Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना वालों कर लो तैयारी, IRCTC के साथ घूम आएं लेह-लद्दाख से लेकर पैंगौंग लेक तक

पटना वालों कर लो तैयारी, IRCTC के साथ घूम आएं लेह-लद्दाख से लेकर पैंगौंग लेक तक

हर ट्रैवलर की बकेट लिस्ट में लद्दाख जरूर शामिल होता है। लद्दाख को इसके दर्रों (Passes) की वजह से ही पहचाना जाता है। अगर आप भी लद्दाख जाना चाहते हैं लेकिन कैसे जाएं और कहां ठहरे जैसी परेशानियों की वजह से जाने का प्लान हर बार टालते रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IRCTC ने लद्दाख के लिए टूर पैकेज की घोषणा की है और खास बात है कि इस टूर पैकेज में पैगोंग लेक में भी घूमाया जाएगा।

6 रात 7 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत पटना से होने वाली है। तो फिर पटना वाले अपना बैग पैक करके तैयार हो जाएं लद्दाख की एक रोमांचक ट्रिप के लिए। इस टूर पैकेज के लिए 14 यात्री अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

leh irctc tour package

पटना से शुरू होने वाली 'थ्रीलिंग लेह लद्दाख टूर विद पैंगोंग' की बुकिंग या विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

आइए IRCTC के लद्दाख टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जान लेते हैं :

टूर पैकेज का नाम - थ्रीलिंग लेह लद्दाख टूर विद पैंगोंग लेक

क्या है टूर पैकेज की Itinerary

Day 1
पटना एयरपोर्ट से लद्दाख के विमान में सवार। लेह पहुंचकर होटल में चेकइन। एक दिन रिलैक्स करने के लिए दिया जाएगा ताकि पर्यटकों के शरीर को लद्दाख के हाई ऑल्टिट्यूट में ऑक्सीजन के स्तर के साथ एडजस्ट करने का मौका मिल सकें।

Day 2
लेह से साइट सीइंग के लिए जाना। हॉल ऑफ फेम, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, शांति स्तूप, मैग्नेटिक हिल, जांस्कर नदी और अल्ची मॉनेस्ट्री घूमाया जाएगा।

Day 3
नुब्रा वैली, जिसे वैली ऑफ फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। वैली ऑफ फ्लावर का रास्ता खारदुंगला पास से होकर जाएगा। यहां कैंप में चेकइन। लंच के बाद दीक्षित मॉनेस्ट्री घूमाने ले जाया जाएगा। रात को नुब्रा वैली में ही ठहराव।

Day 4
नुब्रा से तुर्टूक वैली घूमाने ले जाया जाएगा। यह वैली किसी जमाने में सिल्क रूट के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में काम करता था। वापस नुब्रा घाटी लौटना और हंडर गांव में घूमाने ले जाया जाएगा। अगर पर्यटक चाहे तो खुद के खर्च पर ऊंट की सवारी कर सकते हैं। रात को नुब्रा घाटी में ही ठहराव।

pangong lake ladakh

Day 5
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद नुब्रा से पैंगोंग लेक घूमने जाना। इसी जगह पर बॉलीवुड फिल्म 'थ्री इडियट्स' की शूटिंग हुई थी। अगर आसमान साफ होता है तो पैंगोंग झील के साफ पानी में इंद्रधनुषी रंग बिखरते हुए देखा जा सकता है।

Day 6
सुबह पैंगोंग लेक के पास सूर्योदय को एंजॉय करना। ब्रेकफास्ट के बाद छांगला पास होते हुए लेह वापस लौटना। लेह पहुंचकर होटल में चेकइन। शाम को फ्री समय में मार्केट में घूमना और शॉपिंग।

Day 7
ब्रेकफास्ट के बाद लेह एयरपोर्ट से पटना की फ्लाइट लेना।

कितना होगा किराया

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹67600
डबल ₹62650
ट्रिपल ₹62100
moon land ladakh tour package

टूर पैकेज में क्या-क्या होगा शामिल?

  • पटना-लेह-पटना विमान का टिकट।
  • लेह, नुब्रा और पैंगोंग में ठहरने की व्यवस्था।
  • साइटसीइंग के लिए नॉन एसी वाहन।
  • 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर (केवल वेज)।
  • इनर लाइन परमिट।
  • नुब्रा घाटी में 1 सांस्कृतिक शो।
  • आपातकाल के लिए सामूहिक ऑक्सीजन सिलिंडर।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+