Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुभ हो नया साल, नेपाल जाकर पशुपतिनाथ से ले आर्शीवाद : IRCTC का बनारस से काठमांडू टूर पैकेज

शुभ हो नया साल, नेपाल जाकर पशुपतिनाथ से ले आर्शीवाद : IRCTC का बनारस से काठमांडू टूर पैकेज

साल का समापन भगवान के आर्शीवाद के साथ करना चाहते हैं। काशी विश्वनाथ के साथ-साथ अगर भगवान शिव के पशुपतिनाथ स्वरूप का आर्शिवाद भी मिल जाए तो कैसा रहेगा? IRCTC ने बनारस से नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ दर्शन टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर पैकेज की शुरुआत बनारस से होने वाली है। इसलिए आप वाराणसी या आसपास के किसी क्षेत्र के रहने वाले हो या दिसंबर के अंत में वाराणसी जाने का प्लान है, दोनों तरह के लोग इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

temple in kathmandu

वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद IRCTC के साथ सीधे नेपाल के लिए निकल पड़े और नये साल के शुभ होने का आर्शीवाद पशुपतिनाथ महादेव से लेकर आएं।

5 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC ने 'नेपाल - पशुपतिनाथ दर्शन के साथ पोखरा' टूर पैकेज की घोषणा की है। 4 रात और 5 दिनों के इस टूर में 3 रातें काठमांडू और 1 रात पोखरा में बिताया जाएगा। इस टूर का संचालन विमान से किया जाएगा। जिसके लिए बुद्धा एयर की टिकट मुहैया करवायी जाएगी। इस टूर पैकेज के कुल 35 सीटें बुक होंगी। सभी सीट कंफर्ट श्रेणी में बुक होंगी।

pashupatinath mahadev nepal

टूर की शुरुआत 25 दिसंबर को होगी। बनारस से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने या पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

काठमांडू

  • पशुपतिनाथ मंदिर
  • बौद्धनाथ स्तूप
  • दरबार स्क्वॉयर
  • तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर
  • बुद्धनीलकंठ (Sleeping lord Vishnu)
  • गार्ड्न्स ऑफ ड्रिम्स

पोखरा

  • मनकामना मंदिर
  • बिंध्यवासिनी मंदिर
  • डेविल्स फॉल
  • गुप्तेश्वर महादेव गुफा
  • फेवा लेक
kathmandu stupa

होटल

  • काठमांडू 3 रात होटल घांग्री या समकक्ष
  • पोखरा 1 रात होटल कौसी या समकक्ष

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

वाराणसी से विमान से रवाना। काठमांडू पहुंचकर इमीग्रेशन पूरा होने के बाद पोखरा के विमान में सवार होना होगा। दोपहर में पोखरा पहुंचकर होटल में चेकइन। लंच के बाद विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन और उसके बाद डेविल्स फॉल, गुप्तेश्वर महादेव गुफाओं में साइटसीइंग के लिए ले जाया जाएगा। शाम के समय फेवा लेक में घुमाने ले जाया जाएगा। वहां आप चाहे तो बोटिंग कर सकते हैं, खर्च आपका ही होगा। रात को पोखरा के होटल में रुकना है।

temple in kathmandu nepal

Day 2

सुबह-सुबह जल्दी सरंगोट ले जाया जाएगा जहां से सूर्योदय के समय हिमालय का शानदार नजारा आप देख सकेंगे। ब्रेकफास्ट के बाद होटल चेकआउट करना होगा। काठमांडू जाते समय रास्ते में मनोकामना मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। काठमांडू के होटल में चेकइन और रात को यहीं रुकना।

Day 3

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद बौधनाथ स्तूप ले जाया जाएगा। इसके बाद पाटन, दरबार स्क्वॉयर और तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर घुमाया जाएगा। शाम को स्वयंभूनाथ स्तूप के दर्शन करने के बाद होटल वापस लौटना।

Day 4

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। लंच के बाद गार्ड्न्स ऑफ ड्रिम्स घुमाया जाएगा और शाम को थोड़ा खाली समय रखा जाएगा। इस समय आप चाहे तो काठमांडू में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।

Day 5

अहले सुबह होटल से चेकआउट और एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। वहां से वाराणसी के लिए फ्लाइट से रवाना।

pashupatinath temple

क्या-क्या मिलेगा इस टूर पैकेज में

  • 4 रात के लिए काठमांडू और पोखरा में 3 स्टार होटल
  • 4 ब्रेकफास्ट (29 दिसंबर को ब्रेकफास्ट पैकेट), 4 लंच, 4 डिनर (बफेट के साथ फिक्स्ड मेनू)
  • घूमने के लिए एसी बस
  • Itinerary के अनुसार काठमांडू और पोखरा में एंट्री फीस
  • काठमांडू एयरपोर्ट से एक गाईड, जिसे अंग्रेजी भाषा में अच्छी तरह से बात करना आता है।
  • एयर टिकट
  • वाराणसी एयरपोर्ट पर IRCTC टूर मैनेजर

टूर पैकेज का किराया

  • दो लोगों का किराया ₹40,600
  • तीन लोगों का किराया ₹39,800

नोट :-

  • नेपाल में घूमने के लिए 6 महीने का वैध पासपोर्ट या वोटर आईडी का होना अनिवार्य है।
  • जिन बच्चों का पासपोर्ट नहीं है, उनका जन्म प्रमाणपत्र या फिर स्कूल परिचय पत्र लगेगा।
  • नवजात बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है।

More News

    Read more about: irctc travel banaras nepal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+