Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की जामा मस्जिद... भारत की सबसे बड़ी मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद... भारत की सबसे बड़ी मस्जिद

दिल्ली का जामा मस्जिद भारत के उन ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जो मुगलकालीन है। ये भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसका निर्माण 1656 ईस्वी में हुआ था।

दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों की कोई कमी नहीं है, मुगल काल में बनी आज भी कई ऐसी इमारतें हैं, जो लोगों के लिए खूबसूरती और आश्चर्य का एक नायाब नमूना है। दिल्ली की जामा मस्जिद भी ऐसी ही एक इमारत है, जिसकी आज खूबसूरती की मिशाल दी जाती है। मुगल काल में बनी ये मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह दिखने में आगरा के मोती मस्जिद के समान है।

वास्तुकार उस्ताद खलील ने डिजाइन की थी जामा मस्जिद

वास्तुकार उस्ताद खलील ने डिजाइन की थी जामा मस्जिद

यह इमारत भी ताजमहल और लाल किले की तरह ही बेहद खूबसूरत है। इसका निर्माण 1656 ईस्वी में शाहजहां ने करवाया था, जो 6 वर्षों में बनकर तैयार हुआ था। इसके बनने में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, इसके वास्तुकार उस्ताद खलील थे, जिन्होंने बड़ी ही खूबसूरती के साथ इस मस्जिद को डिजाइन किया। इस मस्जिद में ईद के त्योहार पर हजारों लोग नमाज अदा करने के लिए आते हैं। जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली में स्थित है, जिसे अब चांदनी चौक कहा है। यहां पास में ही लाल किला भी स्थित है, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है।

मस्जिद में बने हैं 11 मेहराब

मस्जिद में बने हैं 11 मेहराब

बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बने इस मस्जिद में चार द्वार है। मस्जिद के उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है। वहीं, पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इस द्वार के बारे में कहा जाता है कि सम्राट शाहजहां इसी द्वार से प्रवेश किया करते थे। इसमें 11 मेहराब बने हैं, जिसमें से बीच वाला मेहराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफेद और काले संगमरमर से सजाया गया है, जो निजामुद्दीन दरगाह की तरह दिखाई पड़ता है। साल 1948 में इसके मरम्मत के लिए हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान ने 3 लाख रुपये भी दिए थे।

1200 वर्ग मीटर में फैली है जामा मस्जिद

1200 वर्ग मीटर में फैली है जामा मस्जिद

यह मस्जिद 1200 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें करीब 25000 लोग एक साथ बैठकर नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद में दो मीनारें और तीन गुम्बद है। इसके प्रत्येक मीनार की ऊंचाई 41 मीटर है। वहीं, गुम्बद की लम्बाई 80 मीटर और चौड़ाई 27 मीटर है। दिल्ली के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में शुमार जामा मस्जिद भी राज्य की शोभा बढ़ाता है।

(यह मस्जिद सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक खुली रहती है।)

जामा मस्जिद कैसे पहुंचें?

जामा मस्जिद कैसे पहुंचें?

दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित जामा मस्जिद का नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक और नजदीकी रेलवे स्टेशन आनंद विहार है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली में ही है। इसके यहां सड़क मार्ग से भी पहुंचा जा सकता है, जो विभिन्न राज्यों से जुड़ा हुआ है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+