Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी...

दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी...

दिल्ली में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर है, जिसे बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव और कृष्ण के भी मंदिर स्थापित है।

दिल्ली, भारत की दिल और धड़कन कही जाती है। ये ना सिर्फ पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है बल्कि पर्यटकों का काफी जमावड़ा भी देखने को मिलता है। ऐतिहासिक स्थलों की खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को संजो कर रखना कोई दिल्ली से सीखे। दिलवालों के इस शहर में यूं तो घूमने लायक कई पर्यटन स्थल है, लेकिन आज हम जिस जगह के बारे में बात करने जा रहे हैं वो न सिर्फ एक स्थान है बल्कि एक आस्था है।

गांधी ने किया था लक्ष्मी नारायण मंदिर का उद्घाटन

गांधी ने किया था लक्ष्मी नारायण मंदिर का उद्घाटन

हजारों-लाखों लोग इस स्थान पर काफी आदरपूर्वक अपना शीष झुकाते हैं और अपनी आस्था की डोर बांधते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर की, जिसे दिल्ली का बिरला मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप में माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन यहां आपको भगवान शिव, श्रीकृष्ण व बुद्ध की भी प्रतिमा देखने को मिल जाएंगी। इस मंदिर जन्माष्टमी व दीपावली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि साल 1938 ईस्वी में बने इस मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किया गया था।

लक्ष्मी नारायण मंदिर की वास्तुकला

लक्ष्मी नारायण मंदिर की वास्तुकला

उड्डीयन शैली में निर्मित यह मंदिर सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से मिलकर बना है, जो मुगल शैली की झलक दिखलाता है। मंदिर के पिछले हिस्से में बाग और फव्वारे लगे हुए हैं, जो इस मंदिर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। मंदिर को दूर से देखने पर आपको इसमें दो-तीन मंजिला बरामदा भी दिखाई पड़ता है, जो बेहद आकर्षक नजर आता है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर खुलने व बंद होने का समय और प्रवेश शुल्क

लक्ष्मी नारायण मंदिर खुलने व बंद होने का समय और प्रवेश शुल्क

धार्मिक स्थल होने के नाते आप यहां कभी भी जा सकते हैं लेकिन गर्मी में यहां का तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे कोशिश करें कि आप यहां सर्दी के मौसम में ही आए, आपको मंदिर के साथ-साथ एक सुखद अनुभव भी मिलेगा। मंदिर के खुलने का समय सुबह 4:30 बजे से रात 9:00 बजे तक का है, जो दोपहर 1:00 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे बंद रहता है। मंदिर में जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर कैसे पहुंचें

लक्ष्मी नारायण मंदिर कैसे पहुंचें

दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर जाने के लिए यात्रियों को देश के तमाम बड़े शहरों से बस की सुविधाएं मिल जाएंगी, जो आपको मंदिर तक आसानी से पहुंचा देती है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा यहां आने के लिए आपको रेलवे स्टेशन भी मिल जाएगा।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+