Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कच्छ के White Desert में IRCTC के रण-उत्सव पैकेज के साथ मनाएं त्योहारों का जश्न

कच्छ के White Desert में IRCTC के रण-उत्सव पैकेज के साथ मनाएं त्योहारों का जश्न

1 नवंबर से गुजरात में कच्छ के रण में शुरू होने वाला है रण-उत्सव। अगर आप बिना किसी परेशानी के और भारतीय रेलवे के भरोसे के साथ कच्छ के रण उत्सव का आनंद उठाना चाहते हैं तो IRCTC का रण-उत्सव टूर पैकेज खासतौर पर आपके लिए ही डिजाइन किया गया है। 5 दिनों का टूर मुंबई से शुरू होगा जो वापस मुंबई आकर ही खत्म होगा।

rann utsav

IRCTC का यह टूर पैकेज बुक करने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आपको ना सिर्फ ट्रेन की कन्फर्म टिकट मिल जाएगी बल्कि रण-उत्सव में टेंट बुक करने की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा। ये सारी बुकिंग करने की जिम्मेदारी उठाएगी IRCTC।

IRCTC के रण-उत्सव टूर पैकेज की पूरी जानकारी देते हैं :

हर Weekend पर करवाया जाएगा टूर

kutch gujrat

IRCTC का रण-उत्सव टूर पैकेज Weekend पर हर शुक्रवार को करवाया जाएगा। 4 रात और 5 दिनों का रण-उत्सव टूर पैकेज के लिए बुकिंग 17 नवंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 के बीच की जा सकती है। यानी इस टूर में हर शुक्रवार को मुंबई से गुजरात के भुज के लिए पर्यटक रवाना होंगे जो वापस सोमवार को भुज से मुंबई पहुंच जाएंगे। यह टूर ट्रेन से ही करवाया जाएगा। टूर की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। हर ट्रिप के लिए 2nd में 6 और 3rd AC में 16 सीटें बुक की जा सकती है।

बता दें, इस साल रण-उत्सव की शुरुआत 1 नवंबर से होगी जो फरवरी 2024 तक चलेगी।

कौन सी ट्रेन

  • शुक्रवार को मुंबई से भुज कच्छ सुपरफास्ट ट्रेन (नं. 22955)
  • सोमवार को भुज से मुंबई कच्छ सुपरफास्ट ट्रेन (नं. 22956)

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

kutch rann utsav

Day 1

बांद्रा टर्मिनस से भुज के लिए रवाना। रास्ते में बोरीवली, सुरत और वरोदरा से बोर्डिंग की सुविधा। (खाना खुद का)

Day 2
भुज पहुंचकर स्टेशन से White Rann Resort ले जाया जाएगा। जहां कच्छ रण उत्सव में आपका स्वागत किया जाएगा। कच्छ फेस्टिवल के निर्धारित डाइनिंग एरिया में लंच। रण-उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के बाद शाम को वापस रिसॉर्ट लाया जाएगा। शाम रिसॉर्ट में रण-उत्सव से संबंधित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद उठाते हुए बिताए। रात को डिनर और इसी रिसॉर्ट में रुकना। (लंच और डिनर IRCTC की तरफ से)

Day 3
अहले सुबह कच्छ के सफेद रेगिस्तान में सूर्योदय का बेहद सुन्दर नजारा दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट के बाद रण-उत्सव की इन-हाउस एक्टिविटी में हिस्सा ले। लंच के बाद कच्छ के काला डुंगर (ब्लैक हिल) पर घुमाने ले जाया जाएगा जो कच्छ का सबसे ऊंचा प्वाएंट है। वापस लौटते समय हैंडिक्राफ्ट वीलेज 'गांधी नु गाम' ले जाया जाएगा। डिनर के बाद कच्छ के रण में ही टेंट सिटी में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाए। रात को White Rann Resort में वापस लाया जाएगा। (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर IRCTC की तरफ से)

rann gujrat

Day 4
सुबह मॉर्निंग टी और ब्रेकफास्ट के बाद White Rann Resort से चेकआउट। भुज के लिए रवाना। रास्ते में श्री स्वामी नारायण मंदिर, कच्छ म्यूजियम, भुजोड़ी में घुमाया जाएगा। रात को 8:15 बजे भुज से मुंबई की ट्रेन में रवाना। (लंच और डिनर खुद से)

Day 5
पूरी रात ट्रेन के सफर के बाद सुबह 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पर उतरने के साथ ही यह टूर समाप्त होगा। रास्ते में वरोदरा, सुरत और बोरीवली में डी-बोर्डिंग की सुविधा।

कितना होगा खर्च

mumbai to kutch

IRCTC ने इस टूर पैकेज में दो तरह के किराए रखे हैं।

रण-उत्सव पैकेज का खर्च :

पैकेज श्रेणी 1 व्यक्ति का खर्च किराया 2 लोगों का किराया 3 लोगों का का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों का किराया (बिना बेड)
2nd AC ₹ 37,050 ₹ 21,650 ₹ 19,375 ₹ 14,875 ₹ 14,875
3rd AC ₹ 35,500 ₹ 20,000 ₹ 17,750 ₹ 13,200 ₹ 13, 200

रण-उत्सव पैकेज का खर्च (22 और 29 दिसंबर 2023) :

पैकेज श्रेणी 1 व्यक्ति का खर्च 2 लोगों का किराया 3 लोगों का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों का किराया (बिना बेड)
2nd AC ₹ 38,485 ₹ 24,975 ₹ 23,000 ₹ 18,175 ₹ 18,175
3rd AC ₹ 37775 ₹ 22, 375 ₹ 20,175 ₹ 15,675 ₹ 15,675

*बच्चे की उम्र : 5-11 साल

क्या-क्या होगा शामिल

  • 2nd और 3rd AC की कन्फर्म टिकट।
  • प्रीमियम एसी टेंट या एसी रजवाड़ी भुंगस में रुकवाया जाएगा।
  • इंटरनल रोड ट्रांसफर और आसपास घुमाना।
  • Itinerary में शामिल सभी जगहों पर घुमाना।

रण-उत्सव टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: irctc gujrat kutch rann utsav travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+