Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों गर्मियों में घूमने के लिए Best माना जाता है लद्दाख, जानें 5 मुख्य वजहें

क्यों गर्मियों में घूमने के लिए Best माना जाता है लद्दाख, जानें 5 मुख्य वजहें

लद्दाख एक ऐसी जगह है जहां हर मौसम कुछ अलग ही अनुभव करवाती है। ठीक जैसे कश्मीर। अगर सर्दी के मौसम में कश्मीर जाने का प्लान बनाते हैं, तो बर्फ और बर्फ से ढंकी पहाड़ियां, चेरी ब्लॉसम और न जाने कितनी तरह के फूलों वाली कालीन के साथ कश्मीर घाटी पर्यटकों का स्वागत करता है।

वहीं अगर गर्मी के मौसम में कश्मीर जाते हैं तो सेब के बागीचे और हर तरफ दिखने वाली हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है। बिल्कुल इसी तरह से लद्दाख में अगर सर्दी के मौसम में जाते हैं तो बर्फ-ठंड और बर्फीले पहाड़े पर्यटकों को लुभाते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में लद्दाख में घूमने जाना अलग ही रोमांच का अहसास करवाता है।

summer trip to ladakh

आइए जानते हैं, क्यों पर्यटक गर्मी के मौसम में लद्दाख जाने को Best मानते हैं -

1. शानदार लैंडस्केप

जिन लोगों की बकेट लिस्ट में लद्दाख शामिल होता है, उनमें से ज्यादा पर्यटक लद्दाख की शानदार लैंडस्केप के दीवाने होते हैं। हिमालय की पहाड़ी चोटियों से लेकर नुब्रा घाटी और पैंगोंग लेक तक, लद्दाख की झोली में काफी कुछ खास होता है जो फोटोग्राफी से लेकर बाईकर्स और नेचर लवर्स सभी को आकर्षित करता है। गर्मी के मौसम में बर्फ की वजह से रास्तों के जाम हो जाने की समस्या नहीं होती है। इस वजह से पहाड़ी ट्रेक या फिर हाईकिंग या रोड ट्रिप सब कुछ बिंदास कर सकते हैं।

manali ladakh highway

2. सांस्कृतिक अनुभव

लद्दाख की प्राकृतिक सुन्दरता को अगर कुछ समय के लिए अलग रख दिया जाए, तब भी लद्दाख सांस्कृतिक रूप से बेहद धनी माना जाता है। खास तौर पर गर्मी के मौसम में लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में कई फेस्टिवल, पारंपरिक त्योहार और यहां तक कि मार्केट्स में भी चलह-पहल बढ़ जाती है।

अगर लद्दाख की संस्कृति और यहां के जनजीवन के बारे में जानने में आपकी दिलचस्पी है तो सर्दियों के बजाए लद्दाख जाने का प्लान गर्मियों में बनाना ही बेहतर होगा। गर्मी के मौसम में लद्दाख में सबसे मशहूर हेमिस फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसे देखने के दूर-दराज के इलाकों से भी पर्यटक लद्दाख में आते हैं।

leh manali

3. एडवेंचर गतिविधियां

लद्दाख एडवेंचर लवर्स का स्वर्ग है। पहाड़ी चढ़ाई और रास्तों पर बाईकिंग हो या फिर साफ-स्वच्छ पानी में राफ्टिंग अथवा ऊंचाई वाली जगहों की रोड ट्रिप - इन्हीं वजहों से लद्दाख की ट्रिप पर आना हर एडवेंचर लवर्स का सपना होगा। गर्मी के मौसम में अचानक बर्फबारी या बारिश से रास्तों के बंद होने, भारी बर्फबारी में फंस जाने जैसी परेशानियों के साथ-साथ ऊंचाई बढ़ने के कारण शरीर पर भी नकरात्मक प्रभाव भी कम पड़ता है। इस वजह से ही एडवेंचर के लिए गर्मी के मौसम में ही लद्दाख जाना बेस्ट माना जाता है।

pangong lake ladakh

4. स्वच्छ कांच जैसे पानी वाले लेक

लद्दाख में कुछ ऐसे लेक हैं, जिन्हें दुनिया में सबसे शानदार माना जाता है। एक बार इन झीलों और इनके आसपास के परिदृश्य को जो देख लेता है, इनकी खुबसूरती उनकी आंखों में बस जाती है। इनमें पैंगोंग लेक का नाम सबसे प्रमुखता के साथ लिया जाता है। कहा जाता है कि जिसके पानी का नीला रंग हमेशा बदलता रहता है।

इसके अलावा सो मोरिरी लेक भी है, जिसके चारों ओर बर्फ से ढंके पहाड़ एक अद्भुत सुन्दरता को जन्म देते हैं। सर्दी के मौसम में ये झील पूरी तरह से जम जाते हैं जिस वजह से न तो इनका नीला स्वच्छ पानी नजर ही नहीं आता है। अगर इन झीलों की सुन्दरता को अनुभव करना चाहते हैं तो गर्मी के मौसम में जाना सबसे अच्छा होता है।

hemis monestry ladakh

5. अध्यात्म

लद्दाख जाने की एक प्रमुख वजह अध्यात्म भी है। लद्दाख के पहाड़ों पर कई मॉनेस्ट्री मौजूद हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में पहाड़ों की चढ़ाई करना थोड़ा मुश्किल काम जरूर होता है लेकिन सर्दी के मौसम में बर्फ की वजह से पतली पहाड़ी पगडंडियां बर्फबारी की वजह पूरी तरह से बंद हो जाती है।

सर्दी के मौसम में इन मॉनेस्ट्रियों को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। लद्दाख की ट्रिप में इन मॉनेस्ट्री को मिस करना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। गर्मी के मौसम में लद्दाख घूमने जाने का एक बड़ा फायदा इन मॉनेस्ट्री तक का सफर बिना किसी परेशानी के तय करना भी होता है।

More News

    Read more about: travel ladakh summer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+