पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता धार्मिक शहर होने के साथ साथ आकर्षक शहर भी है। जिसमे अनेकों संग्राहलय, ऐतिहासिक भवन, अनगिनत मंदिर, आलीशान मस्जिदें, चर्च, गुरूद्वारे और आर्ट गैलरियां हैं। कोलकाता की बहुतायत इमारतें गोथिक, बरोक, रोमन और इंडो-इस्लामिक स्थापत्य में बनी हुई हैं। जो एक पर्यटक की नज़र से लाजवाब हैं। सांस्कृतिक और पारम्परिक शहर कोलकाता को भारत का दिल कहा जाता है।
कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, जो ब्रिटिश राज्य से ही सांस्कृतिक केंद्र रहा है। यहाँ के लोगों को साहित्य और कला के लिए सदा से ही सराहा जाता है।
इस शहर को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भी देखा जाता है, जैसे यहाँ हर साल दुर्गा पूजा, दिवाली दशहरा या फिर कोई भी पर्व के लिए कोलकाता को याद किया जाता है। तो दोस्तों छुट्टियों के मौसम में आप कोलकाता के आकर्षणों का रुख कर सकते हैं जो बेमिसाल हैं। जहाँ पहुँचके आप कोलकाता की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications














