Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कान्हा का जन्मदिन मनाने मथुरा जाने का है प्लान? देर होने से पहले बुक कर लें सस्ते होटल

कान्हा का जन्मदिन मनाने मथुरा जाने का है प्लान? देर होने से पहले बुक कर लें सस्ते होटल

मथुरा उत्तर प्रदेश का ऐसा शहर है जहां साल भर देश-विदेश से आने वाले कृष्ण भक्तों का तांता लगा रहता है। जन्माष्टमी के मौके पर यह संख्या अचानक से काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो होटलों की बुकिंग अभी से ही कर लें। क्योंकि...

Hotel

जैसे-जैसे जन्माष्टमी का दिन नजदीक आएगा होटलों की मांग बढ़ने के साथ ही कमरों का किराया भी काफी बढ़ जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा के बेस्ट लेकिन सस्ते होटल व धर्मशालाओं के बारे में बता रहे हैं। इससे पहले की ज्यादा देर हो जाए और होटलों में सारे कमरे बुक हो जाए या कमरों का किराया आपके बजट से बाहर चला जाए, जन्माष्टमी पर मथुरा में रुकने के लिए होटल में कमरों की बुकिंग कर लें।

1. श्री राधे-श्याम अतिथि भवन

मथुरा में रुकने की बढ़िया जगह श्री राधे-श्याम अतिथि भवन है। यह होटल श्रीकृष्ण जन्मस्थली से महज 7 किमी दूर है। इस होटल में आपको ₹550 में बढ़िया रूम बुक कर सकेंगे। अगर आप अपना बजट थोड़ा सा बढ़ाते हैं तो इस होटल में आपको AC कमरों की सुविधा भी मिल जाएगी। खाना खाने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर ही रेस्तरां हैं। जहां आपको मथुरा के स्वादिष्ट पकवान चखने का मौका मिल जाएगा।

पता : डीग गेट, मसानी रोड, मथुरा

Sri Krishna Janmbhumi

2. बालाजी आश्रम

अगर मथुरा शहर में ना रुककर वृंदावन में रुकना चाहते हैं तो बालाजी आश्रम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां ₹200-₹300 में रूम मिल जाते हैं। बताया जाता है कि अगर आप फ्री में इस आश्रम में ठहरना चाहते हैं तो वह भी संभव है। बस आपको बतौर वॉलेंटियर इस आश्रम में काम करना पड़ेगा। इस आश्रम में आपको खाने की सुविधा नहीं मिलेगी। आपको खाने के लिए बाहर जाना पड़ेगा।

पता : रमण रेती रोड, अपोजिट HDFC Bank और ICICI Bank, वृंदावन

Take a Poll

3. मुस्कान गेस्ट हाउस

मथुरा में रुकने की बेस्ट जगहों में मुस्कान गेस्ट हाउस भी शामिल है। यहां आपको सिर्फ ₹400 में रुम मिल सकता है। मथुरा रेलवे स्टेशन से यह गेस्ट हाउस कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मथुरा रेलवे स्टेशन से आपको इस गेस्ट हाउस के लिए टैक्सी या कैब आसानी से मिल जाएंगे। इस गेस्ट हाउस में आपको खाने की सुविधा भी मिलेगी। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ रुक सकते हैं।

पता : हिम्मतपुरा, धौली प्याऊ, मयूर विहार, मथुरा

Prem Mandir

4. मधुसूदन कृपा धर्मशाला

मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह धर्मशाला मथुरा के सस्ते धर्मशालाओं में से एक है। यहां आपको 2 लोगों के लिए कमरा ₹600 में, 3 लोगों के लिए कमरा ₹800 में मिल जाएगा। हां, ये कमरो नॉन-एसी होंगे। एसी कमरों के लिए आपको ₹1200 तक की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस धर्मशाला में आप खाना अपने कमरों में मंगवाकर भी खा सकते हैं।

पता : बर्फ कारखाने के सामने, बंगाली घाट पुलिस चौकी के पास, कम्पू घाट, मथुरा

Hotel

5. श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला

मथुरा रेलवे स्टेशन से सिर्फ 3.5 किमी की दूरी पर है स्थित है श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला। यहां अतिथियों के लिए एसी व नॉन-एसी दोनों तरह के कमरों की सुविधा उपलब्ध है। मथुरा के होली गेट बस स्टैंड से यह धर्मशाला सिर्फ 0.6 किमी की दूरी पर है। होटल में आपको खाने की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ ही एक्स्ट्रा चार्ज पर अतिरिक्त मैट्रेस की सुविधा भी उपलब्ध है। होटल में अटैच बाथरुम और कॉमन बाथरुम दोनों तरह के कमरे उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार बुक कर सकते हैं। नॉन एसी कमरों का किराया ₹500 से और एसी कमरों का किराया ₹800 से शुरू होता है।

पता : आगरा रोड, होली गेट-टैंक चौराहा, चौबे पारा, मथुरा

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+