Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छत्तीसगढ़ का खूबसूरत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

छत्तीसगढ़ का खूबसूरत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है, जो राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर के निकट स्थित है।

छत्तीसगढ़ भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से काफी महत्व रखता है। यहां का अधिकांश भाग घने जंगलों से घिरा है, जहां कई जनजातियां निवास करती हैं। पर्यटन के लिहाज से अगर देखा जाए तो छत्तीसगढ़ देश का वो अछूता भाग है, जहां अमूमन पर्यटक जाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यह घूमने-फिरने और देखने योग्य कई कुदरती आकर्षण मौजूद हैं। घने जंगलों से लेकर पहाड़ी घाटियों तक और नदी-झरनों से लेकर झीलों तक यहां विभिन्न पर्यटन स्थल हैं।

यह राज्य विभिन्न वनस्पतियों के साथ जंगली जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का करता है। अगर आप प्राकृतिक आकर्षणों के साथ वन्यजीवन का रोमांच भरा आनंद लेना चाहते हैं तो यहां के कांगेर घाटी कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए यह कांगेर राष्ट्रीय उद्यान आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है, जो राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर के निकट स्थित है। यह राज्य को वो खास राष्ट्रीय उद्यान है जो अपनी जैवविविधता, परिदृश्यों, जलप्रतातों, चुना पत्थर की गुफाओं आदि के लिए जाना जाता है। यह आरक्षित वन भारत के सबसे खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है, जहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। लगभग 200 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैले यह उद्यान को 1982 में नेशनल पार्क की मान्यता प्राप्त हुई थी। आप यहां वनस्पतियों, जंगली जानवरों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। जिसमें बाघ, तेंदुआ, जंगली सूअर, स्लोथ भालू, अजगर, भौंकने वाली हिरण आदि शामिल हैं। आप यहां पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ग्रीष्मकाल के दौरान अत्यधिक उष्मा प्राप्त करता इसलिए ज्यादातर पर्यटक यहां गर्मियों में आना पसंद नहीं करते हैं। यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर मार्च के मध्य तक का है। इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकून बना रहता है। आप इस बीच कांगेर घाटी के सबसे खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

क्यों आएं कांगेर घाटी

क्यों आएं कांगेर घाटी

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कई मायनों में आपकी यात्रा को खास बनना सकता है। आप यहां वन्यजीवन को बेहद करीब से देख सकते हैं। वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए भी यह घाटी काफी ज्यादा मायने रखती है। आप यहां जंगली जीवों के अलावा यहां मौजूद जलप्रपात और कांगेर नदी की सैर का आनंद ले सकते हैं। आप यहां चूना पत्थर से की गुफाओं को भी देख सकते हैं। यह घाटी कई प्राकृतिक आक्रषणों से भरी है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Theasg sap

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा जगदलपुर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप जगदलपुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान राज्य के कई छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+