Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली और मुंबई का गेट तो देख लिया अब देखें कोलकाता का गेट, साथ में झूलते हुए ले लजीज खाने के मजे

दिल्ली और मुंबई का गेट तो देख लिया अब देखें कोलकाता का गेट, साथ में झूलते हुए ले लजीज खाने के मजे

पहले तैरते हुए बाजार के बाद कोलकाता के पास अपना गेट भी है, जिसे कोलकाता विश्व बांगला गेट के नाम से जाना जायेगा.

By Goldi

अब तक जैसे दिल्ली की यात्रा इंडिया गेट और मुंबई की यात्रा गेटवे ऑफ़ इंडिया को देखे बिना पूरी नहीं होती थी, ठीक वैसे ही अब कोलकाता की यात्रा कोलकाता गेट को देखे बिना पूरी नहीं होगी। जी हां, आपने ठीक सुना, अब कोलकाता का भी अपना गेट है। इस गेट को विश्व बांगला गेट के नाम से जाना जायेगा।

कोलकाता में पर्यटकों के लिए अंसख्य जगहें हैं, इन्ही जगहों में अब एक और नाम शामिल हो चुका है, विश्व बांगला गेट का, जो अब पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण होगा। बता दें, इस गेट को बनाने का प्रस्ताव 2010 में आया था, जिसे 2015 में मंजूरी मिली, और जनवरी 2018 में बनकर सम्पन्न हुआ, जल्द ही इसका उद्घाटन सूबे की मुखिया द्वारा किया जायेगा। कीजिये दर्शन कोलकाता के भव्य आकर्षण स्थलों का

कहां स्थित है कोलकाता का नया विश्व बांग्ला गेट?

कहां स्थित है कोलकाता का नया विश्व बांग्ला गेट?

विश्व बांग्ला गेट में न्यू टाउन में नर्केलबागन क्रॉसिंग, न्यूटाउन, कोलकाता रवींद्र तीर्थ के पास स्थित है। जहां से आप न्यू टाउन, राजरहाट और कोलकाता के बहुत से हिस्सों को देख सकेंगे, बता दें यह एक प्रकार का स्वागत द्वार है और इसे पश्चिम बंगाल सरकार के तहत, एचआईडको द्वारा बनाया गया है।

कितना ऊंचा है विश्व बांग्ला गेट?

कितना ऊंचा है विश्व बांग्ला गेट?

यह गेट 55 मीटर ऊंचा है। गेट के चार खंभे के बीच 25 मीटर ऊंचाई पर एक टैनल है। खास बात यह है कि, झूलते हुए टनल में रेस्तरां भी होगा। बता दें, इस टनल से हावड़ा ब्रिज के साथ कोलकाता को अच्छे से निहार सकते हैं।

25 करोड़ की लागत से बना है

25 करोड़ की लागत से बना है

इस गेट को बनाने में करीबन 25 करोड़ की लागत से 70 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

गेट पर नजर आयेगी बंगाल की संस्कृति

गेट पर नजर आयेगी बंगाल की संस्कृति

गेट के ऊपर बने टनल को बंगाल की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्वीरें से सजाया जाएगा, और बाहरी ओर इसे पूरी तरह लाइट से सजाया जायेगा। ओए गेट के सेंट्रल पॉइंट पर बिस्वा बंगा का लोगो होगा।

हैंगिंग रेस्तरां

हैंगिंग रेस्तरां

इस गेट में हैंगिंग रेस्तरां न्यूटाउन की सुंदरता परियोजना के एक भाग के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस गेट पर लगाई जा रही तस्वीरों की प्रेरणा पेरिस के एफिल टावर से ली गयी है, तो हैंगिंग रेस्तरां का आईडिया मलेशिया से लिया गया है। यकीनन यह गेट पर्यटकों के साथ कोलकाता वासियों को बेहद पसंद आयेगा।Pc:Biswarup Ganguly

फ्लोटिंग मार्केट

फ्लोटिंग मार्केट

हाल में ही में कोलकाता का पहला फ्लोटिंग मार्केट शुरू किया गया है , जिसमें आप नाव में बोटिंग करते हुए घर की ग्रोसरी की खरीददारी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+