Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »9 अगस्त से IRCTC कर रहा दक्षिण भारत यात्रा 2022 की शुरुआत, जानें पूरा रूट मैप व टिकट मूल्य

9 अगस्त से IRCTC कर रहा दक्षिण भारत यात्रा 2022 की शुरुआत, जानें पूरा रूट मैप व टिकट मूल्य

दक्षिण भारत, प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है, यहां की खूबसूरती देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जितनी खास है, उतनी ही खास यहां की धार्मिक खूबसूरती है। दक्षिण के मंदिर भी विश्वभर में प्रसिद्ध है, जिसकी नक्काशी, वास्तुकला और परिसर का आज भी कोई जवाब नहीं है।

दक्षिण में घूमने के लिए काफी जगहें है, जहां पर्यटक घूम सकते हैं और अपनी यात्रा की डायरी में एक अद्भुत पन्ना जोड़ सकते हैं। लेकिन भागम-भाग वाली जिंदगी भला कौन इतना फ्री है, जो पूरे दक्षिण की सैर कर सकें। लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए IRCTC ने दक्षिण के लिए एक पैकेज निकाला है। इस पैकेज के माध्यम से अब जो यात्री दक्षिण की सैर करना चाहते हैं और वो कर नहीं पा रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

IRCTC ने निकाला पैकेज

IRCTC ने निकाला पैकेज

इसके लिए IRCTC की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है, जो 13 दिन और 12 रात का होगा। इसके लिए 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' नाम से एक ट्रेन सेवा चलाई जाएगी, जो दक्षिण भारत के हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तंजावुर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम और श्रीसैलम जैसे दर्शनीय स्थल तक पर्यटकों को ले जाएगी और वहां की सैर कराएगी। यह दार्शनिक यात्रा दिल्ली से शुरू होगी।

 दक्षिण भारत यात्रा का रूट मैप

दक्षिण भारत यात्रा का रूट मैप

इस ट्रेन सेवा की शुरुआत 9 अगस्त को दिल्ली से होगी। दक्षिण भारत की रवानगी से पहले यह ट्रेन बोर्डिंग के लिए दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी और नागपुर पर रुकेगी। इसके बाद दक्षिण के लिए रवाना हो जाएगी। जहां से यात्रा पूरी करवाने के बाद यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

हैदराबाद: गोलकुंडा किला, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी, चारमीनार, चौमाला महल, बिड़ला मंदिर।
रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।
मदुरई: मीनाक्षी मंदिर
कन्याकुमारी: कन्याकुमारी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल।
तंजावुर: बृहदेश्वर मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)
कांचीपुरम: विष्णु कांची, शिव कांची और कामाक्षी अम्मन मंदिर
महाबलीपुरम: अर्जुन की तपस्या, पंच रथ, महाबलीपुरम समुद्र तट और शोर मंदिर।
श्रीसैलम: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर

 टूर पैकेज का टिकट मूल्य

टूर पैकेज का टिकट मूल्य

9 अगस्त से शुरू हो रहे इस पैकेज के लिए दो कैटगरी रखी गई है। इसमें कम्फर्ट कैटगरी के लिए टिकट मूल्य- 64050 रुपया, 53970 रुपया और 48090 रुपया प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें क्रमश: एक व्यक्ति (Single Share), दो या तीन व्यक्ति (Double/Triple Share) या बच्चा (5-11 Years Child) का किराया दिया गया है। इसके अलावा सुपीरियर कैटगरी के लिए टिकट मूल्य- 74025 रुपया (Single Share), 62475 रुपया (Double/Triple Share) और 55125 रुपया (5-11 Years Child) प्रति व्यक्ति रखा गया है।

https://twitter.com/IRCTCofficial/status/1545004502251552768

टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को ठहरने के लिए फैमिली टाइप रूम, दो समय का भोजन, शहर में घूमने के लिए बस की सुविधा, जगह के बारे में जानकारी देने और सही से घुमाने के लिए एक टूरिस्ट गाइड की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक यात्रियों को ट्रैवेल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+