Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जम्मू से वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, बस या हेलीकॉप्टर कौन बचाएगा समय और कौन जेब!

जम्मू से वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, बस या हेलीकॉप्टर कौन बचाएगा समय और कौन जेब!

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी मंदिर तक के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गयी है। इस सेवा का सबसे ज्यादा लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो एक दिन में ही माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस जम्मू लौटना चाहते हैं। जम्मू से कटरा के लिए शुरू हुई इस हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन 25 जून को किया गया है।

अब चलने-फिरने में होने वाली तकलीफ या किसी भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से माता वैष्णो देवी के दर्शन से भक्तों को वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

vaishno devi temple view

जम्मू-कटरा हेलीकॉप्टर सेवा के पैकेज

economics times की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू से कटरा तक के हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए 2 पैकेज उपलब्ध हैं।
1. एक ही दिन में दर्शन करके वापस लौटना : इस पैकेज का किराया ₹35,000 प्रति यात्री रखा गया है।

  • जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक आने-जाने की हेलीकॉप्टर सेवा
  • पंची हेलीपैड से पवित्र मंदिर तक के लिए बैट्री चालित गाड़ी से आना-जाना।
  • भवन में एक बार का खाना।
  • भैरव घाटी मंदिर के लिए रोप-वे का टिकट।
  • पंचमेवा प्रसाद का एक डिब्बा।

2. दर्शन करके अगले दिन वापस लौटना : इस पैकेज का किराया ₹60,000 प्रति यात्री रखा गया है।

  • पंची हेलीपैड से पवित्र मंदिर तक के लिए बैट्री चालित गाड़ी से आना-जाना।
  • विशेष दर्शन का मौका।
  • एक रात भवन में रहने और 3 बार का खाना।
  • श्रद्धा सुमन विशेष पूजा आरती में शामिल होने का मौका।
  • भैरव घाटी मंदिर में दर्शन के लिए रोप-वे का टिकट।
  • पंचमेवा प्रसाद का एक डिब्बा।

इस बारे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अंशुल गर्ग ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि यह सेवा श्राइन द्वारा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिशों के तहत ही शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंबे समय से कर रहे थे।

helicopter service from jammu to katra

कौन सा साधन होगा किफायती और फायदेमंद

वैष्णो देवी की पवित्र गुफा तक का रास्ता सालों से श्रद्धालु विभिन्न दूसरे रास्तों से करते रहते हैं। जम्मू से कटरा तक पहुंचने के लिए तीर्थ यात्रियों को पहले जम्मू से कटरा के लिए बस और वहां से भवन तक के लिए घोड़ा-खच्चर किराए पर लेना पड़ता है। चलिए एक नजर डाल लेते हैं वैष्णो देवी की पवित्र गुफा तक पहुंचने के दूसरे माध्यमों व उसमें होने वाले संभावित खर्चों पर :

  • बस - हालांकि बस का किराया सेवा प्रदाता कंपनी और बस की श्रेणी पर निर्भर करता है। लेकिन किराया ₹70 से ₹1,500 के बीच हो सकता है।
  • घोड़ा या खच्चर की सवारी - श्री माता वैष्णो देवी श्राइन द्वारा निर्धारित किराया :

कटरा से भवन : ₹500-₹1,000
कटरा से सांजीछट : ₹400-₹500
भवन से कटरा वाया भैरव : ₹600-₹650
भवन से सांजीछट या भैरव : ₹200-₹250

हेलीकॉप्टर के मुकाबले बस और घोड़ा-खच्चर किराए पर लेकर माता वैष्णो देवी मंदिर तक का सफर पूरा करना निश्चित रूप से काफी ज्यादा किफायती होगा। लेकिन यहां समझने वाली बात यह होगी, कि हेलीकॉप्टर सर्विस को मूल रूप से उन्हीं लोगों के लिए शुरू किया गया है जो शारीरिक परेशानी या उम्रदराज होने की वजह से पैदल या घोड़ा-खच्चर की सवारी करने में असमर्थ हैं। साथ में इस सच से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि हेलीकॉप्टर से जम्मू-कटरा पहुंचने में बस और घोड़ा-खच्चर के मुकाबले काफी कम समय लगेगा।

अपनी जरूरत और पॉकेट का ध्यान रखते हुए अपने लिए माता वैष्णो देवी की यात्रा का साधन चुनें। हमारी शुभकामनाएं हैं कि आपकी यात्रा मंगलमय हो।

More News

    Read more about: vaishno devi jammu srinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+