Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लक्षद्वीप का यह Island रात के समय चमकता है, दिखता है अद्भुत नजारा

लक्षद्वीप का यह Island रात के समय चमकता है, दिखता है अद्भुत नजारा

समुद्रतट जो रात के समय चमकते हैं। यह बात सुनते ही हमें मालदीव और दूसरे विदेशी लोकेशनों की याद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप में भी एक द्वीप है जहां रात के समय समुद्रतट की रेत चमकती नजर आती है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप छाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय खबरों में भी लक्षद्वीप सुर्खियां बन चुका है।

lakshadweep

इंटरनेट पर लक्षद्वीप को करीब 200 प्रतिशत अधिक सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही लोग अब लक्षद्वीप भी घूमने जाने का प्लान बनाने लगे हैं। लेकिन भारत के Hidden Gem लक्षद्वीप में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? कौन सी ऐसी चीज है जिसे लक्षद्वीप में मिस नहीं करना चाहिए? इन दोनों सवालों का एक ही जवाब है, बंगारम Island।

अरब सागर के किनारे 35 द्वीपों का समूह केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का एक द्वीप है बंगारम Island। इस द्वीप का आकार पानी की बूंद जैसा है। अरब सागर के किनारे मौजूद इस Island की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रात के समय में चमकता है। जी हां, रात के अंधेरे में बंगारम Island का समुद्रतट बिना किसी रोशनी या लाइट के ही नीली रोशनी से चमकता रहता है। मुंगा चट्टानों और कई तरह की रंग-बिरंगी मछलियों से भरे इस Island की खुबसूरती और समृद्धी देखते ही बनती है।

सूरज ढलने के बाद जब समुद्रतट पर फ्लोरेसेंट चमक उभरती है, तब इसे देखकर लगता है मानों खुली आंखों से सपना देख रहे है। ऐसे में सवाल उठता है कि रात के समय बंगारम Island क्यों चमकता है! दरअसल, बंगारम Island के समुद्रतट पर फॉस्फोरस की मौजूद है, जिसकी वजह से रात के समय में यह चमकने लगता है। चमकते बीच के बाद इस द्वीप पर सबसे अधिक सूर्योदय और सूर्यास्त की खुबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती है। समुद्र का साफ नीले पानी क्रिस्टल की तरह चमकता है, जो दूर से बहुत सुन्दर दिखाई देता है।

यहां रूकने के विकल्प

बंगारम Island में सिर्फ एक ही रिसॉर्ट 'बंगारम बीच रिसॉर्ट' मौजूद है। इसकी स्थापना यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1974 में की गयी थी। 60 बेड वाला यह रिसॉर्ट सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से लैस है। यहां समुद्र तटीय कॉटेज भी हैं, जिन्हें पर्यटक खुब पसंद करते हैं। बंगारम बीच रिसॉर्ट कयाकिंग, स्नोर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग और गहरे समुद्र में मछली पकड़ना जैसे कुछ रोमांचक गतिविधियों की व्यवस्था पर्यटकों के लिए करता है।

यहां होने वाली स्कूबा डाइविंग को दुनिया के बेस्ट स्कूबा डाइविंग स्पॉट में गिना जाता है। अगर इस द्वीप पर खाने पीने की बात की जाए, तो यहां मुख्य तौर पर मछली से बनने वाले व्यंजन ही परोसे जाते हैं। जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं, उनके लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था कर दी जाती है।

More News

    Read more about: lakshadweep india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+