Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख में खुले आकाश के नीचे तारों के बीच करनी है कैम्पिंग, तो चुने ये जगहें

लद्दाख में खुले आकाश के नीचे तारों के बीच करनी है कैम्पिंग, तो चुने ये जगहें

लद्दाख के ऊंचे पहाड़, झील और घाटियां...पर्यटकों को हमेशा से ही आकर्षित करते हैं। दोस्तों के साथ बाइक पर लद्दाख आने का सपना तो हर युवा देखता है। एडवेंचर के शौकिन हनीमुन कपल्स के लिए भी उनका फेवरेट डेस्टिनेशन लद्दाख ही होता है। लद्दाख ऐसी जगह है जहां पर्यटक होटलों से ज्यादा पैराशूट टेंट में रुकना पसंद करते हैं। लेकिन काफी लोगों को लद्दाख में कैम्पिंग के अच्छे लोकेशनों का पता नहीं होता है।

camping

हम आपको लेह और लद्दाख में कैंपिंग के बेस्ट लोकेशंस बता रहे हैं। लद्दाख की अपनी ट्रिप में इन जगहों पर कैंपिंग को जरूर शामिल करें। आखिर रोज-रोज कोई लद्दाख की ट्रिप पर थोड़े ही जाता है...यह तो Once in a Lifetime होता है...है ना!!

पैंगोंग लेक

यह लद्दाख में कैंपिंग के लिए आने वाले सैलानियों का सबसे पसंदीदा लोकेशन है। पैंगोंग लेक का नीला साफ पानी, बर्फ से ढंके पहाड़ और शांत परिवेश काफी सुकून पहुंचाते हैं। सेल्फ कैंपिंग के लिए भी पैंगोंग झील पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित जगह है। बता दें, फिल्म 'थ्री इडियट्स' की शुटिंग भी पैंगोंग झील के किनारे ही की गयी थी। खास तौर पर हनीमुन कपल्स के लिए यह जगह सेल्फ कैंपिंग के लिए बेस्ट लोकेशन है।

त्सो मोरीरी लेक

ladakh camping 2

त्सो मोरीरी झील लद्दाख का सबसे बड़ा झील है। यह समुद्रतल से करीब 15,075 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। जरा सोचिए, खुले आकाश में तारों के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना कितना सुखद होगा। इस क्षेत्र में आप कई तरह से पक्षी भी देख सकते हैं। हालांकि इस झील के आसपास की अधिकांश भूमि स्थानीय ग्रामिणों की है। इसलिए यहां आप अगर सेल्फ कैंपिंग का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ग्रामिणों से जरूर बात कर लें।

नुब्रा घाटी

ladakh view

सेल्फ कैंपिंग के बजाए अगर आप लग्जरी कैंप में ठहरने का प्लान बनाकर आए हैं तो नुब्रा घाटी आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां कैंपिंग के लिए समय सितंबर तक का होता है, जब आसमान पूरी तरह से साफ होता है। बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन खंडहर और गोम्प से घिरी हुई यह जगह शानदार अनुभव करवाती है। यहां आपको कई लग्जरी कैंपिंग रिजॉर्ट भी मिल जाएंगे, जहां इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटर व्यंजन घरेलु मसालों से तैयार कर खिलाया जाता है।

Take a Poll

जांस्कर घाटी

camping sunset

लद्दाख के एक कोने में मौजूद जांस्कर घाटी कारगिल का एक उप-जिला है। यह घाटी तिब्बली शैली में बने मठों की वजह से काफी लोकप्रिय है। अगर आप और आपके दोस्त या पार्टनर एडवेंचरप्रेमी हैं, तो जांस्कर घाटी में कैंपिंग का प्लान आपलोगों के लिए परफेक्ट रहेगा। यहां ट्रेकिंग, हाईकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे कई एक्टिविटिज भी करवाए जाते हैं। सितंबर तक यहां आना दोहरा फायदा पहुंचा सकता है क्योंकि उस समय यहां कई रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। यहां आप दिन में घुम सकते हैं और तारों के बीच रात गुजार सकते हैं।

याराब त्सो लेक

यह झील नुब्रा घाटी के पनामिक गांव में स्थित है। यह लद्दाख के सभी टूरिस्ट स्पॉट्स में ज्यादा प्रचलित या लोकप्रिय तो नहीं है लेकिन यकिन मानिए यह जगह काफी Underrated है। यहां अद्भुत प्राकृतिक सुन्दरता का खजाना है, जो लद्दाख में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। कैंपिंग के लिए कोई ऑफबिट जगह ढूंढ रहे हैं तो एक बार यहां कैंपिंग करके जरूर देखिए।

मार्खा वैली

camp leh

लद्दाख और जांस्कर रेंज के बीच यह जगह बेहद शांत और सुन्दर है। इसे टी हाउस ट्रेक भी कहा जाता है। इस जगह से आप दिन में हेमिस नेशनल पार्क, कोंगमारु ला की यात्रा भी कर सकते हैं। रात खुले आकाश के नीचे तारों को गिनते हुए पैराशूट टेंट में गुजारिए। यह लद्दाख के ऑफबीट ट्रेकिंग में एक है, क्योंकि यह काफी चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग है। इसलिए यहां ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं होती है। यहां साल में सितंबर तक आना बेस्ट होता है।

त्सो कर लेक

लद्दाख में कैंपिंग के बेस्ट लोकेशन में से एक है त्सो कर ले। यह झील इतना साफ है कि दूर से देखने पर लगता है मानों कांच की चादर बिछा दी गयी हो। इसकी वजह यहां का साफ वातावरण है। इसलिए अगर मन उदास है और उदासी को दूर करने के लिए आपने लद्दाख की ट्रिप पर आने का फैसला लिया है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां का शांत और स्वच्छ वातावरण कई बीमारियों को दूर करने के साथ मन में शांति भी भर देता है।

More News

    Read more about: leh ladakh india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+