Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज : करें तिरुपति-पद्मनाभस्वामी-मीनाक्षी मंदिर के दर्शन

IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज : करें तिरुपति-पद्मनाभस्वामी-मीनाक्षी मंदिर के दर्शन

दक्षिण भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनके दर्शन करने हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। कोई मीनाक्षी अम्मा मंदिर के दर्शन करने आता है तो कोई तिरुपति बालाजी मंदिर में आना चाहता है। किसी को कन्याकुमारी और विवेकानंद रॉक देखना है तो कोई पद्मनाभस्वामी मंदिर में माथा टेकना चाहता है।

Meenakshi temple

श्रद्धालुओं की इन्हीं इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज अनाउंस किया है। यह टूर सितंबर में होने वाली है। 7 दिनों का यह टूर दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली में ही खत्म होगी।

IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं :

7 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। IRCTC यह टूर ट्रेन से ना करवाकर विमान से करवाने वाली है। IRCTC सितंबर में दो बार यह टूर करवाएगी। पहली टूर 1 सितंबर को और दूसरी 29 सितंबर को होगी। इस टूर के दौरान दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों, कई पर्यटन स्थलों पर भी घूमाया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के 3 विमान में यह टूर शुरू होगी और दिल्ली में लैंड करने के साथ ही यह टूर खत्म होगी। इस टूर के लिए कोई व्यक्ति सिंगल, डबल या ट्रिपल टिकट बुक कर सकता है। साथ में बच्चों का टिकट अलग से लगेगा।

कौन-कौन से डेस्टिनेशन होंगे कवर

Vivekanada rock memorial

IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज में दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों व उनके मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। जिन जगहों को प्रमुख रूप से इस टूर पैकेज में शामिल किया गया है वे हैं :

  • पद्मनाभस्वामी मंदिर
  • विवेकानंद रॉक मेमोरियल
  • रामनाथस्वामी मंदिर
  • मीनाक्षी मंदिर
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • श्री कालाहस्ती मंदिर

इसके साथ ही त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै और तिरुपति के पर्यटन स्थलों पर घूमाया जाएगा

टूर पैकेज की योजना

दिल्ली-चेन्नई
Day 1. इंडिगो की विमान से दिल्ली से चेन्नई पहुंचकर तिरुपति के होटल में चेकइन। दोपहर के समय तिरुमाला में दर्शन करवाया जाएगा। तिरुपति में रात को ठहरना। इस दिन का डिनर अपने खर्च पर करना होगा।

तिरुपति-चेन्नई
Day 2. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। दोपहर में होटल में ही लंच होगा। रास्ते में श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद चेन्नई लाया जाएगा जहां रात को चेन्नई में ही ठहरना। इस दिन का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर IRCTC ही करवाएगी।

चेन्नई-तिरुवनंतपुरम
Day 3. चेन्नई एयरपोर्ट से तिरुवनंतपुरम के लिए विमान से रवाना। होटल में चेकइन के बाद शाम को कोवालम Beach पर घूमाने ले जाया जाएगा। रात को डिनर के बाद कोवालम में ही रात को रुकना होगा। इस दिन का ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC करवाएगी।

तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी
Day 4. सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। मंदिर से लौटकर ब्रेकफास्ट करके होटल से चेकआउट करने के बाद कन्याकुमारी जाना है। कन्याकुमारी के होटल में चेकइन के बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कुमारी अम्मन मंदिर और सनसेट प्वाएंट पर घूमाने ले जाया जाएगा। वापस होटल में रुकना। इस दिन ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC करवाएगी।

Sri kalahasti temple

कन्याकुमारी-रामेश्वरम
Day 5. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद रामेश्वरम के लिए निकलना है। यह सफर पास्ट पंबन ब्रिज से होते हुए होगा। रामेश्वरम में धनुषकोडी Beach पर घुमने के बाद होटल में चेकइन और रात में रुकना। इस दिन ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC करवाएगी।

रामेश्वरम-मदुरै
Day 6. अहले सुबह रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए जाना। वापस लौटकर ब्रेकफास्ट करके मदुरै के लिए निकलना होगा। रास्ते में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल में घुमाया जाएगा। इसके बाद मदुरै पहुंचकर होटल में चेकइन करना है। शाम के समय खुद घूमने और शॉपिंग के लिए खाली रखा गया है। रात को IRCTC डिनर करवाएगी जिसके बाद मदुरै में ही रात को रुकवाया जाएगा।

मदुरै-दिल्ली
Day 7. सुबह मीनाक्षी मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद मदुरै एयरपोर्ट से दिल्ली का विमान लेना है। दिल्ली पहुंचने के साथ ही यह टूर समाप्त होगा।

कितना होगा किराया

IRCTC साउथ इंडिया डिवाइन टूर विमान से करवाया जाएगा। इसके लिए 1 व्यक्ति का खर्च ₹67,270 होगा। अगर दो व्यक्तियों के लिए टिकट बुक की जाती है तो यह खर्च थोड़ा कम ₹53,290, तीन लोगों के टिकट का खर्च ₹51,140 होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चों का खर्च (बेड समेत) ₹45,110, बिना बेड का ₹40,760 और 2 से 4 साल के बच्चों का किराया (बिना बेड) ₹33,380 होगा। बुकिंग व अधिक जानकारी के लिए IRCTC के वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें

  • दिल्ली-तिरुपति, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम और मदुरै-दिल्ली का विमान का खर्च IRCTC करेगी।
  • होटलों में रुकने का खर्च और आसपास घूमने का खर्च IRCTC करेगी।
  • बालाजी मंदिर स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावती मंदिर दर्शन टिकट और श्री कालाहस्ती मंदिर दर्शन टिकट का खर्च IRCTC करेगी।
  • तिरुपति में दर्शन असीस्टेंट गाइड को हायर IRCTC करेगी।
  • 6 ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC करवाएगी।
  • दिल्ली एयरपोर्ट आने-जाने का खर्च खुद को करना होगा।
  • IRCTC सुबह-शाम की चाय और लंच नहीं करवाएगी।
  • कहीं भी एंट्री फीस या किसी एक्टिविटी, कैमरा के लिए शुल्क खुद को देना होगा।
  • पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम में पुरुषों का ड्रेसकोड धोती के साथ अंगवस्त्र होगा। महिलाओं को साड़ी या धोती के साथ ब्लाउज पहनना होगा। इस मंदिर में सलवार सूट या कोई आधुनिक परिधान पहनने की अनुमति नहीं होगी।
  • 12 साल के छोटी बच्चियां पुरा शरीर ढंकते हुए गाउन पहन सकती हैं।
  • तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति में पुरुषों को धोती या पैजामा और साथ में ऊपरी शरीर को ढंकते हुए कपड़ा पहनना होगा।
  • महिलाएं साड़ी-ब्लाउज या चुड़ीदार पैजामा और कमीज पहन सकती हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+