Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का 'उत्तर दर्शन यात्रा' टूर पैकेज, एक ट्रिप में कर लें मथुरा से लेकर वैष्णो देवी के दर्शन

IRCTC का 'उत्तर दर्शन यात्रा' टूर पैकेज, एक ट्रिप में कर लें मथुरा से लेकर वैष्णो देवी के दर्शन

श्रीकृष्ण की लीला नगरी मथुरा से लेकर अमृतसर का 'स्वर्ण मंदिर' और हरिद्वार में हर की पौड़ी में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी के दर्शन...। लग रहा है न कि एक ही ट्रिप में इन सबको कर पाना नामुमकिन सा है। लेकिन इस असंभव सा दिखने वाले टूर को IRCTC ने संभव कर दिखाया है।

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से अपना टूर पैकेज 'उत्तर दर्शन यात्रा' को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत मथुरा से होगी और माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ टूर समाप्त होगा। 9 दिन और 8 रातों के इस टूर के लिए ट्रेन राजकोट से खुलेगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार शयनयान, 3 एसी और 2 एसी में अपने लिए सीट बुक कर सकते हैं।

ganga aarti haridwar

इस टूर पैकेज की बुकिंग अथवा IRCTC के 'उत्तर दर्शन यात्रा' टूर पैकेज के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं -

टूर की तारीख

25 मई से 2 जून 2024

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

  • मथुरा
  • हरिद्वार
  • ऋषिकेश
  • अमृतसर
  • वैष्णो देवी

बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग

राजकोट-सुरेंद्रनगर-विरंगम-अम्बली रोड-कलोल-मेहसाणा-पालनपुर-अबु रोड-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-जयपुर

vaishno devi darshan line

क्या होगी Itinerary

Day 1
राजकोट स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन खुलेगी। पूरी रात यात्रा।

Day 2
मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्म भूमि और मथुरा के दूसरे मंदिरों में दर्शन। रात को हरिद्वार रवाना।

Day 3
सुबह हरिद्वार पहुंचकर मंदिरों में दर्शन और शाम को गंगा आरती। रात को हरिद्वार में ही रुकना।

Day 4
ऋषिकेश रवाना और वहां पहुंचकर मंदिरों में दर्शन। देर शाम अमृतसर रवाना।

Day 5
अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद वाघा बॉर्डर देखना। देर शाम वैष्णो देवी के लिए रवाना।

Day 6
वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी यात्रियों को होटल पहुंचाया जाएगा। लंच के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

Day 7
देर शाम वैष्णो देवी से राजकोट रवाना।

Day 8 और 9
डी-बोर्डिंग

haridwar har ki pauri

कितना होगा किराया

श्रेणी किराया प्रति व्यक्ति
शयनयान (स्टैंडर्ड) ₹18,300
3 एसी (कंफर्ट) ₹29,900
2 एसी (सुपीरियर) ₹42,400

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • ट्रेन यात्रा
  • रात को एसी/नॉन एसी होटल में ठहराव
  • अनलिमिटेड शाकाहारी भोजन
  • सुबह की चाय/कॉफी
  • प्रत्येक पर्यटक को हर दिन दो बोतल रेल नीर
  • एसी/नॉन एसी बस

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+