Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर घाटी में सिर्फ ट्यूलिप के फूल ही नहीं, पर्यटकों को लुभाते हैं सरसो के खेत भी

कश्मीर घाटी में सिर्फ ट्यूलिप के फूल ही नहीं, पर्यटकों को लुभाते हैं सरसो के खेत भी

बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वह आइकॉनिक गाना कौन भूल सकता है, जिसमें राज और सिमरन सरसो के खेत में नजर आते हैं। उस फिल्म का बैकड्रॉप भले ही पंजाब रहा हो, लेकिन वह दृश्य हर लव बर्ड के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस गया है।

kashmir mustard field

कश्मीर का नाम लेते ही सबको भले ही मुगल गार्डन और ट्यूलिप गार्डन ही याद आते हैं। पर क्या आप जानते हैं, कश्मीर में सरसो के खेतों में आपको जो बैकग्राउंड मिलेगा, वह भारत में और कहीं नहीं मिल सकेगा। जरा सोचिए...हाईवे के किनारे किसी सरसो के खेत में पौधों के बीच आप खड़े होकर अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक का पोज दे रहे हैं और बैकग्राउंड में दूर बर्फिली पहाड़ों की चोटियां नजर आ रही हैं।

mustard fireld

क्या आपको मैदानी इलाकों के खेत और पहाड़ों की चोटियां जिनपर बर्फ जमी हो, एक साथ कहीं और दिखेंगी...नहीं न। ऐसा तो सिर्फ धरती के स्वर्ग कश्मीर में ही हो सकता है।

चटख रंगों के फूल लुभाते हैं दिल

कश्मीर घाटी में मुख्य रूप से जब आप श्रीनगर हाईवे से होकर आगे बढ़ते हैं तो पुलवामा, शोपियां आदि कई जगहों पर सरसो के खेत नजर आते हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में इन खेतों में लगे पौधों में चटख पीले रंग के फूल खीलते हैं, तब ऐसा लगता है मानों पूरे खेत में पीले रंग की कालिन ही बिछा दी गयी हो। ऊपर नीला आसमान, पीछे दूर कहीं नजर आती बर्फिली चोटियां और चटख पीले रंग के ये फूल कमाल का कॉम्बिनेशन तैयार करते हैं।

kashmir mustard field

न छोड़े फोटोग्राफी काम मौका

अगर आप इस समय कश्मीर जाने वाले हैं तो यह मौका हाथ से बिल्कुल मत जानें दे। जैसा कि हमने पहले भी कहा है, सरसो के खेत भले ही आपको मैदानी इलाकों में और कई जगहों पर मिल जाएंगे लेकिन कश्मीर जैसा बैकग्राउंड आपको और कहीं नहीं मिलेगा। इसलिए जब भी कश्मीर में आपको ऊपर बताए हुए यूनिक बैकग्राउंड जैसा कुछ नजर आए, तुरंत मौके को जकड़ ले और एक छोटा सा ब्रेक लेते हुए इन खेतों में फोटो जरूर क्लीक करवा लें।

kashmir vally

प्राकृतिक सुन्दरता को आंखों में भी जरूर करें कैद

कश्मीर की सुन्दरता को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल होता है। इस बात की सच्चाई को हम सभी जानते और मानते हैं। इसलिए जब भी कश्मीर घाटी में किसी सुन्दर से परिदृश्य को देखें या कहीं भी घूमने जाएं तो उसे कैमरों में कैद करने के साथ-साथ अपने आंखों और दिल की गहराई में भी जरूर कैद करें। यकिन मानें, ये आपको ताजगी से भरने और लंबे समय तक कश्मीर घाटी के फूलों की तरह ताजा बनाएं रखने में काफी मददगार साबित होते हैं।

More News

    Read more about: kashmir travel srinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+