजोड़ी घुमाया जाएगा। भुज रेलवे स्टेशन से भुज-बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से मुंबई रवाना।

Day 5

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही यह टूर खत्म।

कितना होगा किराया

श्रेणी सिंगल ट्विन ट्रिपल बच्चों का किराया
डिलक्स ₹37,820 ₹25,975 ₹23,880 ₹19,700
dholavira 2

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • बांद्रा से भुज आने-जाने की कन्फर्म 2AC ट्रेन की टिकट।
  • होटल में AC कमरा।
  • इंटरनल रोड ट्रांसफर और साइटसीइंग।
  • 2 ब्रेकफास्ट, 2 लंच और 2 डिनर। (जानकारी के लिए IRCTC का आधिकारिक वेबसाइट देखें)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+