Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ बनाएं अंडमान का टूर प्लान

गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ बनाएं अंडमान का टूर प्लान

चारों तरफ से गहरे नीले पानी से घिरे अंडमान द्वीप की खुबसूरत को शब्दों को बयां कर पाना बहुत मुश्किल होता है। देश के सबसे रोमांटिक हॉलीडे स्पॉट के रूप में अंडमान आइलैंड का कोई तोड़ नहीं है। खासतौर पर हनीमून कपल के लिए अंडमान आइलैंड सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन है। लेकिन परिवार और बच्चों के साथ अगर समुद्रतट पर मस्ती करनी और कुछ ऐतिहासिक जगहों पर घुमने का प्लान है तब भी अंडमान बेस्ट लोकेशन साबित हो सकती है।

radhanagar

अगर आप भी अंडमान आइलैंड की इस रोमांटिक ट्रिप पर अपने पार्टनर या फिर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो एक बार IRCTC की Exotica अंडमान टूर पैकेज पर जरूर नजरें दौड़ा लें। IRCTC यह टूर पैकेज नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच 3 बार करवाने वाली है।

7 दिनों का अंडमान ट्रिप

IRCTC का Exotica अंडमान ट्रिप 7 दिन और 6 रातों का होगा। इस ट्रिप की शुरुआत अहमदाबाद से होगी और वापस अहमदाबाद पहुंचने के साथ ही यह ट्रिप खत्म माना जाएगा। IRCTC यह टूर एयरलाइंस कंपनी Indigo के विमान से करवाएगी। टूर की बुकिंग कम्फर्ट क्लास में की जाएगी। अगर आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग करना चाहते हैं या इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

अंडमान टूर पैकेज के Dates

  • 20 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023
  • 24 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024
  • 11 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024
neil island

अगर आप वैलेंटाइन्स डे के समय अपने पार्टनर को अंडमान ट्रिप पर लेकर जाना चाहते हैं और IRCTC का फरवरी में अंडमान टूर पैकेज ढूंढ रहे हैं तो उससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नेटिव प्लैनेट का यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

कितनी सीट्स कर सकते हैं बुक

टूर की तारीख सीट
20 नवंबर 2023 20
24 जनवरी 2024 30
11 मार्च 2024 30

फ्लाइट

20 से 26 नवंबर 2023

  • अहमदाबाद से बैंगलोर - 6E 6422
  • बैंगलोर से पोर्ट ब्लेयर - 6E 133
  • पोर्ट ब्लेयर से हैदराबाद - 6E 6306
  • हैदराबाद से अहमदाबाद - 6E 6593
havlock beach

24 से 30 जनवरी 2024

  • अहमदाबाद से बैंगलोर - 6E 6422
  • बैंगलोर से पोर्ट ब्लेयर - 6E 6356
  • पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता - 6E 5599
  • कोलकाता से अहमदाबाद - 6E 292

11 से 17 मार्च 2024

  • अहमदाबाद से बैंगलोर - 6E 6422
  • बैंगलोर से पोर्ट ब्लेयर - 6E 6356
  • पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता - 6E 6396
  • कोलकाता से अहमदाबाद - 6E 292

IRCTC की Exotica अंडमान टूर पैकेज की Itinerary

Day 1
पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा। लंच के बाद कॉर्बायन कोव बीच ले जाया जाएगा, जो पोर्ट ब्लेयर शहर से लगभग 7 किमी दूर है। उसके बाद सेल्यूलर जेल ले जाया जाएगा जहां मुविंग लाइट एंड साउंड शो भी देखने का मौका मिलेगा। पोर्ट ब्लेयर में ही रात को रुकना है।

