Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के एक ही टूर पैकेज में करें तिरुपति और कोल्हापुर महालक्ष्मी के दर्शन, जानिए कैसे करें बुकिंग

IRCTC के एक ही टूर पैकेज में करें तिरुपति और कोल्हापुर महालक्ष्मी के दर्शन, जानिए कैसे करें बुकिंग

भगवान को मानने वाला प्रत्येक व्यक्ति जीवन में कम से कम एक बार तिरुमला, आंध्र प्रदेश जाकर भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जाने की इच्छा जरूर रखता है। माना जाता है कि तिरुमला बालाजी का दर्शन तब तक अधुरा है जब तक कोई व्यक्ति कोल्हापुर में देवी महालक्ष्मी के दर्शन नहीं कर लेता है। यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC टूर पैकेज लेकर आया है। 6 दिनों के इस एक ही टूर पैकेज के तिरुपति के साथ-साथ कोल्हापुर महालक्ष्मी के दर्शन करने का भी मौका मिल जाएगा।

Tirupati temple

बता दें, तिरुमला तिरुपति मंदिर को भारत का सबसे अमीर और काफी जागृत मंदिर माना जाता है। 16.2 एकड़ के क्षेत्र में तिरुपति बालाजी का मंदिर स्थित है। तिरुपति को वेंकटेश्वर और श्रीनिवास के नाम से भी जाना जाता है। तिरुपति बालाजी की पत्नी अंबाबाई (महालक्ष्मी) हैं, जो कोल्हापुर में विराजमान हैं। लोग अक्सर स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन के लिए कोल्हापुर में अंबाबाई के दर्शन के लिए आते रहते हैं।

6 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC का 'तिरुपति बालाजी के साथ कोल्हापुर महालक्ष्मी' टूर पैकेज मुंबई से शुरू होगी और मुंबई में वापस लौटने के साथ ही यह खत्म हो जाएगी। 6 दिन और 5 रात का यह टूर हर बुधवार को करवाया जाता है। इस पैकेज के हर टूर के लिए 3AC और शयनयान श्रेणी में कुल 16 (प्रत्येक में 8 यात्री) बुकिंग कर सकते हैं। 'तिरुपति बालाजी के साथ कोल्हापुर महालक्ष्मी' टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

क्या-क्या होगा कवर

  • तिरुपति मंदिर
  • पद्मावती मंदिर
  • कालाहस्ती मंदिर
  • कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर
mahalaxmi temple

होटल

  • तिरुपति - होटल फॉर्चून केंसेज या होटल रेनेस्ट या समकक्ष
  • कोल्हापुर - होटल ज़ोरबा इन या समकक्ष

ट्रेन

  • ट्रेन नं. 12163 लोकमान्य तिलक-रेनीगुंटा जं.
  • ट्रेन नं. 17415 रेनीगुंटा जं.-कोल्हापुर
  • ट्रेन नं. 17412 कोल्हापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस
  • ठाणे
  • कल्याण
  • पुणे
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
temple

कितना होगा खर्च

श्रेणी एक व्यक्ति का खर्च दो लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च तीन लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च बच्चों का खर्च (बेड समेत 5-11साल)
3एसी (कम्फर्ट) ₹17,500 ₹14,700 ₹14,400 ₹13,100
शयनयान (स्टैंडर्ड) ₹14,200 ₹11,500 ₹11,100 ₹9,900

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन से रेनीगुंटा के लिए रवाना।

Day 2
रेनीगुंटा स्टेशन पहुंचकर होटल में चेक इन करवाया जाएगा। शाम को कालाहस्ती मंदिर में दर्शन। डिनर और रात को रुकना होटल में।

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट करके श्री बालाजी दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद पद्मावती मंदिर में दर्शन करवाया जाएगा। इसके बाद रात को रेनीगुंट स्टेशन से कोल्हापुर की ट्रेन।

Tirupati temple

Day 4
कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर होटल खुद से जाना (स्टेशन से होटल की दूरी 1 किमी)। फ्रेश होने के बाद महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए खुद से जाना। होटल से महालक्ष्मी मंदिर की दूरी 2 किमी। वापस होटल में लौटकर रात को डिनर और वहीं रुकना।

Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर और न्यू पैलेस में घुमाया जाएगा। लंच के बाद कनेरी मठ ले जाया जाएगा। अगर समय रहा तो पन्हला फोर्ट घुमाया जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा जहां से रात को महालक्ष्मी एक्सप्रेस से वापस मुंबई लौटना।

Day 6
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में पहुंचने के साथ टूर संपन्न।

क्या-क्या होगा शामिल

  • रिटर्न ट्रेन का 3 एसी और शयनयान क्लास का टिकट।
  • Itinerary के अनुसार साइटसीइंग।
  • बालाजी मंदिर, कन्हेरी मठ और न्यू पैलेस म्यूजियम का एंट्री फीस।
  • तिरुपति और कोल्हापुर में 1-1 रात रुकने का होटल खर्च।
  • तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए गाइड।
  • Day 2 का डिनर, Day 3 का ब्रेकफास्ट, Day 4 का डिनर और Day 5 का ब्रेकफास्ट।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+