Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या से पहले इस शहर में तैयार होगा राम मंदिर, जानिए कब मिलेंगे भगवान के दर्शन

अयोध्या से पहले इस शहर में तैयार होगा राम मंदिर, जानिए कब मिलेंगे भगवान के दर्शन

अयोध्या से पहले कोलकाता में ही राम मंदिर तैयार हो जाएगा। जी हां, हुबहू वैसा ही जैसा अयोध्या में तैयार किया जा रहा है। फर्क बस इतना सा है कि अयोध्या के राम मंदिर को बनाने के लिए संगमरमर, लकड़ी, कंक्रिट, बालु, सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है और कोलकाता में तैयार हो रहे राम मंदिर को बांस, कपड़े और थर्मोकोल से तैयार किया जाएगा।

pandal 2023

दरअसल, कोलकाता में बन रहा राम मंदिर का मॉडल कोई असली का मंदिर नहीं बल्कि दुर्गा पूजा का पंडाल होने वाला है। कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वॉयर दुर्गा पूजा कमेटी ने इस साल 'अयोध्या का राम मंदिर' थीम पर ही दुर्गा पूजा का पंडाल तैयार करने का फैसला लिया है।

PM मोदी से पहले गृह मंत्री शाह कर सकते हैं करेंगे उद्घाटन

pandal durga puja

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिए उनसे समय की मांग की गयी है और मंदिर उद्घाटन के लिए शुभ मुहुर्त की कुछ तारीखों को भी उनके पास भेजा जा चुका है। लेकिन उससे पहले 16 अक्टूबर को गृहमंत्र अमित शाह राम मंदिर के तर्ज पर बने संतोष मित्रा स्क्वॉयर का उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए गृहमंत्री कोलकाता पहुंच चुके हैं। 16 अक्टूबर 2023 की शाम को आधिकारिक रूप से इस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

क्यों चुना गया यह थीम

एक तरफ अयोध्या में रामलला का भव्य और विशाल मंदिर तैयार किया जा रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन संभवतः अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की दुर्गा पूजा में भी इस साल राम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। संतोष मित्रा स्क्वॉयर दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ से बताया गया कि साल में दो बार नवरात्रि मनायी जाती है।

durga puja 2023

चैत्र नवरात्रि ही वह वास्तविक समय होता है जब मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। लेकिन सितंबर-अक्टूबर में जो नवरात्रि मनायी जाती है, वास्तव में उसकी शुरुआत भगवान राम ने की थी। रावण से युद्ध करने जाने से पहले भगवान राम ने मां दुर्गा की आराधना कर उनसे आर्शीवाद लिया था। इसलिए जब देश में भगवान राम की इतना भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है तो उस समय कोलकाता की दुर्गा पूजा इससे अछुता कैसे रह सकता है।

सिर्फ पंडाल ही नहीं, चौंकाएगी मूर्ति भी

संतोष मित्रा स्क्वॉयर दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल ने पिछले साल भी कमाल दिखाया था। साल 2022 की दुर्गा पूजा में संतोष मित्रा स्क्वॉयर ने आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाते हुए लाल किला की थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया था। इस साल राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण तो किया ही जा रहा है, साथ में यहां स्थापित होने वाली भगवान राम और पवनपुत्र हनुमान की 50 फीट ऊंची प्रतिमा भी लोगों को अचंभे में डाल देगी।

durga murti

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल को मूल रूप से कपड़े, बांस और लकड़ी की पतली डंडियों से ही तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सजावट के लिए लाइट्स और थर्मोकोल का सहारा लिया जाएगा।

More News

    Read more about: durga puja ayodhya kolkata temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+