Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में फूलों संग मनाइए आजादी का जश्न

बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में फूलों संग मनाइए आजादी का जश्न

देश आजादी का 76वां वर्ष मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस को शानदार तरीके से मनाने के लिए देशभर में अलग-अलग जगहों पर तैयारियां चल रही हैं। लेकिन बैंगलोर में आजादी का जश्न कुछ खास ढंग से मनाया जा रहा है। बैंगलोर में आजादी का जश्न फूलों के साथ मनाया जा रहा है।

flower show

अगर आप भी इस जश्न में शामिल होना चाहते हैं तो आपको सीधे पहुंचना होगा लालबाग बोटैनिकल गार्डन जहां चल रहा है फ्लावर शो। वीकेंड हो या छुट्टी का दिन परिवार के साथ घूमने के लिए इससे अच्छी जगह और कोई नहीं मिल सकती।

लालबाग बोटैनिकल गार्डन को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि साउथ एशिया का सबसे अलग बोटैनिकल गार्डन माना जाता है। यह गार्डन बैंगलोर से लगभग 4 किमी की दूरी पर मौजूद है। लालबाग बोटैनिकल गार्डन में 214वां स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो आयोजित किया गया है। इस फ्लावर शो की शुरुआत 4 अगस्त से हुई है तो 15 अगस्त तक चलेगी। फ्लावर शो में भिन्न-भिन्न आकार और रंगों के फूल देख सकेंगे।

School students

इसके साथ ही 12 दिन चलने वाले इस फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण 18 फुट ऊंचा विधान सभा का मॉडल है, जिसे 7.2 लाख फूलों से बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लावर शो को आयोजित करने में लगभग 2.5 करोड़ रुपयों का खर्च आया है।

214वें लालबाग फ्लावर शो का सेंट्रल थीम 'केंगल हनुमानथई' को समर्पित किया गया है, जिन्होंने विधानसभा और शिवपुर सत्याग्रह सभा के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभायी थी। स्वतंत्रता संग्राम, संविधान की रचना में डॉ. बी.आर. अंबेदकर के साथ मिलकर उनकी भूमिका और कर्नाटक राज्य के प्रति उनकी भूमिकाओं को फूलों के माध्यम से दर्शाया गया है। बताया जाता है कि उद्धाटन के बाद पहले दो दिनों में ही इस फ्लावर शो में आने वाले लोगों की संख्या लगभग 70-80 हजार के आसपास पहुंच गयी थी, जिसमें से स्कूल छात्रों की संख्या 500 थी।

फ्लावर शो का प्रवेश शुल्क और समय

Bangalore

बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में 4 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला फ्लावर शो सुबह 7 से शाम को 7 बजे तक खुला रहता है। सप्ताह के किसी भी दिन इस फ्लावर शो की एंट्री फीस ₹70 और सप्ताहांत (वीकेंड) पर एंट्री शुल्क ₹80 है। बच्चों का एंट्री फीस ₹30 है। अगर कोई बच्चा स्कूल ड्रेस में आता है, तो उसका कोई शुल्क नहीं लगेगा। लालबाग बोटैनिकल गार्डन के अंदर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। बोटैनिकल गार्डन के आसपास के क्षेत्रों में गाड़ियां पार्क करने पर पाबंदी है।

लालबाग बोटैनिकल गार्डन मेट्रो के ग्रीन लाइन पर मौजूद है। मेट्रो स्टेशन से बोटैनिकल गार्डन की दूरी बमुश्किल 210 मीटर की है। लालबाग बोटैनिकल गार्डन से बैंगलोर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 36.5 किमी की है, जिसे वाया वेल्लारी रोड तय करने में 1 घंटा 10 मिनट का समय लगता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+