Day 2
ब्रेकफास्ट के बाद हैवलॉक आइलैंड के लिए फेरी से लेकर जाया जाएगा। यह आइलैंड पोर्ट ब्लेयर से लगभग 54 किमी दूर है जहां तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा। कालापत्थर बीच पर पहुंचने के बाद होटल लेकर जाया जाएगा। दोपहर को राधा नगर बीच लेकर जाया जाएगा। रात को हैवलॉक आइलैंड में ही होटल या रिसॉर्ट में रुकना है।

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद एलीफेंट बीच लेकर जाएगा। वहां वॉटर एक्टिविटी का खर्च खुद उठाना होगा। रात को हैवलॉक के होटल में ही रुकना।

Day 4
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर क्रुज से हैवलॉक से नील आइलैंड ले जाया जाएगा। वहां होटल में चेकइन करने के बाद नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच (सनसेट प्वाएंट) ले जाया जाएगा। रात को रिसॉर्ट में ही रुकना।

andaman island

Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर भरतपुर बीच लेकर जाया जाएगा। बाद में दोपहर को पोर्ट ब्लेयर के लिए निकलना है। पोर्ट ब्लेयर में होटल में चेकइन के बाद रात को यहीं रुकवाया जाएगा।

Day 6
ब्रेकफास्ट के बाद रोज आइलैंड लेकर जाया जाएगा, जो अंग्रेजो के समय में पोर्ट ब्लेयर की राजधानी रह चुकी है। यहां चर्च, बेकरी, प्रेस, स्वीमिंग पुल और सिमेंट्री में घुमाने के बाद नॉर्थ बे आइलैंड जाना है। यह आइलैंड मुख्य रूप से वॉटर स्पोर्ट एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप स्कुबा डाइविंग, ग्लास बॉटम बोट राइड, स्मॉल सबमरीन राइड जैसे एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर ये सब कुछ नहीं करना चाहते हैं तो समुद्र तट पर बैठकर समुद्र के नीचे की कोरल और मरीन लाइफ को ही एंजॉय कर सकते हैं। शाम को शॉपिंग के लिए जा सकते हैं और रात को पोर्ट ब्लेयर के होटल में रुकना।

Day 7
ब्रेकफास्ट के बाद पोर्ट ब्लेयर में एयरपोर्ट ड्रॉप किया जाएगा।

कितना होगा किराया

20 से 26 नवंबर 2023

एक व्यक्ति का किराया ₹66,600
ट्वीन शेयर का किराया ₹49,900
ट्रिपल शेयर का किराया ₹49,300
बच्चों का किराया (एक्स्ट्रा बेड, 5-11 साल) ₹43,500
बच्चों का किराया (बिना बेड, 5-11 साल) ₹39,100
बच्चों का किराया (बिना बेड, 2-05 साल) ₹31,300
नवजात बच्चा (0-2 साल) ₹4,300

24 से 30 जनवरी 2024

एक व्यक्ति का किराया ₹82,900
ट्वीन शेयर का किराया ₹62,900
ट्रिपल शेयर का किराया ₹61,000
बच्चों का किराया (बेड समेत, 5-11 साल) ₹52,600
बच्चों का किराया (बिना बेड, 5-11 साल) ₹48,500
बच्चों का किराया (बिना बेड, 2-05 साल) ₹33,000

11 से 17 मार्च 2024

एक व्यक्ति का किराया ₹77,900
ट्वीन शेयर का किराया ₹57,900
ट्रिपल शेयर का किराया ₹56,000
बच्चों का किराया (एक्स्ट्रा बेड, 5-11 साल) ₹47,600
बच्चों का किराया (बिना बेड, 5-11 साल) ₹43,500
बच्चों का किराया (2-04 साल) ₹28,000

क्या-क्या होगा शामिल

  • अहमदाबादा-पोर्ट ब्लेयर-अहमदाबाद एयर टिकट।
  • सभी पिक और ड्रॉप व साइटसीइंग (नॉन-एसी गाड़ी)।
  • फेरी/क्रुज का टिकट, एंट्री टिकट।
  • होटल - डिलक्स श्रेणी।
  • 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+