Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल कडपा से जुड़ी सबसे दिलचस्प बातें

जानिए आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल कडपा से जुड़ी सबसे दिलचस्प बातें

कडपा से जुड़ी सबसे दिलचस्प बातें, facts you must to know about kadapa, andhra pradesh

आंध्र प्रदेश स्थित कडपा, दक्षिण भारत के चुनिंदा खास प्राचीन शहरों में गिना जाता है, जिसका इतिहास कई चरणों में बंटा हुआ है, जिसे हम सातवाहन, चोल, निजाम, विजयनगर, मैसूर साम्राज्य, ब्रिटिश और अन्य के अंतर्गत विभाजित कर सकते हैं। यह राज्य का वो ऐतिहासिक केंद्रिय स्थल है, जिसने आंध्र प्रदेश के इतिहास से वर्तमान तक के सफर को देखा है।

यहां की प्राचीन संरचनाएं अतीत के कई अहम पहलुओं को उजागर करती हैं। चूंकि यहां विभिन्न कालखंड़ों के दौरान अलग-अलग राजवंशों का शासन रहा इसलिए यहां की संस्कृति में एक मिश्रित छाप देखी जा सकती है। वर्तमान में यह एक राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है, जो अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के लिए काफी प्रसिद्ध है।

यहां के पर्यटन स्थलों को देखने और लजीज व्यंजनों को चखने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों को आगमन होता है। इस लेख के माध्यम से जानिए इस प्राचीन शहर से जुड़े उन दिलचस्प तथ्यों के बारे में, जो आपको यहां एक बार आने के लिए जरूर मजबूर करेंगे।

संक्षिप्त इतिहास

संक्षिप्त इतिहास

PC- S.v.madhav

कडपा के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह शहर 11वीं से 14वीं शताब्दी के दौरान रेलाटि चोल साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। जिसके बाद से दक्षिण के शक्तिशाली साम्राज्य विजयनगर के अधीन आया। लगभग 2 दशकों तक यह शहर गांडीकोटा नायक वंश के अंतर्गत रहा। माना जाता है कि यहां का सबसे लोकप्रिय शासक पेम्माासानी थिम्ना नायडू था, जिसने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए। पेम्माासानी ने अपने शासनकाल के दौरान कई मंदिरों और जलाशयों का निर्माण करवाया।

माना जाता है कि 1800 ईस्वी में यह ऐतिहासिक स्थल ब्रिटिश के अंतर्गत चला गया था। आज भी आप यहां मौजूद प्राचीन स्थलों के अवशेषों के माध्यस से यहां शासन करने वाले राजवंशों और शासकों के बारे में पता लगा सकते हैं।

मिली हैं रॉक पेंटिंग्स

मिली हैं रॉक पेंटिंग्स

कडपा के मुद्दानुरू के पास स्थित चिंताकुंता गुफाओं में पुरापाषाण युग से जुड़़ी रॉक पेंटिंग्स प्राप्त की गई हैं। इस रॉक पेंटिंग्स को भीमबेटका के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा रॉक आर्ट पेंटिंग समूह माना जाता है। रहस्यमयी आकृतियों के साथ कुछ पेंटिग्स दप्पले (dappalle) गांव से भी प्राप्त की गई हैं। इन सब साक्ष्यों से इस स्थल से जुड़े कई प्राचीन पहलु सामने आते हैं।

पूर्व ऐतिहासिक संस्कृति

पूर्व ऐतिहासिक संस्कृति

कडपा में मौजूद कुछ स्थल ऐसे भी हैं, जो पूर्व ऐतिहासिक काल से संबंध रखते हैं। जम्मलमदुगु, मैलावरम बांध और गांडीकोटा के आसपास के इलाके इस स्थलों में आते हैं। इसके अलावा यहां कुछ महा पाषाण संबंधी
अंत्येष्टि स्थलों के बारे में भी पता चला है। इन स्थलों में पोरमुमिला, शंखवारम और येल्लातुर गांव के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

बौद्ध और जैन धर्म

बौद्ध और जैन धर्म

कडपा एक ऐतिहासिक स्थल है, जो कभी मौर्य और सातवाहन साम्राज्यों से भी जुड़ा हुआ था। माना जाता है कि यहां कई सालों तक बौद्ध धर्म का प्रभाव रहा, यहां बौद्ध धर्म चैयेरू और पेन्ना नदी के पास फला फूला। नंदालूर यहां स्थित एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है। जिसे एक विशेष बौद्ध अवशेष के रूप में जाना जाता है।

बौध धर्म के अलावा यहां जैन धर्म ने भी अपनी जगह बनाई। यहां के दनवलपदु (danavulapadu) स्थल से जैन मंदिर के अवशेष बरामद किए गए थे, यह एक गांव है जो यहां की पन्ना नदी के किनारे बसा है।

स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध

स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध

कडपा अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्द है। यहां का पारंपरिक और मसालेदार भोजनों को चखने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का कारम दोसा यहां के स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय है। यहां के लोग नाश्ते में कारम दोसे के साथ साबंर और चटनी लेना पसंद करते हैं।

आप यहां दक्षिण भारत के सभी प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। चिकन करी के साथ रागी संगटी यहां काफी ज्यादा खाया जाता है। अगर आप यहां आएं तो यहां की बिरयानी, पुलाओ, रसमलाई आदि खाना न भूलें।

घूमने लायक स्थल

घूमने लायक स्थल

PC- S.v.madhav

पर्यटन के मामले में भी कडपा एक प्रसिद्ध स्थल है, जहां आप कई शानदार स्थलों की सैर प्लान बना सकते हैं। आप यहां का गांडीकोटा का किला देखना न भूलें। यह किला राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानियों का आगमन होता है। यह किला विजयनगर और कुली - कुतुल शैली से प्रभावित है। इतिहास के बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते है। इसके अलावा आप यहां श्री वेंकेश्वर वन्यजीव अभयारण्य, पुष्पगिरी, अमीन पीर दरगाह आदी स्थलों को देख सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Ravisagili

कडपा आंध्र प्रदेश का एक प्राचीन शहर है, जहां आप तीनों मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं, यहां का नजदीकी हवाई अड्डा कडपा और हैदराबाद एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप कडपा रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से कडपा राज्य के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+