Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख में इस दिन से शुरू होने वाला है हेमिस फेस्टिवल 2024, जानिए Details

लद्दाख में इस दिन से शुरू होने वाला है हेमिस फेस्टिवल 2024, जानिए Details

लद्दाख में हेमिस फेस्टिवल या Hemis Tsechu का एक वार्षिक फेस्टिवल है, जिसकी लोकप्रियता दुनिया भर में फैली हुई है। साल में एक बार आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। लद्दाख के हेमिस मॉनेस्ट्री में इस फेस्टिवल का आयोजन तिब्बती बुद्धिस्ट के संस्थापक गुरु पद्मसंभव की जयंती के अवसर पर किया जाता है।

अगले 1 सप्ताह के अंदर ही लद्दाख के हेमिस मॉनेस्ट्रि में हेमिस फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। पारंपरिक संगीत, नृत्य और लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के मिश्रण के साथ, हेमिस फेस्टिवल निःसंदेह भारत के सबसे जानदार सांस्कृतिक महोत्सवों में से एक है।

hemis festival 2024

इस साल कब आयोजित होगा हेमिस फेस्टिवल?

हेमिस फेस्टिवल 2 दिनों तक मनाया जाने वाला फेस्टिवल है। इस साल लद्दाख का प्रसिद्ध हेमिस फेस्टिवल 16 और 17 जून को मनाया जाएगा। यह फेस्टिवल लद्दाख के प्रसिद्ध फेस्टिवल्स में से एक है, जिसमें घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं। इस फेस्टिवल का आयोजन हेमिस गोंप में आयोजित किया जाता है जो निश्चित रूप से हर पर्यटक के लिए Once in a lifetime अनुभव है।

हेमिस फेस्टिवल में क्या होता है खास?

लद्दाख का हेमिस फेस्टिवल कोई आम फेस्टिवल नहीं होता है बल्कि लद्दाख की संस्कृति, वहां के सांस्कृतिक धरोहरों को समझने का बेहतरीन मौका होता है। फेस्टिवल के दौरान मॉनेस्ट्रि में पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत की जाती है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ जमा होती है।

ladakh hemis festival 2024

इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण चाम डांस होता है, जिसमें मॉनेस्ट्रि के सन्यासी रंगी परिधान और मास्क लगाकर कई नृत्य नाटिकाएं (Dance Drama) प्रस्तुत करते हैं। इन सभी नृत्य नाटिकाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानियां दिखायी जाती हैं। डांस के साथ ड्रम, लंबे पाइप जैसे कई तरह के तिब्बती वाद्य यंत्रों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

ध्यान दें

हेमिस फेस्टिवल लद्दाख को विश्वस्तर पर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा देता है। इसकी लोकप्रियता की वजह से ही फेस्टिवल के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। हेमिस मॉनेस्ट्रि का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लेह है। लेह एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टैक्सी या बस द्वारा आप हेमिस मॉनेस्ट्रि तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

leh ladakh hemis festival

लेकिन इस बात को मान कर ही चलें कि इस वक्त लेह के सभी होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस पूरी तरह से बुक हो चुके होंगे। इसलिए हेमिस फेस्टिवल में अगर शामिल होने का लास्ट मोमेंट का प्लान बना रहे हैं तो पहले रुकने की जगह सुनिश्चित कर लें। होटल या होमस्टे में अगर आपको कमरा मिलने की गारंटी मिले, तभी आगे बढ़ने के बारे में सोचे।

More News

    Read more about: ladakh festival leh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+